Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » स्कूल का ताला तोड़कर कम्प्यूटर समेत लाखों की सामग्री की चोरी
    Chatra News

    स्कूल का ताला तोड़कर कम्प्यूटर समेत लाखों की सामग्री की चोरी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालोंग थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित माॅडल स्कूल में ताला तोड़कर चोरी कर ली गई।उक्त विषय की जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक भगीरथ मिस्त्री ने बताया कि स्कूल के पिछले हिस्से में दिवार काफी नीचे है जिसको फांदकर चोर स्कूल में प्रवेश किया।इसके बाद सभी जगह जल रहे हाइलोजन और बल्ब के तार काट डाले।वहीं सभी जगह लगे सीसी टीवी का तार कई जगहों पर काट डाला।इसके बाद कार्यालय के कमरे का ताला तोड़कर स्मार्ट टीवी को हथौडी मारकर फोड़ दिया।फिर कार्यालय के स्टोर रूम का ताला तोड़कर प्रवेश किया।फिर डब्बे में रखे सभी लाॅकरों का चाबी निकालकर एक एक लाॅकर को खोलकर सामान निकालकर तीतर बितर कर दिया।फिर यहां रखे दो कम्प्यूटर सेट,एक साऊंड बाॅक्स,दो माइक,भारी मात्रा में खेल सामग्री को उड़ा ले गए।वहीं टीवी,तार,आलमीरा,ताला,बाॅलीबाॅल नेट,बक्शा एवं उपस्थिति पंजी को तोड़ एवं फाड़ कर बर्बाद कर दिया।सूचना के बाद पुलिस पहुँचकर घटना की छानबीन की।परंतु सीसी टीवी में टैक्नीकल खराबी के कारण कहीं कुछ सुराग नहीं मिला।हालाँकि दिए गए लिखित आवेदन के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।हालाँकि अंदाजा लगाया जा रहा है की सभी स्थानों पर लगी लाइट,सीसी टीवी कैमरा एवं रखे गए चाबी की सटीक जानकारी आखिर चोर को कैसे पता चला।ये बात ग्रामीणों और स्कूल के शिक्षकों के गले नहीं उतर रही है।इन दिनों मुख्यालय के आस पास ही चोरी की घटना को धड़ल्ले से अंजाम दिया जा रहा है।तीन दिन पूर्व ही थाना से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर ही राह चलते युवक से मोटरसाइकल की छिनतई कर ली गई थी।लगातार हो रहे घटनाओं से क्षेत्र के लोगों में काफी दहशत है और लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।ग्रामीणों में चर्चा है की पुलिस प्रशासन को लोगों की सूरक्षा से कोई लेना देना नहीं है।घटना होने के बाद पुलिस के द्वारा उल्टा पीड़ितों के ऊपर ही रौब झाडने का काम किया जाता है।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड

    May 9, 2026

    Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद।

    May 9, 2026

    Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप

    May 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : महाराणा प्रताप जयंती पर कुल्लू मोड़ का नामकरण, लगा ‘गया महाराणा प्रताप चौक’ का बोर्ड May 9, 2026
    • Chatra News : वीर महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर आयोजित हुआ कार्यक्रम, शौर्य और बलिदान को किया गया याद। May 9, 2026
    • Chatra News : महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत, दहेज के लिए हत्या करने का लगाया गया आरोप May 9, 2026
    • Chatra News : वैदिक मंत्रोच्चार और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा कमात, शुरू हुआ सात दिवसीय शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ..! May 8, 2026
    • Chatra News : रेड क्रॉस में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, सिविल सर्जन ने किया झंडोत्तोलन May 8, 2026
    • Chatra News : ब्लड डोनेशन कैंप के अभाव का दंश झेल रहा चतरा ब्लड बैंक,खुद की पहचान और रक्त मित्र समूह के भरोसे जरूरतमंदों की बच रही जान May 8, 2026
    • Chatra News : तेज रफ्तार भारी वाहनों पर बड़ी कार्रवाई: चतरा एसडीओ ने जोरी बाजार सीमा में लगाया नो-एंट्री May 8, 2026
    • चतरा में रफ्तार का कहर: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को ट्रक ने रौंदा, गया-चतरा मार्ग पर आक्रोशित ग्रामीणों का चक्का जाम May 8, 2026
    • Chatra News : अवैध संचालित मां भद्रकाली स्टोन क्रेशर को उपायुक्त और डीएमओ ने किया सील May 8, 2026
    • Ranchi News : चलती ट्रेन में अवैध देशी पिस्तौल लहराकर यात्रियों को धमकाने वाले दो अपराधियों को आरपीएफ ने किया गिरफ्तार May 7, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.