
चतरा समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त रमेश घोलप की अधक्षता में लोक सभा आम निर्वाचन-2024 के लिए की जा रही प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में गठित सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने स्तर से सभी नोडल पदाधिकारी कोषांगों का समीक्षा कर लें जिससे निर्वाचन गतिविधि के दौरान समस्याओं का सामना न करना पड़े। साथ ही कहा कि स्वीप कोषांग की भागीदारी मतदाताओं को जागरूक करने में अहम होता है। इस लिए मतदाताओं को जागरूक करने हेतु ज्यादा से ज्यादा गतिविधि करें। उन्होने पिछले विधानसभा चुनाव व लोकसभा चुनाव के मतदान प्रतिशत का भी समीक्षा किया और कहा इस बार पिछले बार की तुलना में मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। इस लिए मतदान प्रतिशत पिछले बार की तुलना में बेहतर हो।
उक्त मौके पर उप विकास आयुक्त पवन कुमार मण्डल, अपर समाहर्ता अरविन्द कुमार, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
