Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » डी0एम0एफ0टी0 प्रशिक्षण भवन चतरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।
    Chatra News

    डी0एम0एफ0टी0 प्रशिक्षण भवन चतरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 10, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : डी0आर0डी0ए0 स्थित डी0एम0एफ0टी0 प्रशिक्षण भवन चतरा में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त संस्थान, एसोशिएसन जिला इकाई चतरा के साथ लोकसभा आम चुनाव-2024 के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम वृद्ध मतदाता, नए मतदाता, दिव्यांग मतदाता, कलादल, प्रेस मीडिया एवं अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा 20 मई को अपना बहुमूल्य वोट देकर लोकतंत्र का हिस्सा बने और लोकतंत्र को मतबुत करें की अपील की। मतदान दिवस के दिन सभी मतदाता अपने घर से बाहर निकलकर निर्भिक एवं भयमुक्त होकर अपने अपने बूथों पर जाकर अपना मत का प्रयोग अवश्यक करें। वल्नरेबल बूथ को चिन्हित किया जा चुका है। मतदाता निर्भिक एवं भयमुक्त होकर मतदान करें इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अगर किन्ही मतदाता को किन्ही के द्वारा दबाव या प्रलोभन दिया जाता है तो अविलम्ब इसकी जानकारी प्रशासन को दें। डराने, धमकाने, दबाव डालने वाले लोगों को बख्सा नहीं जाएगा। किसी भी प्रकार की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन से संबंधित शिकायत मिलती है तो अविलम्ब सीविजिल ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करें। शिकायत दर्ज होने के 100 (एक सौ) मिनट के अंदर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं छुटे हुए मतदाताओं से भी अपील किया गया कि वैसे मतदाता जिनका उम्र 18 वर्ष या उससे उपर है और उनका नाम अभी तक मतदाता सूचि में शामिल नहीं हो सका है वो अपने नजदीकी मतदान केन्द्र या बी0एल0ओ0, ऑनलाइन  के माध्यम से प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूचि में शामिल करा सकते है। इसके अलावे उन्होने कहा शारीरिक रूप से असक्षम मतदाताओं को मत का अधिकार दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक तैयारी की जा रही है। साथ ही वैसे पदाधिकारी, कर्मी जिनका मतदान दिवस के दिन ड्यूटी लगाई गई है उसका भी पोस्टल बैलेट हेतु मतपत्र प्रपत्र-12 के माध्यम से उनके मत का अधिकार दिलाने की आवश्यक तैयारी की जा रही है। वर्ष 2009 के बाद भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यापक मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिससे अधिक से अधिक मतदाता अपने मत का अधिकार को समझ कर मत का प्रयोग कर सके। पहले मतदान फिर जलपान, चुनाव पर्व है चतरा को गर्व है समेत कई अन्य नारें उप विकास आयुक्त के द्वारा लगाए गए। अपर समाहर्ता ने कहा इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करते हुए मतदान प्रतिशत बढ़ाना है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग अभी से ही ठान लें कि अपने मत का प्रयोग शत प्रतिशत करेंगे। साथ ही अपने घर, आस-पास के लोग को भी जागरूक कर उनके मत का अधिकार दिलायेंगे।
    कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी मतदाताओं को जागरूक किया गया। वहीं संगीत बोल घर से निकलकर वोट करना होगा पर ताईकमांडो के खिलाड़ियों द्वारा नृत्य की प्रस्तुती की गई। साथ ही जिले के मतदाताओं को जागरूक करने हेतु निर्वाचन कार्यालय द्वारा बनाए गए गीत को भी लांच किया गया। वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को मतदान के प्रति एक स्वर में *वोट करेगा चतरा* का नारा लगाया गया। इससे पहले मतदाता शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी समेत जिले के वरीय पदाधिकारियों, मतदाताओं द्वारा हस्ताक्षर बोर्ड पर अपना-अपना हस्ताक्षर बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया एवं कई स्लोगन भी लिखे गए। उक्त कार्यक्रम में उपरोक्त के अलावे अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, स्वीप नोडल पदाधिकारी सह जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय विभिन्न विभागों के संबंधित पदाधिकारी, कर्मी, मीडिया बंधु, एसोशिएसन जिला इकाई चतरा के सम्मानित सदस्य, कला दल, मान्यता प्राप्त संस्थान समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात

    September 22, 2026

    सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन

    September 22, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान

    September 21, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • लावालौंग साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी, लगातार बढ़ रही है चोरी का वारदात September 22, 2026
    • सायाल बगीचा में दुर्गापूजा को लेकर समिति की बैठक, भव्य आयोजन की तैयारी शुरूरावण दहन कार्यक्रम कराने का लिया गया निर्णय, पूजा को लेकर कमेटी का गठन September 22, 2026
    • 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार राजस्व उप निरीक्षक सतीश प्रसाद निलंबित**एसीबी हजारीबाग की ट्रैप कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन ने की कार्रवाई, कारावास से मुक्त होने पर जिला स्थापना शाखा में देना होगा योगदान September 21, 2026
    • लावालौंग प्रखंड परिसर में महिलाओं को दी गई कानूनी जानकारी September 20, 2026
    • टीपीसी सुप्रीमो  गोपाल गंझू उर्फ बृजेश उर्फ सरदार जी का माओवादी से टीपीसी का सफर और अंत,2001 में माओवादी से विद्रोह कर बृजेश ने बनाया था टीपीसी संगठन September 20, 2026
    • पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने गोवा जलप्रपात का किया निरीक्षण September 20, 2026
    • कटकमदाग पुलिस की कार्रवाई, दो लापता लड़कियां बरामद,एक लड़की हटिया रेलवे स्टेशन तो दूसरी भुरकुंडा से मिली, कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा September 20, 2026
    • हजारीबाग में टोटो चालकों को यातायात नियमों का पाठ,पुलिस ने नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ, चालकों से भराया गया शपथ पत्र September 20, 2026
    • करम पूजा की पूर्व संध्या पर संघरी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित, उपायुक्त रवि आनंद हुए शामिल September 20, 2026
    • नशे के खिलाफ नूरा मस्जिद कमेटी की पहल, अभिभावकों से सहयोग की अपील,कमेटी ने कहा- बच्चों को नशे से बाहर निकालने में हर संभव मदद करेंगे, सहयोग नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी September 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.