Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » झारखंड के डॉ. आलोक कुमार की दो पुस्तकें राज्य के शिक्षा मंत्री के हाथों विमोचित
    Ranchi News

    झारखंड के डॉ. आलोक कुमार की दो पुस्तकें राज्य के शिक्षा मंत्री के हाथों विमोचित

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsAugust 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची | आईसेक्ट यूनिवर्सिटी हजारीबाग के वाणिज्य विभागाध्यक्ष एवं असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आलोक कुमार की दो महत्वपूर्ण पुस्तकों का आज रांची में झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री सह गिरिडीह विधायक माननीय सुदीप कुमार सोनू के कर-कमलों से भव्य विमोचन किया गया।

    डॉ. आलोक की दोनों पुस्तकें आधुनिक वित्तीय प्रणाली और बैंकिंग कानून पर आधारित हैं।

    1. “भारत में बैंकिंग कानून और प्रथाएँ”

    2. “वित्तीय बुद्धिमत्ता: कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक वित्त का अंतर्संबंध”

    ये पुस्तकें न केवल बी.कॉम, एम.कॉम, बीबीए, एमबीए जैसे अकादमिक पाठ्यक्रमों के लिए बल्कि सीएस, आईटी, लॉ, नेट और पीजीटी जैसे प्रतिस्पर्धी क्षेत्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों और पेशेवरों के लिए भी अत्यंत लाभदायक सिद्ध होंगी।

    डॉ. आलोक कुमार, जो पूर्व में यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में 12 वर्षों तक फैकल्टी रह चुके हैं, वर्तमान में आईसेक्ट यूनिवर्सिटी, हजारीबाग में वाणिज्य विभाग के प्रमुख के रूप में कार्यरत हैं। अगस्त माह में उनकी तीसरी पुस्तक “द मनी ब्लूप्रिंट: ए गाइड टू फाइनेंशियल मैनेजमेंट” भी प्रकाशित होने जा रही है, जो व्यक्तिगत वित्त प्रबंधन से जुड़े अहम पहलुओं को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करेगी।

    एक ग्रामीण पृष्ठभूमि से वैश्विक मंच तक

    डॉ. आलोक की सफलता की कहानी कई युवाओं के लिए प्रेरणा है।

    उन्होंने मैट्रिक की शिक्षा हाई स्कूल जरमुंडी,

    इंटरमीडिएट की पढ़ाई डॉ. जे. एम. इंटर कॉलेज, काठीकुंड,

    और बीकॉम की डिग्री सिंदरी कॉलेज, सिंदरी से पूरी की।

    एम.कॉम और पीएच.डी की डिग्री विनोबा भावे विश्वविद्यालय से प्राप्त की।

    वर्तमान में वे नॉर्थ ईस्ट की एक शीर्ष विश्वविद्यालय से पोस्ट-डॉक्टरेट फेलोशिप भी कर रहे हैं।

    शिक्षा मंत्री ने दी बधाई

    इस अवसर पर शिक्षा मंत्री सुदीप कुमार सोनू ने डॉ. आलोक की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा,

    “डॉ. आलोक जैसे शिक्षाविद झारखंड का नाम देश-विदेश में रोशन कर रहे हैं। इनकी पुस्तकें निश्चित ही छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेंगी।”

    डॉ. आलोक कुमार की यह उपलब्धि न केवल हजारीबाग बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है। उनकी पुस्तकों का विमोचन यह दर्शाता है कि राज्य के शिक्षाविद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। अब इन पुस्तकों के माध्यम से छात्रों को बैंकिंग और आधुनिक वित्तीय समझ को गहराई से जानने का अवसर मिलेगा।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    जातीय जनगणना में ओबीसी कॉलम की मांग, 16 सितंबर को लोकभवन तक कांग्रेस का पैदल मार्च

    September 12, 2026

    बरसात को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को दिए सख्त निर्देश, स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में रहेगा

    July 20, 2026

    भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय कार्य समिति बैठक: नामकुम में तीन दिवसीय महा संवाद

    July 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    • पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका November 6, 2026
    • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 6, 2026
    • निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा November 6, 2026
    • खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा November 6, 2026
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.