Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » मतगणना के सफल संचालन हेतु उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी के साथ किया संयुक्त ब्रीफिंग
    News

    मतगणना के सफल संचालन हेतु उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी के साथ किया संयुक्त ब्रीफिंग

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsNovember 22, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : झारखंड विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित जिले के सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवम्बर को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण वातारण में मतदान संपन्न हुआ। 13 नवंबर को हुए मतदान की मतगणना चतरा कॉलेज चतरा में 23 नवंबर 2024 शनिवार को किया जाना है। इसके लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था चतरा कॉलेज चतरा में की गई है।
    सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से पड़े वोटों की गणना होगी। सुबह साढ़े आठ बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू की जाएगी।मतगणना के कार्य के सफल संचालन हेतु शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा श्री रमेश घोलप एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पांडेय द्वारा मतगणना क्षेत्र व परिसर के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ विधि-व्यवस्था संधारण हेतु संयुक्त ब्रीफिंग किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री रमेश घोलप ने अपने संबोधन में कहा आप सभी अवगत है कि कल सिमरिया और चतरा विधानसभा क्षेत्र के वोटो की मतगणना की जानी है। इसके सफल संचालन हेतु आज सभी के साथ संयुक्त ब्रीफिंग किया जा रहा है। आप सभी दंडाधिकारी,पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी जिनकी भी नियुक्ति की गई है। सभी अपने अपने निर्धारित समय से पूर्व अपने स्थल पर पहुंच ईमानदारी पूर्व दिए गए कार्य दायित्व का निर्वहन करेंगे। वहीं उन्होंने कहा नशीले पदार्थ और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। किसी भी सूरत में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और नशीले पदार्थों के साथ कोई भी प्रवेश ना करें यह सुनिश्चित करेंगे।वहीं वाहनों के प्रवेश को लेकर भी प्रतिबंध लगाया गया। इसके अलावे उन्होंने कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हेरूआ डैम, बाईपास रोड, विकास भवन गेट समीप बनाए गए बैरिकेटिंग का भी निरीक्षण कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं निरीक्षण से लौटने के क्रम में चतरा कॉलेज चतरा में प्रवेश द्वार, पब्लिक कम्युनिकेशन सेंटर, प्रेस दीर्घा, हेल्प डेस्क, इंट्री पंजी, पोस्टल बैलेट मतगणना केंद्र, बहाल सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, पेय जल की व्यवस्था समेत अन्य का एक एक कर जायजा लिया। उन्होंने कहा मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना परे इसके लिए सभी आपस में समन्वय बनाते हुए कार्य करें। उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा/सिमरिया/टंडवा, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद समेत प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी, पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, कर्मी समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : चतरा नगर परिषद में अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण, उपाध्यक्ष पद पर प्रेमचंद साव निर्वाचित

    March 16, 2026

    Chatra News : पीएम आवास योजना के कर्मी भड़के: मानदेय न बढ़ा तो 17 से हड़ताल, 7 अप्रैल से अनिश्चितकाला धरना!

    March 10, 2026

    Chatra News : धूमधाम से हेलीपैड पर स्वागत: सीएम हेमन्त सोरेन ने दी नवदंपति को आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं से की गुप्त बैठक!

    February 28, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : टंडवा एनटीपीसी में तैनात सुरक्षा गार्ड की सड़क पर गिरने से मौत, देवरिया का रहने वाला था मृतक March 22, 2026
    • Chatra News : झारखण्ड फोटोग्राफी इमेजिंग एक्सपो के छठवाँ भव्य आयोजन का पोस्टर लांचिंग। March 22, 2026
    • Chatra News : हंटरगंज में विराट हिन्दु सम्मेलन का आयोजन हुआ सम्पन्न March 22, 2026
    • Chatra News: लावालौंग में दो पक्षों में मारपीट: 5 आरोपी गिरफ्तार,परिजनों ने पुलिस पर पक्षपात का लगाया आरोप March 22, 2026
    • Chatra News : विराट हिंदू सम्मेलन का कान्हाचट्टी प्रखंड में भव्य समापन, उमड़ा जनसैलाब; भजन-सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां March 22, 2026
    • Chatra News : धूमधाम से निकला सरहुल जुलूस,सुरक्षा के बीच पारंपरिक रंग में रंगा लावालौंग March 22, 2026
    • Chatra News : ईदगाह में अदा की गई ईद की नमाज,अमन-चैन की मांगी दुआ March 22, 2026
    • Chatra News : कौलेश्वरी मेला के आयोजन पर विशेष तैयारी, थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने संभाली कमान। March 21, 2026
    • Chatra News : ईद की धूम: इबादत के लिए झुके हजारों सिर, अमन-चैन की मांगी गई दुआ March 21, 2026
    • Chatra News : जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत ‘जल अर्पण दिवस’ का आयोजन, जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश March 20, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.