Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय चतरा समेत सभी सरकारी कार्यालय के पदाधिकारियों/ कर्मियों ने लिया संविधान के अनुपालन का संकल्प।
    Chatra News

    संविधान दिवस के मौके पर समाहरणालय चतरा समेत सभी सरकारी कार्यालय के पदाधिकारियों/ कर्मियों ने लिया संविधान के अनुपालन का संकल्प।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : संविधान दिवस के मौके पर जिला मुख्यालय एवं सभी प्रखंड मुख्यालयों के वरीय पदाधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा संविधान के अनुपालन हेतु शपथ लिया गया। समाहरणालय परिसर चतरा में उपायुक्त श्री अबु इमरान, वरीय पदाधिकारियों/ कार्यालय के अधिकारियों व कर्मियों ने संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का ईमानदारी से अनुपालन करने का संकल्प लिया। समाहरणालय में पदस्थापित पदाधिकारी/अधिकारी एवं कर्मियों ने संविधान के प्रति भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को न्याय, सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा, उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करनेवाली बंधुता बढाने के लिए, दृढ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई0 को एतद द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करने का शपथ लिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि संविधान दिवस हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है, जिस दिन भारत के संविधान मसौदे को अपनाया गया था। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू होने से पहले 26 नवंबर 1949 को इसे अपनाया गया था। सरकार ने 19 नवंबर, 2015 को राजपत्र अधिसूचना की सहायता से 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में घोषित किया था। उन्होंने संविधान दिवस की सभी को बधाई दी साथ हीं पदाधिकारियों/कर्मियों को संविधान द्वारा दिए अधिकारों व दायित्वों का कार्य में भी ईमानदारी से अनुपालन करने को कहा गया। इस मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिषेक बड़ाइक, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत समेत समाहरणालय के अन्य सभी पदाधिकारी/कर्मी मौजूद थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन

    November 7, 2026

    किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं

    November 6, 2026

    पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    • पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका November 6, 2026
    • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 6, 2026
    • निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा November 6, 2026
    • खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा November 6, 2026
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.