Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
    Chatra News

    पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : लावालौंग थाना क्षेत्र अन्तर्गत लमटा पंचायत के आतमपुर गांव में दलित महिला के घर में रात में घुसकर दुष्कर्म और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करने के आरोपी नीलेश कुमार ने पुलिस दबिश के कारण चतरा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।पुलिस की बढ़ती दबिश और गिरफ्तारी अभियान के दबाव में आरोपी ने आखिरकार कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व आरोपी पर आतमपुर गांव की एक दलित महिला के घर में आधी रात को घुसकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। महिला का पति रोजगार के सिलसिले में घर से बाहर गया हुआ था।इसी दौरान आरोपी कथित तौर पर घर में घुसा और महिला के साथ जबरदस्ती की। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।ग्रामीणों को आता देख आरोपी छत से कूदकर भागने लगा,लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया था। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने उसकी पिटाई भी कर दी थी।घटना के बाद महिला ने लावालौंग थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने दुष्कर्म के साथ-साथ जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया था।उसके बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।इस संबंध में थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि आरोपी नीलेश कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस की कार्रवाई और दबाव के कारण आरोपी ने चतरा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

    रिपोर्टर मो0 साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

    November 10, 2026

    बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह

    November 10, 2026

    ढोल बजाने को लेकर विवाद, मुखिया पति पर दलित युवक से मारपीट, पीड़ित को लगा 6 टांके न्याय के लिए पीड़ित ने लगाई गुहार

    November 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • पुलिस दबिश के डर से दुष्कर्म का आरोपी कोर्ट में किया आत्मसमर्पण November 10, 2026
    • चतरा में पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध पिस्टल और जिंदा गोली के साथ दो आरोपी गिरफ्तार November 10, 2026
    • बाराबागी आंगनबाड़ी केंद्र पर छह महीने से मंडरा रहा हादसे का खतरा, प्रशासन बेखबरसूखा पेड़ कभी भी बन सकता है बड़े हादसे की वजह November 10, 2026
    • ढोल बजाने को लेकर विवाद, मुखिया पति पर दलित युवक से मारपीट, पीड़ित को लगा 6 टांके न्याय के लिए पीड़ित ने लगाई गुहार November 9, 2026
    • लंबे समय से फरार NDPS कांड का आरोपी रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया November 8, 2026
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    • पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका November 6, 2026
    • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 6, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.