Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » आरएनएम कॉलेज में एनएसएस के बैनर तले कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया।पौधा रोपण कर एवं पंच प्रण शपथ दिला कर राष्ट्र के प्रति एकजुट रहने का संदेश दिया गया ।
    Chatra News

    आरएनएम कॉलेज में एनएसएस के बैनर तले कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया।पौधा रोपण कर एवं पंच प्रण शपथ दिला कर राष्ट्र के प्रति एकजुट रहने का संदेश दिया गया ।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsJuly 26, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय के संयुक्त निर्देशानुसार बुधवार को मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम अंतर्गत कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पौधा रोपण एवं पंच प्रण शपथ समारोह का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के एनएसएस पीओ डॉ फहीम अहमद कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो० जैनेंद्र कुमार सिंह पौधारोपण कर किया। महाविद्यालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी बाबू राम नारायण सिंह की मूर्ति के पास पंच प्रण शपथ दिलाया गया की
    हम शपथ लेते हैं कि मनसा, वाचा,कर्मणा से देश को विकसित करने हेतु सदैव तत्पर एवं प्रयत्नशील रहेगें।
    हम प्रतिज्ञा करते है कि दासता एवं औपनिवेशिक मांसिकता के किसी भी प्रतीक को हम अपने आचार एवं व्यवहार से दूर रखेगें।हमें गर्व है अपने देश की अनमोल विरासत एवं सार्वभौम परम्परा पर और हम निरंतर गौरवान्वित होकर इस मनोभाव को अंगीकार करेगें । हम प्रतिज्ञा करते है कि देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण बनाये रखने हेतु सदैव एवं अनवरत प्रयत्नशील होकरऔर देश को विघटनकारी तत्वों से सुरक्षित रखने हेतु अहर्निश प्रयासरत् रहेगें।
    एक जागरूक नागरिक होने के नाते हम अपने उत्तरदायित्व एवं कर्त्तव्यबोध के प्रति जागरूक होकर समाज एवं देश के विकास हेतु सदैव प्रयत्नशील रहेगें। शपथ समारोह के बाद एनएसएस के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए एनएसएस पीओ ने कहा कि आज प्रण लेने की जरूरत है कि हम विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित कर एवं गुलामी या औपनिवेशिक मानसिकता का नामोनिशान मिटाना और अपनी विरासत पर गर्व करना बताया।साथ ही एकता और एकजुटता पर जोर दिया गया।नागरिकों में कर्तव्य की भावना के प्रति जागरूक करना हम सबका कर्तव्य होना चाहिए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रोफेसरों में शिव रतन सिंह, पूजा सिंह, राजेंद्र कुमार दांगी, सरयू यादव, पंकज कुमार, फखरुद्दीन अंसारी, शामिल हुए।
    जबकि कार्यक्रम को सफल चंद्र कुमार कुंदन कुमार सिंह तथा एनएसएस के एक्टिव वॉलिंटियर्स ऋषभ राज गुप्ता,सौरभ कुमार,मो जावेद, चांदनी कुमारी, रोहिणी रानी, सरदार दलजीत सिंह, एवं कुंदन सिंह ने महती भूमिका निभाई।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत

    March 23, 2026

    Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित

    March 23, 2026

    Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया

    March 23, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : हंटरगंज–प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवारों की मौत March 23, 2026
    • Chatra News : राजपुर मुखिया विकास कुमार उर्फ छोटू सिंह हुए सम्मानित March 23, 2026
    • Chatra News : वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में ईद की खुशी मातम में बदली मासूम के सर से उठा पिता का साया March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम विश्वकर्मा प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का भव्य शुभारंभ, कारीगरों को मिला सशक्त मंच March 23, 2026
    • Chatra News : पीएम श्री योजना के तहत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण सह FLN मेला का भव्य आयोजन सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : सड़क सुरक्षा एवं अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश, जिला स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न March 23, 2026
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.