Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » राजपुर मे अहिंसा क्लब गणपति पूजा समिति के तत्वावधान में हुई भव्य पूजा-अर्चना, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,गणेश चतुर्थी पर गूंजा गणपति बप्पा मोरया का जयघोष
    Chatra News

    राजपुर मे अहिंसा क्लब गणपति पूजा समिति के तत्वावधान में हुई भव्य पूजा-अर्चना, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,गणेश चतुर्थी पर गूंजा गणपति बप्पा मोरया का जयघोष

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कान्हाचट्टी/चतरा । अहिंसा क्लब गणपति पूजा समिति, राजपुर के तत्वावधान में सोमवार को गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान गणेश की भव्य पूजा-अर्चना श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ की गयी। गणेश चतुर्थी को लेकर राजपुर क्षेत्र में सुबह से ही भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ भगवान गणेश की पूजा कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। गणेश चतुर्थी के अवसर पर पूजा समिति की ओर से आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण एवं सजावट की गयी थी। रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से पंडाल की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। वहीं, पंडाल में स्थापित भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमा श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही। प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए राजपुर सहित आसपास के विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूजा पंडाल पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन किये और विधिवत पूजा-अर्चना कर गणपति बप्पा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र में शांति की कामना की। पूजा स्थल पर पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। पूजा को लेकर की गयी थी विशेष व्यवस्था से श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए अहिंसा क्लब गणपति पूजा समिति की ओर से पूजा स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गयी थीं। पंडाल में श्रद्धालुओं के आने-जाने और पूजा-अर्चना के लिए उचित व्यवस्था की गयी थी। समिति के सदस्यों द्वारा पूजा कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सक्रिय भूमिका निभायी गयी। समिति के अध्यक्ष संदीप सोनी, उपाध्यक्ष राजकुमार चौधरी एवं कोषाध्यक्ष सोमनाथ भारती समेत समिति के अन्य सदस्यों ने पूजा आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रत्येक वर्ष श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा का आयोजन किया जाता है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द की भावना को मजबूत करना भी है।
    गणेश चतुर्थी के अवसर पर राजपुर क्षेत्र में देर तक धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और एक-दूसरे को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

    कान्हाचट्टी संवादाता नितेश कुमार सिंह

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    गणेश पूजा पंडाल पहुंचे सिकेंद्र खरवार, ग्रामीणों व युवाओं से की मुलाकात

    September 14, 2026

    चतरा जतराहीबाग में सजा City Kart,सांसद कालीचरण सिंह ने किया उद्घाटन, बोले—नए प्रतिष्ठानों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

    September 14, 2026

    नेटवर्क के इंतजार में नायकीहेसाग के ग्रामीण, डिजिटल दौर में भी गांव मोबाइल कनेक्टिविटी से महरूम ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर इलाज तक में परेशानी, आपात स्थिति में एक किलोमीटर दूर जाकर करना पड़ता है फोन

    September 13, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • राजपुर मे अहिंसा क्लब गणपति पूजा समिति के तत्वावधान में हुई भव्य पूजा-अर्चना, दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़,गणेश चतुर्थी पर गूंजा गणपति बप्पा मोरया का जयघोष September 14, 2026
    • गणेश पूजा पंडाल पहुंचे सिकेंद्र खरवार, ग्रामीणों व युवाओं से की मुलाकात September 14, 2026
    • चतरा जतराहीबाग में सजा City Kart,सांसद कालीचरण सिंह ने किया उद्घाटन, बोले—नए प्रतिष्ठानों से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर September 14, 2026
    • नेटवर्क के इंतजार में नायकीहेसाग के ग्रामीण, डिजिटल दौर में भी गांव मोबाइल कनेक्टिविटी से महरूम ऑनलाइन पढ़ाई से लेकर इलाज तक में परेशानी, आपात स्थिति में एक किलोमीटर दूर जाकर करना पड़ता है फोन September 13, 2026
    • जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च September 12, 2026
    • विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर चतरा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित,मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, समय पर परामर्श एवं उपचार आत्महत्या की रोकथाम में महत्वपूर्ण : सिविल सर्जन September 12, 2026
    • पोस्तिया में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन, 600 बोतल नकली शराब जब्त September 12, 2026
    • जर्जर सड़कों के कालीकरण व पुनर्निर्माण की मांग को लेकर सांसद को सौंपा आवेदन September 12, 2026
    • Chatra News : टंडवा में पुलिस टीम पर हुए पथराव में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार September 11, 2026
    • Chatra News : SIR-2026 को लेकर प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ Google Meet के माध्यम से बैठक, फर्जीवाड़े पर सख्त निर्देश September 11, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.