Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में CSR योजनाओं की विस्तृत समीक्षा,जनहित में प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश
    Chatra News

    उपायुक्त कीर्तिश्री की अध्यक्षता में CSR योजनाओं की विस्तृत समीक्षा,जनहित में प्रभावी क्रियान्वयन का निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) अंतर्गत संचालित एवं प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य उपक्रमों के प्रतिनिधियों सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया, महाप्रबंधक एनटीपीसी, महाप्रबंधक सीसीएल, सीसीएल आम्रपाली, सीसीएल पिपरवार, सीसीएल पूर्णाडीह के प्रतिनिधि, जिला उद्योग केंद्र चतरा, जिला खनन शाखा, असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सीएसआर कार्यपालक अभियंता, पेयजल, तथा जिला परिषद चतरा के अभियंता समेत संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सीएसआर मद के तहत जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर बल दिया। उन्होंने निगम प्रतिनिधियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में जनोपयोगी योजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाए। उपायुक्त ने विशेष रूप से 100 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्रों के निर्माण, ईटखोरी प्रखंड के 28 आदिम जनजातीय परिवारों के आवासों की मरम्मति, जिले के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, सोलर लिफ्ट सिंचाई योजना, तथा लेयर बर्ड फार्मिंग परियोजना जैसे कार्यों के शीघ्र प्रस्ताव स्वीकृत कर उन्हें क्रियान्वित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि सीएसआर निधि का उपयोग समाज के कमजोर तबकों के हित में और जिले के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने निगमों के महाप्रबंधकों से अपेक्षा किया कि वे समयबद्ध योजना स्वीकृति एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक जनसमुदाय को इसका लाभ मिल सके। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्रस्तावित परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से जिला प्रशासन को उपलब्ध कराएं। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व के साथ सभी योजनाओं की मॉनिटरिंग करेगा ताकि सीएसआर मद से जिले में ठोस विकासात्मक परिवर्तन देखने को मिल सके।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : लावालौंग के पारामातु गांव से राजस्थान काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप। विरोध में लावालौंग में सड़क जाम।

    July 7, 2026

    Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

    July 6, 2026

    Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    July 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग के पारामातु गांव से राजस्थान काम करने गए युवक की संदिग्ध मौत। मृतक के परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप। विरोध में लावालौंग में सड़क जाम। July 7, 2026
    • Chatra News : लिंगानुपात में सुधार एवं भ्रूण लिंग जांच पर रोक को लेकर जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित, उपायुक्त ने अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, उपायुक्त ने समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 6, 2026
    • Chatra News : अंतर्राष्ट्रीय रक्तदाता महाकुंभ बिहार में 2.0 में रक्तमित्र विवेक केशरी हुए सम्मानित July 6, 2026
    • कान्हाचट्टी के अरुगड़ा गांव में देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को मिला कांग्रेस नेताओं का सहयोग, चंदा देकर दिया समर्थन July 5, 2026
    • Chatra News : सामाजिक न्याय की लड़ाई को और मजबूत करने का लिया संकल्प, राजद ने मनाया 30वां स्थापना दिवस July 5, 2026
    • शौच के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, देल्हो गांव में मचा कोहराम, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम July 5, 2026
    • Chatra News : हेडुम पंचायत के कोची में आम उत्सव-सह-बागवानी मेला आयोजित, बीस सूत्री अध्यक्ष छठू सिंह भोक्ता ने फीता काटकर किया शुभारंभ July 5, 2026
    • Chatra News : चतरा में हैरान करने वाली घटना: दो जिंदा सांप खा गया शख्स, तीसरे सांप को मारकर अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर भी रह गए दंग July 4, 2026
    • Crime news : हटिया से लौटते समय तीन बदमाशों ने यात्री को सुनसान जगह लाकर लूटा, पुलिस ने तुरन्त की कार्रवाई July 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.