Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चलाया जा रहा है सशक्त ‘पूर्व खेती अभियान
    Chatra News

    नशामुक्त समाज के निर्माण को लेकर अवैध अफीम की खेती के खिलाफ चलाया जा रहा है सशक्त ‘पूर्व खेती अभियान

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsOctober 10, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : अवैध अफीम की खेती पर नकेल कसने और जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन चतरा द्वारा दिनांक 03 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक विशेष “Pre Cultivation Drive (पूर्व खेती अभियान)” चलाया जा रहा है। इस व्यापक अभियान के तहत अफीम की अवैध खेती से प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक स्तर पर संगठित तरीके से जन-जागरूकता की मुहिम चलाई जा रही है, ताकि आगामी फसली वर्ष में इस अवैध खेती को पूरी तरह रोका जा सके।

    इस अभियान के तहत ग्रामीणों को (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट) सहित अन्य कानूनी एवं दाण्डिक प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। लोगों को बताया जा रहा है कि अफीम की अवैध खेती न केवल एक गंभीर अपराध है बल्कि यह समाज के स्वास्थ्य और सामाजिक ताने-बाने को गहराई से प्रभावित करता है। नशे की लत व्यक्ति, परिवार और समाज को खोखला कर देती है, इसी वजह से प्रशासन ने इसे रोकने के लिए जन-जागरूकता को हथियार बनाया है।

    उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार और जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी चतरा शकील अहमद के आदेशानुसार पूरे जिले में यह अभियान रोस्टर के अनुसार चरणबद्ध तरीके से संचालित किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक, गीत-नाट्य, पंपलेट, बैनर और जन संवाद के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है।

    अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक और गीत नाट्य की शुरुआत 8 अक्टूबर से की गई, जिसके तहत कुन्दा, गिद्धौर और कान्हाचट्टी प्रखंडों में नुक्कड़ नाटकों के जरिए लोगों को अवैध अफीम की खेती के कानूनी और सामाजिक दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। कुन्दा प्रखंड के ककहिया, कुसुम्हा, सरजामातु और लपूगढ़ा जैसे ग्रामों में हुए कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। गिद्धौर प्रखंड के मंझगावा, गिद्धौर, सलगा, पहरा और बारीयातु पंचायतों में भी जनजागरूकता अभियान का असर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। कान्हाचट्टी प्रखंड के पथेल, केन्दुआ सहोर, डुमरिया और कोटाप ग्रामों में भी ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

    इसी क्रम में प्रतापपुर प्रखंड में 9 अक्टूबर से अभियान की शुरुआत की गई। योगिडीह पंचायत के महकमपुर और योगिडीह ग्रामों में कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को कानूनी जानकारी के साथ वैकल्पिक खेती के विकल्पों से भी अवगत कराया गया। अगले चरण में चंद्रीगोविन्दपुर, घोड़दौड़, सिजुआ और मोनिया पंचायतों में 10 से 14 अक्टूबर तक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी प्रकार लावालौंग प्रखंड में सिलदाग पंचायत से 9 अक्टूबर को शुरुआत हुई और मंधनिया, लावालौंग, कोलकोले तथा रिमी पंचायतों में कार्यक्रम जारी हैं।

    इस पूरे अभियान में नुक्कड़ नाटक और गीत-नाट्य के माध्यम से प्रभावी संवाद स्थापित करने के लिए प्रतिबिम्ब सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था चतरा, जन चेतना सांस्कृतिक मंच प्रतापपुर, सेवा कठपुतली नाट्य ग्रुप कान्हाचट्टी, लोक सेवा कला संगम प्रतापपुर तथा ज्ञान ज्योति सांस्कृतिक मंच कान्हाचट्टी जैसी संस्थाओं की टीमें सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। इन संस्थाओं द्वारा प्रस्तुत किए जा रहे कार्यक्रम ग्रामीणों तक न केवल चेतावनी का संदेश पहुँचा रहे हैं बल्कि समाज को नशे से मुक्त करने की प्रेरणा भी दे रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में गीत और संवादों के माध्यम से यह बताया जा रहा है कि अवैध अफीम की खेती से होने वाला लाभ अल्पकालिक और जोखिम भरा होता है, जबकि इसके परिणाम लंबे समय तक व्यक्ति और समाज पर नकारात्मक असर डालते हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों को यह भी बताया कि अफीम की अवैध खेती पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, जिसमें गिरफ्तारी, मुकदमा और सजा का प्रावधान है।

    जिला प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अफीम की अवैध खेती किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे स्वयं इस अवैध गतिविधि से दूर रहें और यदि अपने आसपास कहीं ऐसी खेती होती दिखे तो तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचित करें। उपायुक्त ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल दंड देना नहीं बल्कि समाज को इस बुराई से मुक्त कर एक स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण बनाना है।

    जिले के विभिन्न प्रखंडों में चल रहे इस जन-जागरूकता अभियान ने सकारात्मक प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों में बढ़ती जागरूकता और प्रशासन के प्रति सहयोग की भावना यह संकेत दे रही है कि यह अभियान अपने लक्ष्य की ओर मजबूती से बढ़ रहा है। आगामी दिनों में भी यह विशेष अभियान जिले के अन्य प्रभावित क्षेत्रों में जारी रहेगा, ताकि अफीम की अवैध खेती को जड़ से समाप्त किया जा सके और चतरा जिले को नशामुक्त बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    सिमरिया पुलिस ने चोरी का सामान लदे वाहन के साथ एक को गिरफ्तार किया, दो फरार

    September 26, 2026

    जिला कौशल समिति की बैठक में DSDP, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट एवं आवासीय केंद्रों की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

    September 26, 2026

    राजपुर बाजार की सड़क बनी तालाब, जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी परेशानीबारिश होते ही सड़क पर भर जाता है पानी, पैदल चलना भी मुश्किल; दुकानदार और राहगीर परेशान

    September 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • सिमरिया पुलिस ने चोरी का सामान लदे वाहन के साथ एक को गिरफ्तार किया, दो फरार September 26, 2026
    • जिला कौशल समिति की बैठक में DSDP, प्रशिक्षण, प्लेसमेंट एवं आवासीय केंद्रों की व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा September 26, 2026
    • राजपुर बाजार की सड़क बनी तालाब, जलजमाव से राहगीरों की बढ़ी परेशानीबारिश होते ही सड़क पर भर जाता है पानी, पैदल चलना भी मुश्किल; दुकानदार और राहगीर परेशान September 25, 2026
    • अरुण कुमार सिंह को संगठन में उचित जिम्मेदारी देने की मांग तेज, कार्यकर्ताओं ने कहा—अनुभव का मिलेगा लाभ September 25, 2026
    • तेजस कार्यशाला में नवाचार, उद्यमिता और स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने पर जोर September 25, 2026
    • नारकोटिक्स अफसर बनकर लूटी 31.90 लाख की रकम, पुलिस ने पांच आरोपियों को दबोचा September 24, 2026
    • दिनदहाड़े डकैती ने दहलाया जमशेदपुर: केनरा बैंक में 42 लाख नकद, करोड़ों के गहने लूटकर फरार September 24, 2026
    • जमशेदपुर के मेरीन ड्राइव में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत। जिसमें मंत्री दीपिका पांडे की बेटी भी शामिल। September 24, 2026
    • लावालौंग के कोलकोले में कर्मा पूजा के शुभ अवसर पर सजा जतरा मेला,झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई रौनक September 24, 2026
    • रिमी मुखिया ने करमा पूजा के शुभ अवसर पर कोटारी में फुटबॉल टूर्नामेंट का किया उद्घाटन September 24, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.