Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न। पूर्व निर्धारित रुट के अनुसार ही जुलूस निकलेगा
    Chatra News

    रामनवमी पर्व को लेकर विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक सम्पन्न। पूर्व निर्धारित रुट के अनुसार ही जुलूस निकलेगा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 12, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अध्यक्षता में रामनवमी पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक में उपस्थित सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी, अखाड़ा के अध्यक्ष, शांति समिति के सदस्य से प्रखण्ड स्तर पर किए गए शांति समिति कि बैठक की जानकारी ली गई। प्रखण्डवार अखाड़ों और संवेदनशील स्थानों की भी जानकारी ली गई। सभी ने बारी बारी से पूर्व में मनाये गए त्यौहारों के बारे में विस्तृत जानकारी दिया। बैठक में विधि व्यवस्था संधारण हेतु सभी प्रखण्डो के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी को निर्देेशित किया गया कि अपने-अपने स्तर से संवेदनशील स्थानों एवं अन्य स्थानों की निगरानी रखेंगे। यह सुनिश्चित करेंगे कि पर्व त्योहार में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सभी धर्म के लोग सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारगी के साथ त्योहार मनायेंगे। उपायुक्त ने रामनवमी पर्व को लेकर आपसी सौहार्द एवं शांति पूर्ण तरीके से पर्व मनाने का अपील किया। यह पर्व आस्था तथा पवित्रता के साथ मनाया जाता है। उन्होने कहा कि सभी लोगों कि जिम्मेवारी है कि जिला में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार सम्पन्न करायें। भाईचारे के साथ त्योहार मनायें और दूसरों के लिए मिशाल पेश करें। प्रशासन विधि व्यवस्था के साथ शांतिपूर्ण रामनवमी सम्पन्न कराने के लिए हर संभव सहयोग के लिए तैयार है। प्रशासन के लिए सभी व्यवक्ति समान है। त्योहार के दौरान सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट, भड़काउ पोस्ट से बचे। साथ ही कहा कि जुलूस के लीडर एवं वोलनटिअर्स के नाम प्रशासन को उपलब्ध कराया जाएं। जिससे किसी भी आवश्यक परिस्थितियों में संबंधित लोगों से समन्वय स्थापित कर विधि व्यवस्था संधारण किया जा सके। आगे कहा लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता 16 मार्च 2024 से लागू है इसका खास ख्याल रखा जाय। अगर मोटरवाहन एक्ट का अवहेलना देखा जाता है तो जिला परिवहन पदाधिकारी आवश्यक कार्रवाई करेंगे। ट्रैफिक मैनेजमेंट से संबंधित कार्यों का निष्पादन सभी संबंधित पदाधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर करेंगे। उन्होने सभी को रामनवमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा जिले में ईद एवं सरहुल पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया उम्मीद है कि आप सभी एक सभ्य नागरिक का परिचय देते हुए शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रामनवमी त्यौहार मनायेंगे। पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार पाण्डेय ने कहा कि पूर्व वर्ष की भाँती इस वर्ष भी नियमानुसार पारंपरिक रूप से त्यौहार मनाएं। सोशल मीडिया का मोनिटरिंग किया जा रहा है सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अफवाह, आपत्तिजनक पोस्ट एवं भड़काउ पोस्ट किए जाने पर संलिप्त लोगों के उपर कठोर से कठोर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। साथ ही कहा वाट्सअप पर आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने व बिना सत्यता के उसे आगे शेयर करनेवालो के उपर और वाट्सअप एडमिन के उपर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी सुरत में विधि व्यवस्था में समस्या उत्पन्न करनेवालो उपद्रवियों को बख्सा नहीं जाएगा। वीडियोग्राफी एवं ड्रोन के माध्यम से सभी झांकी व जुलूस पर रहेगी पैनी नजर। उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल चतरा को निर्देशित किया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रामनवमी का जुलूस जिस मार्ग से आएगी उस मार्ग में खराब पड़े चापानल की मरम्मति करातेे हुए पेयजल की समूचित व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को स्वास्थ्य से संबंधित अपनी आवश्यक पूरी तैयारी पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिससे समय रहते जुलूस में लोगों का उपचार किया जा सके। सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं थाना प्रभारी यह सुनिश्चित कर ले कि रूट वेरीफिकेशन के समय बिजली के तार पर ध्यान रखेंगे अगर कहीं पर विद्युत का तार लटकता हुआ पाया जाय तो उसे विद्युत विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए दुरूस्त कराएंगे। वहीं सभी अखाड़ा के अध्यक्षों एवं सदस्यों को कहा गया कि सभी अपने अपने जुलूस निर्धारित रूट एवं समय पर ही निकालेंगे। रामनवमी पर्व को लेकर जिन अधिकारियों व कर्मियों की ड्यूटि लगाई गई है वे ससमय अपने-अपने स्थान पर तैनात होकर कार्यों का निर्वहन ईमानदारी पूर्वक करेंगे। अगर इसमे लापरवाही पायी जाती है तो संबंधित के उपर नियमसंगत कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी चतरा, सिमरिया, टण्डवा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी वैभव सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, सिविल सर्जन चतरा जगदीश प्रसाद, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, सभी अखाड़ों के अध्यक्ष, समिति के सदस्य समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : बायोमेट्रिक का धोखा उजागर कान्हाचट्टी प्रखंड में शिक्षकों पर ग्रामीणों का ऐलान-ए-जंग

    February 16, 2026

    Chatra News: चोरी की वारदात , सीमेंट दुकान का ताला तोड़ कर 24,600 रुपए उड़ाए

    February 15, 2026

    Chatra News : ईटखोरी महोत्सव मे एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा, महिलाओं-बच्चों की हिफाजत पहली प्राथमिकता!

    February 15, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : बायोमेट्रिक का धोखा उजागर कान्हाचट्टी प्रखंड में शिक्षकों पर ग्रामीणों का ऐलान-ए-जंग February 16, 2026
    • Ranchi News : रांची एयरपोर्ट के पास हथियारों का बड़ा खेल: राहुल सिंह गैंग के 3 अपराधी गिरफ्तार, गोलीबारी की साजिश नाकाम! February 15, 2026
    • Chatra News: चोरी की वारदात , सीमेंट दुकान का ताला तोड़ कर 24,600 रुपए उड़ाए February 15, 2026
    • Chatra News : ईटखोरी महोत्सव मे एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा, महिलाओं-बच्चों की हिफाजत पहली प्राथमिकता! February 15, 2026
    • Chatra News : प्रभात क्लब की भावपूर्ण श्रद्धांजलि: पुलवामा के 40 शहीदों को कान्हाचट्टी में नमन February 14, 2026
    • Chatra News : रात के सन्नाटे में मौत का साया: राजपुर बाजार में हाथी का कहर टला, ग्रामीणों की जान पर बनी! February 14, 2026
    • Chatra News : गोली का घाव भरा न था, नक्सलियों ने घर पर चिपकाया मौत का फरमान: मासूम SPO श्याम का परिवार अब कांप रहा है डर से! February 13, 2026
    • Chatra News breaking: जनता का भरोसा मेरी ताकत, चतरा का सपना साकार करूंगा!” – तौफीक आलम की भावुक अपील, अंसार नगर में चुनावी कार्यालय का धूमधाम से उद्घाटन February 12, 2026
    • Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से  वरिष्ठ वैज्ञानिक जी.भी. के. सुब्रमण्यम ने  की शिष्टाचार भेंट , स्व निर्मित कैंसर उपचार मशीन की दी विस्तृत जानकारी की February 12, 2026
    • Chatra News:राजकीय इटखोरी महोत्सव–2026 के सफल आयोजन को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित February 12, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.