Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा में झारखंड स्थापना दिवस पर ग्रामीण सशक्तिकरण का नया अध्याय,3465 लाभुकों को अपने सपनों का पक्का घर का हुआ गृह प्रवेश
    Chatra News

    चतरा में झारखंड स्थापना दिवस पर ग्रामीण सशक्तिकरण का नया अध्याय,3465 लाभुकों को अपने सपनों का पक्का घर का हुआ गृह प्रवेश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चतरा जिले में आवास योजना (ग्रामीण) के तहत व्यापक स्तर पर संकल्प सभा, आवास स्वीकृति पत्र वितरण तथा 3465 ग्रामीण आवासों में गृह प्रवेश कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामों में जनभागीदारी की भावना के साथ संपन्न हुआ, जिसमें लाभुकों के चेहरों पर नए जीवन की आशा और उत्साह स्पष्ट झलकता दिखाई दिया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, चतरा अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, स्टेट टीम सदस्य श्री तारक दास, जिला समन्वयक (आवास) सहित माननीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन केवल गृह प्रवेश का नहीं, बल्कि ग्रामीण सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त कदम है, जो झारखंड सरकार के ‘हर गरीब को पक्का घर, सम्मान और सुरक्षा’ के संकल्प को साकार कर रहा है। उप विकास आयुक्त ने बताया कि जिले में आवास योजना के तहत पात्र लाभुकों को समयबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराने के लिए सतत प्रयास जारी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी परिवार बेघर न रहे और सभी को छत, सम्मान एवं सुरक्षा का अधिकार प्राप्त हो। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। कई लाभुकों ने कहा कि अब उनका सपना साकार हो गया है और वे सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जीने की ओर अग्रसर हैं। इस अवसर पर सभी प्रखंडों में पंचायत स्तर पर जनसंकल्प सभाओं का आयोजन हुआ, जिसमें ग्रामीणों को आवास योजना की प्रक्रिया, पात्रता एवं सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लाभुकों को समय पर निर्माण पूर्ण कर गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की भी अपील की।जिला प्रशासन, चतरा द्वारा इस अवसर को ग्रामीण विकास की नई कहानी के रूप में मनाया गया, जो राज्य स्थापना दिवस की भावना — “विकसित, आत्मनिर्भर और सशक्त झारखंड” — को प्रतिबिंबित करता है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Crime News : सोलर प्लांट से 48 बैट्रियों की चोरी, कवर व इन्वर्टर अन्य स्थानों से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    July 31, 2026

    Chatra News : जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की समीक्षा, उपायुक्त ने नियमित छापेमारी एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश

    July 30, 2026

    Chatra News : कान्हाचट्टी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Crime News : सोलर प्लांट से 48 बैट्रियों की चोरी, कवर व इन्वर्टर अन्य स्थानों से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार July 31, 2026
    • Chatra News : जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की समीक्षा, उपायुक्त ने नियमित छापेमारी एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश July 30, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न July 29, 2026
    • Crime News : बोकारो रेंज के आईजी ने चतरा में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, लंबित कांडों,अफीम तस्करी और कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश July 29, 2026
    • Chatra News : राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस,उपायुक्त ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का दिया संदेश July 28, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 27, 2026
    • Chatra News : जिला टास्क फोर्स की बैठक में मलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा, 1 से 10 अगस्त तक चलेगा मास फीवर सर्वे July 27, 2026
    • लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत July 26, 2026
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.