Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » सहोदर भाई को डेढ़ करोड़ के अफीम के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, ब्राउन शुगर बनाने वाला मशीन जब्त
    Chatra News

    सहोदर भाई को डेढ़ करोड़ के अफीम के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार, ब्राउन शुगर बनाने वाला मशीन जब्त

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा. वशिष्ठ नगर पुलिस ने डेढ़ करोड़ के अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार तस्कर वशिष्ठ नगर थाना क्षेत्र के राजगुरु गांव निवासी देवनंदन गंझू व पंकज कुमार शामिल है. दोनों आपस मे सहोदर भाई हैं. गिरफ्तार तस्करों के पास से 28 किलो 50 ग्राम अफीम के अलावा ब्राउन शुगर बनाने वाला एक लोहे का मशीन, चार पीस लकड़ी व कई अन्य समान जब्त किया गया. यह जानकारी एसपी विकास कुमार पांडेय ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि राजगुरु गांव में गिरफ्तार दोनों तस्करों द्वारा अफीम से ब्राउन शुगर तैयार किया जा रहा है. सूचना के आलोक में डीएसपी मुख्यालय रोहित कुमार रजवार के नेतृत्व में छापामारी टीम का गठन किया गया. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसके घर पहुंच कर छापामारी किया. साथ ही पूछताछ की. इस दौरान अफीम व ब्राउन शुगर बनाने में प्रयुक्त मशीन जब्त किया गया. एसपी ने कहा कि दोनों अफीम में कुछ केमिकल मिलाकर ब्राउन शुगर तैयार करने की योजना थी.दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर बशिष्ठनगर थाना काण्ड सं0-28/2024, दिनांक-25.03.2024, धारा- बशिष्ठनगर थाना काण्ड सं0-28/24 दिनांक-25.03.2024 धारा-18 (b)/28/29 एन०डी०पी०एस० एक्ट दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. किसी भी हाल में मादक पदार्थों की तस्करी व इसमें संलिप्त लोगों को बक्शा नहीं जाएगा. छापामारी टीम में डीएसपी मुख्यालय के अलावा वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी दिलेश्वर कुमार, हवलदार उदय कुमार, आरक्षी निरंजन कुमार, दिलीप कुमार, अजीत कुमार मंडल व मोहम्मद इफ्तेखार अंसारी शामिल थे.

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन

    June 25, 2026

    SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि

    June 25, 2026

    Chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    June 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : प्रतापपुर थाना अंतर्गत गारा में अवैध विदेशी शराब की मिनी फैक्ट्री का उद्भेदन June 25, 2026
    • SIR को लेकर झामुमो का बड़ा अभियान, 28 जून को चतरा में बीएलए-2 प्रशिक्षण कार्यक्रम,पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडे होंगे मुख्य अतिथि June 25, 2026
    • Ranchi News : निषिध मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान का गुरूवार को हुआ समापन, शौर्य सभागार ,डोरंडा में हुआ भव्य कार्यक्रम June 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में बीडीओ सह सीओ  के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च, मुहर्रम पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम June 25, 2026
    • Breaking News : मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधीक्षक ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च,शांतिपूर्ण मोहर्रम की गारंटी: एसपी ने दिलाया भरोसा June 25, 2026
    • Crime News : राजपुर में साइबर गिरोह का भंडाफोड़: फर्जी वोटर-आधार कार्ड, पासबुक और कई मोबाइल सहित एक गिरफ्तार June 25, 2026
    • Chatra News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, कथित प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला; परिजनों ने कई लोगों पर हत्या का लगाया आरोप June 24, 2026
    • Chatra News : साप्ताहिक हाट से लौट रहे दो युवक सड़क दुर्घटना में घायल, स्वास्थ्य कर्मी भी आई चपेटे में June 23, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया बलिदान दिवस June 23, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित June 23, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.