Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मान्यता प्राप्त राजनितिक दल के प्रतिनिधियों के साथ किए बैठक। मतदाताओं को जागरूक करने में प्रशासन का करें सहयोग।
    Chatra News

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मान्यता प्राप्त राजनितिक दल के प्रतिनिधियों के साथ किए बैठक। मतदाताओं को जागरूक करने में प्रशासन का करें सहयोग।

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभाग द्वारा आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 के दृष्टिगत मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण झारखण्ड राज्य में 04 मार्च 2024 से सोशल मीडिया अभियान #IamVerifiedVoter का संचालन करने का निर्देश प्राप्त है। उक्त कार्यक्रम के तहत अभियान को सफल बनाने हेतु आज समाहरणालय सभा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान की अध्यक्षता में सभी जिला अध्यक्ष/सचिव, मान्यता प्राप्त राजनितिक दल, जिला इकाई चतरा के साथ बैठक की गई। बैठक में उपस्थित सभी मान्यता प्राप्त राजनितिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि 04 मार्च 2024 से सम्पूर्ण झारखण्ड राज्य में सोशल मीडिया अभियान चलाया जायेगा और इसी दिन मतदाता अपने-अपने नजदीकी बूथों पर जाकर अपना नाम सूचि में देख सकते है। साथ ही अगर मतदाता सूचि में किसी कारणवश नाम दर्ज नहीं हो पाया है या किसी भी प्रकार की त्रुटि है तो अपने बूथ स्तर के पदाधिकारी से सम्पर्क कर नाम दर्ज या त्रुटि में सुधार कराया जा सकता है। इस दिन सभी मतदान केन्द्रों पर बूथ स्तर के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। वहीं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा व सिमरिया भ्रमणशील रहेंगे और आवश्यक रूप से दिशा निर्देश देंगे। उन्होने कहा, आप सभी से अनुरोध है कि अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाताओं को जागरूक करने हेतु अपने स्तर से भी प्रशासन का सहयोग करें जिससे मतदाताओं में वृद्धि हो और अधिक से अधिक आमजन जागरूक होकर अपना मत का उपयोग कर सके। आमजनों से अपील करते हुए उन्होने कहा कि 04 मार्च को अपने-अपने बूथों पर जाकर मतदाता सूचि में नाम जांच करते हुए एक सेल्फी लेकर सोशल मीडिया अभियान #IamVerifiedVoter में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।उक्त बैठक में अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, मान्यता प्राप्त राजनितिक दल के प्रतिनिधि रामदेव भोक्ता, पारस सिंह, पंकज प्रजापति, चन्द्रशेखर दास समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन

    November 7, 2026

    किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं

    November 6, 2026

    पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका

    November 6, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • निशा भगत को न्याय दिलाने एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा लावालौंग मंडल ने किया पुतला दहन November 7, 2026
    • मदरसा फैजाने रसूल में 8 नवंबर को होगी अहम बैठक, समाज के गणमान्य लोगों के साथ बड़ी बाजार थाना प्रभारी भी होंगे शामिल; नशे के कारोबार और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुटता पर होगा जोर। November 7, 2026
    • किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा गुणवत्तापूर्ण बीजमुखिया घनश्याम पासी ने फीता काटकर किया कान्हाचट्टी फार्मर्स सर्विस को-ऑपरेटिव समिति का उद्घाटन, किसानों को मिलेगी कृषि संबंधी सुविधाएं November 6, 2026
    • पत्नी से अवैध संबंध का शक बना जानलेवा, दोस्त को नदी किनारे बुलाकर डंडे-पत्थर से कूचा—बुदल गंझू की मौत ने हिला दिया इलाका November 6, 2026
    • तंबाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 का शुभारंभ, उपायुक्त ने दिलाई तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ,जागरूकता पंपलेट का विमोचन, समाहरणालय परिसर में हस्ताक्षर अभियान एवं दो प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना November 6, 2026
    • निर्वाचन कार्यालय स्थित वेयर हाउस का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा November 6, 2026
    • खुशियों के त्योहार के बीच तपेज मार्ग पर मौत का ठिकाना: सड़क में पड़ा पेड़ बना बड़े हादसे का खतरा November 6, 2026
    • लावालौंग में एसएसबी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: नक्सल विरोधी अभियान के दौरान भराठी बंदूक समेत बारूद बरामद November 5, 2026
    • अब झारखंड में ओपीडी की लंबी कतार से मुक्ति: घर बैठे मोबाइल से बुक होगा अपॉइंटमेंट November 4, 2026
    • कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक,ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा पर दी गई जानकारी, मानसिक स्वास्थ्य पर भी हुई चर्चा November 4, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.