Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra : अफीम विनष्टीकरन करने गए सदर थाना के जवानों पर नक्सलीयों ने घात लगाकर किया हमला.2 जवान की हुई मौत . 3 गंभीर रूप से हुवे घायल,
    Chatra News

    Chatra : अफीम विनष्टीकरन करने गए सदर थाना के जवानों पर नक्सलीयों ने घात लगाकर किया हमला.2 जवान की हुई मौत . 3 गंभीर रूप से हुवे घायल,

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : जिले में अफीम विनष्टीकरण अभियान से लौट रहे सुरक्षाबलों की नक्सलियों से भीषण मुठभेड़ हुई है। पुलिस और नक्सलियों के इस मुठभेड़ में झारखंड पुलिस के दो जवान शहीद हुए हैं। जबकि आकाश सिंह नामक जवान को भी सीने में गोली लगी है। घायल जवान को अभियान में शामिल सुरक्षाबलों ने उपचार के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे मेडिका रेफर किया है। जिसके बाद शहर में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पुलिस के अधिकारियों और जवानों ने घायल जवान को पुलिस लाइन पहुंचाया। पुलिस लाइन से घायल आकाश सिंह को एयरलिफ्ट कर रांची ले जाया गया है। वहां उसे मेडिका में भर्ती कराया जाएगा। अभियान में कई नक्सलियों को भी गोली लगने की सूचना है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। सदर थाना और जोरी बॉर्डर पर स्थित बैरियोतरी जंगल में मुठभेड़ हुई है। सभी जवान वन विभाग की संयुक्त टीम के साथ गमहारतरी गांव से लौट रहे थी। एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि अफीम विनष्टीकरण और नक्सल विरोधी अभियान पर निकले सुरक्षाबलों पर लौटने के दौरान घात लगा कर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग। प्रथम दृष्टया टीएसपीसी दस्ते पर मुठभेड़ को अंजाम देने की बात सामने आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस और नक्सलियों में भीषण मुठभेड़ हुई है। हमारे जवानों ने जांबाजी से नक्सलियों का सामना किया है। एसडीपीओ ने बताया कि वशिष्टनगर जोरी और सदर थाना की संयुक्त टीम वन विभाग के साथ अभियान में गई थी। नक्सलियों ने जोरी और सदर थाना के दो गाड़ियों पर एक साथ हमला बोला था। जिसमे वशिष्टनगर जोरी थाना के एक और सदर के एक जवान शहीद हुए हैं। शहीद सिकंदर सिंह गया, वजीरगंज निवासी सदर थाना और राम पलामू निवासी वशिष्टनगर थाना में तैनात थे। जबकि यूपी, भभुआ निवासी आकाश सिंह नामक जवान को गोली लगी है। आकाश सदर थाना के जवान हैं। शहीद जवान सुकन राम पीटीसी हजारीबाग में एएसआई प्रोमोशन ट्रेनिंग कर रहा था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गिरफ्तारी के बाद आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत एकदिनी झारखंड बंद के घोषणा के बाद वह प्रतिनियुक्ति पर चतरा आया था। इधर नक्सलियों से मुठभेड़ की सूचना के बाद पुलिस महकमें के अधिकारियों से मिलने डीसी अबू इमरान सदर अस्पताल पहुंचे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन

    November 7, 2026

    किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं

    November 6, 2026

    पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    • पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका November 6, 2026
    • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 6, 2026
    • निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा November 6, 2026
    • खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा November 6, 2026
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.