Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मयूरहंड अंचल क्षेत्र से 104000 सीएफटी अवैध बालू भंडारण जब्त, 8 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
    Chatra News

    मयूरहंड अंचल क्षेत्र से 104000 सीएफटी अवैध बालू भंडारण जब्त, 8 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध खनन टास्क फोर्स की टीम द्वारा लगातार भिन्न क्षेत्रों में छापेमारी व जांच अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को देर शाम प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर मयूरहण्ड अंचल क्षेत्र में अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा जहुर आलम के नेतृत्व में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी मयूरहण्ड मनीष कुमार, थाना प्रभारी मयूरहण्ड अमित कुमार एवं खान निरीक्षक राजेश हंसदा, जिला खनन कार्यालय के द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी अभियान चलाई गई। छापेमारी अभियान के पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम ने बताया कि मयूरहंड अंतर्गत मौजा सोकी एवं सुगी स्थित बराकर नदी घाट विभिन्न स्थलों पर अवैध बालू खनिज का उत्खनन परिवहन/भंडारण के विरुद्ध संयुक्त रूप से अवैध बालू खनिज का औचक निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान मौजा सोकी एवं सुगी स्थित भिन्न-भिन्न स्थलों पर 70,400 सीएफटी लगभग 704 ट्रैक्टर अवैध बालू का भंडारण पाया गया। जिसे जब्त करते हुए अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त कुल 8 लोगों एवं कई अन्य अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावे दूसरी जगह पर लगभग 36700 सीएफटी भंडारण पाया गया है। इस मामले में संवेदक द्वारा भंडारण के लाइसेंस होने का दावा किया, इसके आलोक में दावे की सत्यता की जांच की जा रही है। जांच में अवैध बालू भंडारण पाया जाता है तो प्राथमिकी दर्ज करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। आगे अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा अवैध बालू का खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगी। किसी भी सूरत में अवैध खनन परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त लोगों को माफ नहीं किया जाएगा। साथ ही सभी आमजनों से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई आमजन को अवैध खनन, परिवहन और भंडारण से संबंधित सूचना मिलती है तो अविलंब इसकी जानकारी हमें या खान निरीक्षक, खनन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी को दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

    November 10, 2026

    चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    November 10, 2026

    बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह

    November 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण November 10, 2026
    • चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार November 10, 2026
    • बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह November 10, 2026
    • ढोल बजाने को लेकर विवाद, मुखिया पति पर दलित युवक से मारपीट, पीड़ित को लगा 6 टांके न्याय के लिए पीड़ित ने लगाई गुहार November 9, 2026
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    • पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका November 6, 2026
    • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 6, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.