Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  रमेश घोलप की अध्यक्षता में चेकनाका, अवैध शराब, खनन, मादक पदार्थ, धारा 107, एम0सी0सी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।
    Chatra News

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त  रमेश घोलप की अध्यक्षता में चेकनाका, अवैध शराब, खनन, मादक पदार्थ, धारा 107, एम0सी0सी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में चेकनाका, अवैध शराब, खनन, मादक पदार्थ, धारा 107, एम0सी0सी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में अधिष्ठापित चेकनाका पर की जा रही कार्रवाई, अवैध शराब व अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध की गई कार्रवाई, अवैध खनन, परिवहन, भंडारण, मादक पदार्थ, धारा 107, एम0सी0सी से संबंधित विन्दुओं पर क्रमवार समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में उन्होने अधिष्ठापित चेकनाका पर व्यापक रूप से निरंतर जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया। वहीं अवैध शराब व अवैध शराब कारोबारियों के विरूद्ध भी जिले भर में अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। साथ ही कहा यह सुनिश्चित करें कि जिले में किसी भी सुरत में अवैध शराब का क्रय विक्रय न हो अगर इस तरह की सूचना मिलती है तो अविलम्ब संलिप्त लोगों के उपर कार्रवाई करें। वहीं अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरूद्ध भी छापेमारी अभियान निरंतर चलाकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। मादक पदार्थ के क्रय विक्रय को लेकर कहा निरंतर छापेमारी अभियान चलाकर आवश्यक रूप से कार्रवाई करें । वहीं उन्होने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024 के निमित आचार संहिता लागू है इसका सख्ती से पालन कराएं। उन्होंने कहा विद्यालय में पेयजल शौचालय, साफ सफाई समेत अन्य आवश्यक सुविधाएं हो यह सुनिश्चित किया जाए। यह ज्ञात हो कि निर्वाचन के दौरान काफी गर्मी होगी और सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी जगह फोर्स भी नियुक्त किए जाएंगे उन स्थानों पर भी पेयजल, शौचालय, साफ सफाई की व्यवस्था कर ली जाए। निर्वाचन के दौरान अगर किसी भी प्रकार की त्रुटि देखी जाती है तो लापरवाह व रुचि नहीं लेने वाले पदाधिकारी और कर्मी पर कार्रवाई की जाएगी। उक्त बैठक में पुलिस अधीक्षक चतरा विकास कुमार पाण्डेय, उप विकास आयुक्त चतरा पवन कुमार मण्डल, वन प्रमण्डल पदाधिकारी चतरा दक्षिणी मुकेश कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा, सिमरिया, टण्डवा, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की समीक्षा, उपायुक्त ने नियमित छापेमारी एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश

    July 30, 2026

    Chatra News : कान्हाचट्टी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न

    July 29, 2026

    Crime News : बोकारो रेंज के आईजी ने चतरा में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, लंबित कांडों,अफीम तस्करी और कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश

    July 29, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की समीक्षा, उपायुक्त ने नियमित छापेमारी एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश July 30, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न July 29, 2026
    • Crime News : बोकारो रेंज के आईजी ने चतरा में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, लंबित कांडों,अफीम तस्करी और कानून-व्यवस्था पर अधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश July 29, 2026
    • Chatra News : राज्यस्तरीय कार्यक्रम के तहत चतरा के 17 लाभुकों को मिला ड्राइविंग लाइसेंस,उपायुक्त ने सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन संचालन का दिया संदेश July 28, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मयूरहंड का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश July 27, 2026
    • Chatra News : जिला टास्क फोर्स की बैठक में मलेरिया उन्मूलन अभियान की समीक्षा, 1 से 10 अगस्त तक चलेगा मास फीवर सर्वे July 27, 2026
    • लावालौंग प्रखंड नाजीर की कार्यशैली पर उठी सवाल, अपने क्षेत्र में कार्य कर रहे मनरेगा कर्मियों का कटा उपस्थिति बीडीओ से की शिकायत July 26, 2026
    • कान्हाचट्टी के बक्चुम्बा छात्र,इटखोरी के परसौनी मदरसा से लापता July 25, 2026
    • Chatra News : बकचुंबा में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर आयोजित, 76 आवेदन प्राप्त July 25, 2026
    • ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन July 25, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.