Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 16, 2025
News

शब्दों के वार से प्रशासनिक अधिकारी हैं आहत,वहीं सियासी रंग देने पहुंचे कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी के एन त्रिपाठी।

चतरा सर्किट हाउस में कांग्रेस पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं डाल्टेनगंज विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी के .एन त्रिपाठी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक गरिमा को सरे आम नीलाम कर रही है।एक मर्यादित और संवैधानिक पद पर आसिन व्यक्ति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग अधिकारियों के लिए करते है इस से स्पष्ट होता है कि भाजपा प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी पीछे चले गई है।किस भी व्यक्ति को किस के भी विरोध में जाने का अधिकार है लेकिन अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने का कोई भी इजाजत नहीं देगा। उन्होंने कहा कि चतरा में देखा कि भारतीय जनता पार्टी के आठ,दस लोग हाथ में मशाल लेकर जिला प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी कर रहे थे जो असंवैधानिक है।
त्रिपाठी ने कहा कि पदाधिकारी के साथ गाली गलौज नहीं होना चाहिए आपको बता दें कि हाल ही में चतरा सांसद कालीचरण सिंह पर जिला प्रशासन ने आमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाया था जिसे लेकर जिला प्रशासन व सांसद के बीच शाब्दिक जंग और संवैधानिक तरीके से अपने अपने विरोध कर रहे हैं। इस शब्दों के जंग में कांग्रेस के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी के एन त्रिपाठी ने एंट्री मार कर राजनीतिक पारा बढ़ा दिया है। त्रिपाठी ने अपने पुराने तेवर में कहा है कि भाजपा अपने नेताओं के कारनामों पर संज्ञान ले नहीं तो हम सड़क पर उतरेंगे तो उसका अंजाम किया होगा वह खुद समझ सकती है ।

Leave a Response