Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » हेमंत सोरेन को सुबह से शाम तक दलाल,बिचौलियों को बचाने की चिंता.बाबूलाल मरांडी
    Uncategorized

    हेमंत सोरेन को सुबह से शाम तक दलाल,बिचौलियों को बचाने की चिंता.बाबूलाल मरांडी

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsSeptember 29, 2023No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बोकारो : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने आज बोकारो की संकल्प सभा में हेमंत सरकार पर जमकर हमला बोला।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में अपराध ,भ्रष्टाचार का बोलबाला है। विधि व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। कहा कि राज्य में प्रतिदिन चोरी ,डकैती,अपहरण ,फिरौती की घटनाएं हो रही। प्रतिदिन 5हत्या और बलात्कार का रिकॉर्ड हेमंत सरकार के नाम दर्ज है। बहन बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं। बलात्कार की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। बहन बेटियों को टुकड़ों में काटकर अपराधी फेंक दे रहे,घर में भी बेटियों को पेट्रोल छिड़क कर जला दिया जा रहा।
    राज्य में बीते छः महीनों में 23व्यवसाई की हत्या हुई है जिसमे 9लोगों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार थी।कहा कि झारखंड में अपराधी मस्त है और जनता भयभीत है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व्यवसाई की हत्या के जिम्मेवार पुलिस पदाधिकारियों पर एसआईटी गठित कर जांच करें या सीबीआई जांच की अनुशंसा करें। कहा कि हेमंत सरकार ऐसा नही करती तो 2024में भाजपा सरकार जांच कराकर दोषियों को सजा दिलाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम है अपराधियों को पकड़ना,जेल में डालना लेकिन आज पुलिस नदी किनारे बालू के ट्रैक्टर को पकड़कर वसूली में लगी है।
    कहा कि राज्य में ब्लॉक ,थाना ,जिला प्रशासन में भ्रष्टाचार व्याप्त है। राशनकार्ड,आवासीय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र केलिए पैसे लिए जा रहे।पदाधिकारी बोलते हैं देकर आए हैं तो लेंगे ही। कहा कि राज्य में गरीबों की भूख से मौत हो रही और हेमंत सोरेन गरीबों का अनाज लूटकर अपनी तिजोरी भरने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि बालू,पत्थर,कोयला लोहा सभी की लूट मची है। मुख्यमंत्री और उनका परिवार गरीबों और आदिवासियों की जमीन लूट रहे।
    कहा कि हेमंत सोरेन ने किसी और की जमीन नही लूटी बल्कि हो,उरांव,मुंडा ,संथाल सभी आदिवासियों की ही जमीन लूटी।
    कहा कि महाजनों का विरोध करते करते शिबू सोरेन परिवार राज्य का सबसे बड़ा महाजन बन बैठा। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के चार वर्ष पूरे होने वाले हैं लेकिन अभी तक नियुक्ति वर्ष नही आया। विधानसभा में भी हेमंत सोरेन ने झूठ बोला। आज विद्यालय में शिक्षक नहीं, अस्पताल में डॉक्टर्स नही नर्स नही,दवाई नही।राज्य में हजारों पद खाली हैं लेकिन हेमंत सरकार युवाओं को रोजगार के नाम पर बरगला रही। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को राज्य के विकास की चिंता नहीं। ये परिवार और पैसे की राजनीति करते हैं। इन्हे गरीबों को भूख से बचाने की चिंता नहीं है। इन्हे दलालों , बिचौलियों को बचाने की चिंता है।करोड़ों रुपए खर्च कर हाई कोर्ट, सुप्रीम कोर्ट दौड़ लगा रहे। ईडी पूछताछ नही करे इसकी पैरवी कर रहे। उन्होंने कहा कि कहते थे शिबू सोरेन का बेटा हूं डरता नहीं ,फिर क्यों ईडी से भाग रहे। कोई गलती नही की तो पूछताछ से क्यों भाग रहे। उन्होंने कहा कि अलग झारखंड राज्य भाजपा नीत सरकार की देन है।अटल बिहारी बाजपेई ने अलग राज्य दिया और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांव गरीब, किसान मजदूर महिला युवा सभी वर्गों की चिंता कर रहे। कहा मोदी सरकार ने गरीबों को जनधन खाता में बैंकों से जोड़ा ,शौचालय दिए,प्रधानमंत्री आवास दिए,उज्जवला गैस सिलेंडर दिए,गैस चूल्हा दिया,आयुष्मान कार्ड बनवाए, वन नेशन वन राशन कार्ड से देश के किसी भी हिस्से में राशन पहुंचाने की व्यवस्था की। किसान सम्मान निधि से किसानों के खाते में 6हजार रूपए प्रतिवर्ष भेज रहे। कोरोना काल से ही प्रति माह प्रति व्यक्ति 5किलो मुफ्त अनाज गरीबों को दिया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य कर रही। रक्षाबंधन पर गैस में 200रूपए की सब्सिडी बहनों को दिया।
    कहा कि अब तो लोकसभा विधानसभा चुनावों में 33%सीट महिलाओं केलिए आरक्षित कर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास ही विकास है जबकि कांग्रेस झामुमो राजद की सरकारों में केवल लूट, भ्रष्टाचार, अपराध है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ जैसे जैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की कारवाई तेज हो रही वैसे वैसे परिवारवादी और भ्रष्टाचारी मोदी जी के खिलाफ एकजुट हो रहे। उन्होंने कहा कि देश और राज्य केलिए जनता को एक जुट होना होगा। उन्होंने आगामी 2024में तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री और राज्य में भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। आज की संकल्प सभा में सांसद पी एन सिंह,विधायक बिरंची नारायण,भारत यादव,गणेश मिश्र,रोहित लाल सिंह,कुमार अमित सिंह आदि उपस्थित थे।

    बोकारो
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने बोकारो जिलान्तर्गत बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम मे आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह हुए शामिल

    July 8, 2025

    हजारीबाग उपायुक्त से विधायक अंबा प्रसाद ने विकास योजनाओं समेत विभिन्न मामलों को लेकर की मुलाकात

    November 1, 2023

    प्रेम प्रसंग में प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में 10 आरोपियों को भेजा गया जेल

    July 5, 2023
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Hazaribagh, News : शब-ए-बारात के नवाफ़िल और सलातुत तस्‍बीह नमाज़ का तरीका ! February 3, 2026
    • Chatra, News: नगर परिषद (आम) निर्वाचन–2026 : नाम-निर्देशन प्रक्रिया के पाँचवें दिन विभिन्न वार्डों से नामांकन दाखिल February 3, 2026
    • Jharkhand:लोहरदगा में शराब के अवैध अड्डे पर पुलिस का छापा: 45 बोतलें जब्त, दुकानदार अजीत भगत गिरफ्तार! February 3, 2026
    • चतरा, jharkhand :10 हजार की घूस में फंसे आयुष अफसर! ACB ने रंगे हाथों धर दबोचा, हेल्थ डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप February 3, 2026
    • Jharkhand:चतरा वार्ड 17: प्रमिता देवी का धमाकेदार नामांकन, पुरानी सड़कों-नालियों को बनाएंगी चमकदार! February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा नगर चुनाव में नया जोश: वार्ड 20 के ‘बदलाव योद्धा’ मोहम्मद फैसल ने दाखिल किया नामांकन! February 2, 2026
    • Chatra, jharkhand :लावालौंग में प्रधानाचार्य इसाक अंसारी को सम्मानपूर्वक विदाई February 2, 2026
    • चतरा नगर परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव मे पांच दावेदारों ने भरा नामांकन, विकास के वादों से गरमाया माहौल February 2, 2026
    • Chatra/Jharkhand : Revamped सीआरएस पोर्टल पर जन्म, मृत्यु एवं मृत-जन्म निबंधन को लेकर जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन February 2, 2026
    • Jharkhand : चतरा में पुलिस का धमाका: 113 एकड़ अफीम की फसल को जड़ से उखाड़ फेंका! February 2, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.