Recent Posts

newscraftrashtriya@gmail.com
Thursday, October 16, 2025
News

झामुमो ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ पुतला दहन कार्यक्रम किया

Chatra : झामुमो जिला अध्यक्ष निलेश ग्याशेन के नेतृत्व में केंद्र सरकार की दमनकारी नीति और काला कानून के खिलाफ झामुमो कार्यकर्ताओं ने चतरा जिला मुख्यालय में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। पत्रकारों से बात करते हुए जिला अध्यक्ष निलेश ग्याशेन ने कहा कि केंद्र सरकार ने काला बिल और काला कानून लाया है। इन्हीं गलत नीतियों के विरोध में पूरे झारखंड में पार्टी द्वारा पुतला दहन कर सांकेतिक संदेश दिया जा रहा है। कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि किस तरह से केंद्र की भाजपा सरकार अपने प्रतिद्वंदियों को रोकने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग कर रही है।कहा कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है। लेकिन केंद्र सरकार ने देश के संविधान से छेड़छाड़ कर काला कानून लाने का काम कर रही है। केंद्र की इन दमनकारी नीतियों के खिलाफ झामुमो विरोध दर्ज करवा रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार देश में विकास का कार्य करे न कि दमनकारी कानून के माध्यम से द्वेष पैदा करे। पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांकेतिक विरोध के बाद भी काला कानून वापस नहीं लिया जाता है तो चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष निलेश ग्याशेन जिला सचिव चन्द्रदेव साव जिला कोषाध्यक्ष नितिन अंबानी राणा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष राहुल यादव छात्रसंघ अध्यक्ष रुपेश यादव चतरा सदर प्रखंड अध्यक्ष उपेंद्र राम सैकड़ो की संख्या में जेएमएम के कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Response