Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Tuesday, July 8, 2025
Chatra News

अजीजी रौशन आरा महिला सशक्तिकरण का दूसरा नाम* *पांच सौ से अधिक महिलाओ का वृद्धा पेंशन का लाभ दिलवा चुकी है

प्रतापपुर :महिलाओं के हक़, इंसाफ़ और सम्मान के लिए लगातार जंग करने का दूसरा नाम अज़ीज़ी रौशन आरा है। महिला सशक्तिकरण की मिशाल बन चुकी रौशन आरा सामाजिक बेड़ियां तोड़ रूढ़ीवादी बंधनों को अलविदा कहकर महिलाओं को सम्मान दिलाने निकली इस शख्सियत ने बुराईयां मिटाने को जीवन का लक्ष्य बना लिया है। उल्लेखनीय है कि चतरा जिला के वशिष्ठ नगर जोरी थाना के जोरी गांव में 1फरवरी 1980 को एक साधारण परिवार में जन्मी रौशन आरा का आदर्श विवाह (निकाह) 8 मार्च 1997 को प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बभने आलमनगर निवासी समाजसेवी मिस्टर आलम अशरफी से हुआ था। राम नारायण मेमोरियल महाविद्यालय हंटरगंज से स्नातक कर चुकी रौशन आरा को महिलाओं की दुर्दशा देखी नहीं जाती है। पिछले 15 वर्षों में पब्लिक राहत कमिटी की ज़िला संयोजिका के पद पर कार्य करते हुए उन्होंने महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना शुरू कर दिया। रौशन आरा ने बताया कि उनकी पहल से अब तक पांच सौ से ज़्यादा विधवाओं और वृद्धाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ मिल चुका है। उन्होंने बताया कि 2009 में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका के पद चयन हुआ था लेकिन 14 महिना की सेवा देने के बाद वर्ष 2010 में सेविका पद से त्यागपत्र देकर पंचायत चुनाव में कूद पड़ी थी। अपने पति से मार्गदर्शन प्राप्त कर अज़ीज़ी रौशन आरा प्रतापपुर प्रखंड अन्तर्गत ज़िला पार्षद भाग -2 से उम्मीदवारी पेश कर दी। तेज़ तर्रार और संघर्षशील महिला की छवि को ज़िला पार्षद की प्रत्याशी के रूप में जनता का अपार समर्थन मिला। लेकिन, मतगणना में गड़बड़ी के कारण हार का सामना करना पड़ा और उपविजेता के रूप में ही संतोष करना पड़ा। इस बीच स्वयं सेवी संस्था चेतना भारती, गांव गणराज्य और महिला मुक्ति मोर्चा से जुड़कर जनमुद्दों के अलावा जल, जंगल और ज़मीन की जंग में भी कूद पड़ी। यहां रौशन आरा को ज्योति बहन एवं विनय सेंगर का संरक्षण और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।प्रतापपुर प्रखंड के अलावा हंटरगंज, कुंदा, लावालौंग एवं कांहचट्टी आदि क्षेत्रों में वनों के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए चल रहे अभियान का हिस्सा भी बनी थीं। गौरतलब है कि अपनी कर्मठता का लोहा मनवा चुकी रौशन आरा इस वर्ष होने जा रहे पंचायत चुनाव में पुन: प्रतापपुर प्रखंड की भाग – 2 से जिला पार्षद के पद पर उम्मीदवारी पेश करेंगी। सत्येन्द्र प्रसाद

Leave a Response