Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चतरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
    Chatra News

    झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चतरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 12, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन, चतरा द्वारा 11 नवम्बर से विभिन्न जनसहभागिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला प्रारंभ की गई है। इस क्रम में 11 नवम्बर को समाहरणालय परिसर से कुल्लू मोड़ तक “रन फॉर झारखंड” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्कूली छात्र-छात्राओं एवं आमजन ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रन फॉर झारखंड के समापन स्थल कुल्लू मोड़ पर जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा तैयार किए गए तीन प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में राज्य स्थापना दिवस की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रसार करेंगे।

    राज्य स्थापना दिवस के पांच दिवसीय विविध कार्यक्रमों के दूसरे दिन 12 नवम्बर को विकास भवन स्थित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा नृत्य, गायन, नाटक एवं कथा वाचन जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से झारखंड की लोकसंस्कृति, परंपरा और गौरवशाली इतिहास को जीवंत किया गया।

    कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। दीप प्रज्वलन का कार्य विधायक, चतरा विधानसभा क्षेत्र जनार्दन पासवान, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री रामजी कुमार एवं जिला नजारत उप समाहर्ता विनय कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

    इस अवसर पर अतिथियों ने राज्य की सांस्कृतिक विविधता, जनसहभागिता की भावना तथा विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि झारखंड की असली ताकत इसकी संस्कृति, परंपरा और मेहनतकश जनता में निहित है। उन्होंने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी में राज्य के प्रति गर्व और आत्मीयता की भावना और प्रबल होती है।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यालयों के बच्चों ने देशभक्ति एवं लोक संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। नृत्य, गायन, ड्रामा एवं कथा वाचन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपने कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

    संपूर्ण कार्यक्रम का सफल मंच संचालन प्रतिबिंब सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था के श्री प्रकाश लाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
    झारखंड स्थापना दिवस सप्ताह के तहत आगामी दिनों में भी जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों में सांस्कृतिक, खेलकूद एवं जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, जिससे राज्य निर्माण की भावना को और सशक्त किया जा सके।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.