Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » केएन त्रिपाठी ने किया कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कई पहलुओं पर किया चर्चा
    Chatra News

    केएन त्रिपाठी ने किया कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कई पहलुओं पर किया चर्चा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 8, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लावालौंग/चतरा : पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी एक बार फिर से चुनावी जंग के लिए चतरा लोकसभा क्षेत्र में तुफानी दौरा कर रहे हैं। इस बावत उन्होंने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र स्थित कल्याणपुर चौक के पास क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मैं लगातार विकास परामर्श यात्रा के माध्यम से क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं एवं कमियों की जानकारी प्राप्त करता रहा हूं। जिसमें पूरे प्रखंड क्षेत्र में मैंने बिजली सड़क और पानी की भयावह समस्याओं को देखा है। मुझे ताजुब होता है की विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार के 10 वर्षों में भी इस क्षेत्र में कोई विकास का कार्य नहीं हुआ है। लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। सबसे बड़ी विडंबना तो यह है कि चतरा लोकसभा क्षेत्र में कई कोल माइंस होते हुए भी वहां चतरा लोकसभा क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति काम नहीं कर रहा है। उन जगहों पर दूसरे राज्यों के लोग कार्य कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के द्वारा एक पत्थर व्यवसायी को चतरा लोकसभा से टिकट देना काफी हास्यास्पद बात है। क्या उनके पास नेताओं की कमी हो गई है? जो उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को अपना प्रतिनिधि बनाया है जिसे क्षेत्र की समस्याओं की कोई जानकारी ही नहीं है। इसी क्रम में उन्होंने लोगों से इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने का अपील करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन से यदि कोई प्रतिनिधि संसद बन कर जाता है तो सबसे पहले हम लावालौंग से पांकी सड़क को बनवाने और चतरा लोकसभा के अंतर्गत रहने वाले युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास करेंगे। मौके पर उनके साथ वरिष्ठ नेता बबन राम,प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद तुरी, संतोष राम, मो अताउल्लाह, नरेश यादव, संतोष यादव, विनोद साहू और धीरेंद्र यादव समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

    लगता है,भाजपा एक्सपेरिमेंटल हो गई है : के० एन० त्रिपाठी

    झारखंड सरकार में पूर्व मंत्री रहे के एन त्रिपाठी ने अपने लावालौंग दौरे के क्रम में कहा कि भाजपा पूरी तरह से एक्सपेरिमेंटल पार्टी हो गई है। उनके पास राजनेताओं की कमी हो गई है क्योंकि वे लोग आए दिन नेताओं के स्थान पर व्यवसाईयों को टिकट देकर उन्हें आजमा रहे हैं। भाजपा विगत 10 वर्षों में सांसद सुनील सिंह को आजमाती रही और जब उससे कोई परिणाम नहीं निकला तब आज फिर से एक पत्थर व्यवसायी को उन्होंने टिकट देकर अपना उम्मीदवार बना दिया है। जिससे सब पता चलता है कि अब भाजपा के पास चतरा लोकसभा में फिलहाल कोई भी नेता नहीं है बचा है। इस एक्सपेरिमेंट का परिणाम यह हुआ है कि विगत 10 वर्षों में चतरा  लोकसभा की स्थिति जस की तस बनी हुई है।

    संवाददाता, मो० साजिद

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान

    August 7, 2026

    पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है

    August 6, 2026

    Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    August 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • आसमानी बिजली से आठ मवेशियों की मौत, पशुपालकों को लाखों रुपये का नुकसान August 7, 2026
    • पानी की पाइपलाइन के लिए उखड़ रहीं नई सड़कें, कान्हाचट्टी में उठा सवाल,सरकार पानी दे रही है या सड़कें छीन रही है August 6, 2026
    • Chatra News : लावालौंग–पांकी सड़क की बदहाली पर मुखिया संघ ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन August 6, 2026
    • Chatra News : राशन कार्ड में आय छिपाकर अनाज लेने वालों पर सख्ती,दस लाभुकों से लाखों रुपये की वसूली का नोटिस August 6, 2026
    • चतरा पुलिस के नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता की मुहिम लगातार तेज होती जा रही है। August 6, 2026
    • सभी बूथों पर मतदाता सूची प्रकाशित,नाम व विवरण जांचने की अपील August 5, 2026
    • Chatra News : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर बीडीओ  के नेतृत्व में किया गया बैठक August 5, 2026
    • Chatra News : चारु नदी में बाढ़ का कहर: तेज बहाव में बहे अधेड़ का शव मिला, गांव में पसरा मातम August 5, 2026
    • Crime News : माओवादी साजिश का पर्दाफाश: चतरा में हथियारों संग दो युवक गिरफ्तार August 4, 2026
    • Chatra News : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर चतरा झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल August 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.