Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त की अध्यक्षता में राजकीय इटखोरी महोत्सव को सफल बनाने हेतु की गई बैठक
    Chatra News

    उपायुक्त की अध्यक्षता में राजकीय इटखोरी महोत्सव को सफल बनाने हेतु की गई बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     Chatr:-आगामी 19, 20 एवं 21 फरवरी 2023 को तीन दिवसीय राजकीय ईटखोरी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान ने जिला स्तरीय पदाधिकारी, मंदिर प्रबंधन समिति एवं जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। समाहरणालय सभागार में होने वाले इस बैठक में उपायुक्त श्री इमरान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। इन तीन दिनों के दौरान ईटखोरी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। जिसमें स्थानीय कलाकारों सहित देश के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा अपना प्रस्तुति दी जाएगी। शब्बीर कुमार, राधिका चोपड़ा, पुजा चटर्जी, मैथिली ठाकुर, मृणालिनी अखौरी जैसे देश के जाने माने गायक-गायिकाओं के सहित मुकुन्द नायक एवं ग्रुप, राहुल मुखर्जी एवं ग्रुप, सत्या ठाकुर ग्रुप, प्रवीण दुबे ग्रुप जैसे कई अन्य स्थानीय कलाकार भी लोकनृत्य एवं गीत से समां बंधेंगे। इसके साथ ही राष्ट्रीय पटल पर ईटखोरी का पुरातात्विक महत्व विषय पर सेमीनार का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन द्वारा करने की प्रबल संभावना है। इस उदघाटन कार्यक्रम में झारखण्ड सरकार के अनेक मंत्री, विधायक, स्थानीय सांसद सहित अनेक जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। आगे उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर की साफ-सफाई, रंग रोगन के साथ-साथ अन्य तैयारियां जोर शोर से चल रही है। उपायुक्त ने सभी विभागों को दिये गये कार्य अपने तय सीमा में करने का निर्देश दिया है।बैठक में पुलिस अधिक्षक राकेश रंजन, जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, वन प्रमंडल पदाधिकारी उत्तरी राहुल मीना, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, सांसद प्रतिनिधि निर्भय ठाकुर, डीआरडीए निदेशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाइक समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं मंदिर प्रबंधन समिति व आयोजन समिति उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.