Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » रिम्स की 59वीं शासी परिषद की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय
    Ranchi News

    रिम्स की 59वीं शासी परिषद की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Ranchi : राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स), रांची की 59वीं शासी परिषद की बैठक आज संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने की, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री अजय कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में रिम्स की कार्यप्रणाली को और अधिक सुचारू, पारदर्शी और जनहितैषी बनाने हेतु कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार रिम्स को एक उत्कृष्ट चिकित्सा संस्थान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले, इसके लिए हर स्तर पर सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। मंत्री जी ने निजी प्रैक्टिस पर प्रभावी रोक लगाने की मंशा जाहिर करते हुए इवनिंग पेड ओपीडी शुरू करने की संभावनाओं पर काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने रिम्स प्रशासन से आग्रह किया कि मानवता और संवेदनशीलता के साथ हर मरीज और उनके परिजनों के साथ व्यवहार हो। साथ ही उन्होंने कहा कि संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी, आवश्यकता है तो सिर्फ नीयत और निष्पक्षता की।

    प्रमुख निर्णय निम्नलिखित हैं:

    1. सेवानिवृत्ति ग्रेच्युटी भुगतान: राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत पद पर नियुक्त कर्मियों/पदाधिकारियों को सेवानिवृत्ति के उपरांत ग्रेच्युटी राशि का भुगतान वेतन शीर्ष से करने की स्वीकृति प्रदान की गई।

    2. चिकित्सकों की प्रोन्नति: गठित प्रोन्नति समिति द्वारा समीक्षा उपरांत चिकित्सकों को प्रोन्नति देने का निर्णय लिया गया।

    3. जांच एजेंसियों का भुगतान: पीपीपी मोड पर कार्यरत जांच एजेंसियों के लंबित विपत्रों की केस-टू-केस समीक्षा कर बकाया भुगतान करने का निर्णय।

    4. मॉड्यूलर ओटी भुगतान: स्वास्थ्य विभागीय जांच समिति द्वारा कार्य को संतोषजनक पाए जाने के बाद लंबित भुगतान स्वीकृत किया गया।

    5. निविदा प्रक्रिया: राज्य सरकार द्वारा निर्धारित निविदा निष्पादन नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।

    6.  चिकित्सा के दौरान रिम्स में मरीजों के मृत्यु होने पर व उनके परिजनों द्वारा नेत्रदान/अंगदान करने पर रु 5,000/- अंतिम संस्कार हेतु तथा उन सभी नेत्रदाताओं/अंगदाताओं के शव को रिम्स से घर तक ले जाने हेतु निःशुल्क शव वाहन की व्यवस्था का नियमानुसार करने का निर्णय

    7. वेंटिलेटर बेड की संख्या में वृद्धि: ट्रॉमा सेंटर, इमरजेंसी और आईसीयू में वेंटिलेटर युक्त बेड की क्षमता बढ़ाई जाएगी।

    8. नए पदों पर नियुक्ति: हॉस्पिटल मैनेजर, प्रोटोकॉल पदाधिकारी एवं डाइटीशियन की संविदा पर नियुक्ति की स्वीकृति दी गई।

    9. ओपीएस लाभ: नियमित और सक्षम स्तर से स्वीकृत कर्मियों/पदाधिकारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का लाभ देने का निर्णय।

    10. सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ीकरण: बेहतर सुरक्षा हेतु 50% गृह रक्षक तथा 50% निजी सुरक्षाकर्मियों की नियुक्ति बाह्य स्रोतों से की जाएगी।

    11. अनुबंध कर्मियों का समायोजन: 10 वर्षों से अधिक कार्यरत तृतीय/चतुर्थ श्रेणी अनुबंध कर्मियों के समायोजन हेतु 30 दिनों के भीतर राज्य सरकार को प्रतिवेदन भेजा जाएगा।

    12. प्रोन्नति नियमावली निर्माण: GDMO/MO चिकित्सा संवर्ग की प्रोन्नति हेतु नियमावली बनाई जाएगी।

    13. PET स्कैन की सुविधा: कैंसर रोगियों की उन्नत जांच के लिए PPP मोड पर PET स्कैन मशीन स्थापित करने का निर्णय।

    14. प्रशिक्षु नर्सों का मानदेय बढ़ोतरी: कोविड संक्रमण काल में ₹10,000 प्रतिमाह पर कार्यरत प्रशिक्षु नर्सों के मानदेय को ₹25,000 प्रतिमाह करने की स्वीकृति दी गई।

    15. SR के रिक्त पदों पर बहाली: सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को विज्ञापन के माध्यम से भरने का निर्णय लिया गया।

    16. इवनिंग पेड ओपीडी की संभावनाएं: निजी प्रैक्टिस पर रोक हेतु मंत्री महोदय द्वारा इवनिंग पेड ओपीडी प्रारंभ करने की संभावनाओं की जांच के निर्देश दिए गए।

    यह बैठक रिम्स की प्रशासनिक दक्षता, चिकित्सकीय सेवा की गुणवत्ता और आम जनता की सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

    रांची
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Ranchi News : कोयला मंत्रालय द्वारा सीसीएल मुख्यालय में राजभाषा हिंदी कार्यान्वयन की व्यापक समीक्षा

    May 13, 2026

    Ranchi News : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ख़रीफ़ कर्मशाला का हुआ आयोजन

    May 11, 2026

    Ranchi News : गर्मी में ब्लैक कोट की मार से राहत? केंद्र ने वकीलों के ड्रेस कोड पर बड़ा कदम उठाया!

    May 10, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : लावालौंग में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया, विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन का दिया गया संदेश June 21, 2026
    • Chatra News : 15 वर्षीय किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला,प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद के एंगल पर जांच June 21, 2026
    • Chatra News : मुहर्रम पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित June 21, 2026
    • Chatra News : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम June 21, 2026
    • Chatra News : 60 लाख रु मूल्य के 277 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर गिरफ्तार,तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो बरामद June 20, 2026
    • Chatra News : फौजी के घर लाखों की चोरी, चंद घंटों में ही बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना ! June 20, 2026
    • Chatra News : कान्हाचट्टी में राजद को बड़ा झटका, प्रखण्ड महासचिव राजेश कुमार दास भाजपा में शामिल June 20, 2026
    • Chatra News : मदगड़ा पंचायत सचिवालय में चतुर्थ वर्षगांठ समारोह आयोजित, मैट्रिक एवं इंटर टॉपर छात्रों को किया गया सम्मानित June 20, 2026
    • Chatra News : नशामुक्त समाज के निर्माण का दिया संदेश, खेलो इंडिया सेंटर एवं आवासीय फुटबॉल केंद्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में लिया उत्साहपूर्वक भाग June 20, 2026
    • Chatra News : नक्सली संगठन एमसीसी के नाम पर अपहरण की घटना को अंजाम देने वाले दो गिरफ्तार, तीन निरुद्ध June 20, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.