Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » चतरा में पुलिस के 02 जवान के शहादत के बाद और तेज हुआ अफीम पोस्ता विनष्टीकरण अभियान चालीस एकड़ में किया गया विनष्टीकरण
    Chatra News

    चतरा में पुलिस के 02 जवान के शहादत के बाद और तेज हुआ अफीम पोस्ता विनष्टीकरण अभियान चालीस एकड़ में किया गया विनष्टीकरण

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 25, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : विगत सात फरवरी को अफीम विनष्टीकरण अभियान पर निकले सुरक्षाबलों के साथ नक्सलियों की भीषण मुठभेड़ में दो जवानों की शहादत का बदला लेने को लेकर चतरा पुलिस ने कमर कस ली है। ईलाके में सक्रिय नक्सलियों के आर्थिक स्रोत पर करारा प्रहार कर उन्हें नेस्तनाबूद करने के उद्देश्य से पुलिस के जांबाज टेक्नोलॉजी के सहारे नक्सलियों के मांद में घुस चुके हैं। जिस जगह पर पुलिस के दो जवानों की शहादत हुई थी, उसी स्थान से रविवार को एकबार फिर से जिला पुलिस ने अफीम उन्मूलन अभियान की शुरुआत की है। अभियान का नेतृत्व एसीडीपीओ संदीप सुमन कर रहे हैं। ईनके साथ अभियान में सीआरपीएफ, आईआरबी व वन विभाग के साथ-साथ जिला बल के जवान शामिल हैं। अभियान में शामिल अधिकारी और जवान तीसरी आंख यानी कि ड्रोन के टेक्नोलॉजी के सहारे पहले ईलाके की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। उसके बाद इनपुट के आधार पर विभिन्न टुकड़ियां बनाकर नक्सलियों के संरक्षण में लगाए गए अफीम माफियाओं और तस्करों द्वारा लगाए गए सफेद जहर की खेती (अफीम) को नष्ट कर रहे हैं। अभियान की शुरुआत भुईयांडीह से हुई है। इसके बाद गम्हारतरी, नारायनतरी होते सुरक्षाबल हेठ बैरियो पहुंचे। जहां बीहड़ जंगल के बीच नदी के दोनों ओर करीब 12 एकड़ वन भूमि में लहलहा रहे अफीम के फसल को नष्ट किया गया। अभियान का नेतृत्व कर रहे एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर जिले में अलग-अलग स्थानों पर एक साथ अफीम उन्मूलन महाभियान की शुरुआत की गई है। उन्होंने बताया कि अफीम उन्मूलन अभियान की शुरुआत उसी जगह से की गई है, जहां हमारे दो जवानों ने शहादत दी थी। चतरा पुलिस अफीम उन्मूलन का अभियान निरंतर जारी रखेगी। उन्होंने यह भी कहा कि चतरा जिले में ना तो नक्सली बचेंगे और ना ही अफीम बचेगा। बताते चलें कि विगत 7 फरवरी को अफीम नष्ट कर चतरा लौट रही पुलिस पार्टी पर गम्हारतरी के पास नक्सलियों ने हमला बोल दिया था। जिसमें पुलिस के दो जवान सिकंदर सिंह व सुकन राम शहीद हो गए थे। वहीं आरक्षी आकाश सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। घात लगाकर नक्सलियों द्वारा किये गए इस कायराना हरकत के बाद उग्रवादियों के साथ-साथ उनके संरक्षण में आर्थिक रूप से सुदृढ़ हो रहे अफीम तस्करों के हौसले बुलंद थे। लेकिन घटनास्थल के पास से पुलिस ने अभियान की शुरुआत कर अफीम तस्करों और कायर नक्सलियों को यह साफ संदेश दे दिया है कि उनके मंसूबे पूरे नहीं होंगे। ना तो नक्सलियों को पर अपने दिया जाएगा और ना ही उनके संरक्षण में तस्कर ही अफीम की खेती कर पाएंगे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में आज कुल 40 एकड़ वन भूमि में लगे पहुंचने की फसल को विनष्ट किया गया है।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : झोला छाप के द्वारा इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवती की मौत,क्लीनिक को किया गया सील, डॉक्टर फरार

    September 2, 2026

    MMDR कानून के विरोध में सात सितंबर को झामुमो का धरना-प्रदर्शन

    September 2, 2026

    हृदय विदारक: जमीन बचाने गई महिला ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाई, पुत्र और ASI झुलसे परिवार का दावा 100 साल से घर

    September 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : झोला छाप के द्वारा इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवती की मौत,क्लीनिक को किया गया सील, डॉक्टर फरार September 2, 2026
    • कान्हाचट्टी मे भाजपा मंडल की मासिक बैठक में SIR पर चर्चा September 2, 2026
    • MMDR कानून के विरोध में सात सितंबर को झामुमो का धरना-प्रदर्शन September 2, 2026
    • हृदय विदारक: जमीन बचाने गई महिला ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगाई, पुत्र और ASI झुलसे परिवार का दावा 100 साल से घर September 2, 2026
    • Chatra News : संगठन के साथ लौटे जयराम महतो: न्यायालय से जमानत, कार्यकर्ताओं ने गले लगाया September 1, 2026
    • Crime News : शहादत चौक फायरिंग का पर्दाफाश,देशी कट्टा, कारतूस और बाइक बरामद August 31, 2026
    • Crime News : निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्र के समीप पुल के नीचे मिला युवक का शव August 31, 2026
    • सिरते तैय्यबा की झलक: 8 स्टॉल में बच्चियों ने पेश की पैगंबर हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की जिंदगी और इस्लामी इतिहास की कहानी August 30, 2026
    • MMDR BILL नहीं चलेगा: चतरा में झामुमो का घर-घर जनजागरण, सड़क से सदन तक protest की चेतावनी August 30, 2026
    • व्हाट्सऐप लिंक पर क्लिक करते ही खाते से उड़ गए 9,999 रुपये, हंटरगंज में साइबर ठगी का मामला August 30, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.