Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » उपायुक्त ने की विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक
    Chatra News

    उपायुक्त ने की विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMay 31, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने समाहरणालय के सभा कक्ष में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उपायुक्त ने तम्बाकू के सेवन से बचने के साथ साथ इसके रोकथाम के उपायों पर चर्चा की। डीसी ने इसके रोक थाम के लिए सभी स्कूलों में तम्बाकू से होने वाले नुकसान से संबंधित जानकारी के लिए बैनर लगाने की बात कही। इसके लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर विद्यालय प्रबंधन समिति से बैनर बनवाने की बात कहीं। उपायुक्त ने विद्यालय परिधि के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बिक्री करने के साथ 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को इसको न बेचने और न खरीदने पर देने की बात कही। आगे कहा कि तंबाकू मीठा जहर है पूरे समाज को इसका बहिष्कार करना चाहिए।
    मौके पर उपस्थित डीआरसीएचओ एल आर पाठक ने कहा कि तंबाकू या इससे बने उत्पादों के प्रयोग से मुख का कैंसर जैसे खतरनाक बीमारी होती है। धूम्रपान करने से उसका धुंआ पूरे श्वसन तंत्र व फेफड़ों को प्रभावित करता है। तंबाकू का खतरनाक धुआं हार्ट में ब्लॉकेज पैदा कर देता है जिसे दिल का दौरा पड़ने के आशंका रहती है। उन्होंने आम इससे बचाव के लिए आदमी को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों का विरोध करने तथा इसके धुवें से प्रभावित न होने की अपील की।

    तंबाकू नियंत्रण पदाधिकारी रश्मि दुबे ने कहा कि तंबाकू एवं इसके अन्य पदार्थों के सेवन करने से दिल से जुड़ी बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है और इससे आपका रक्तचाप भी बढ़ जाता है। धूम्रपान से अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। आगे कहा कि तंबाकू एवं गुटका के सेवन से दांत एवं मुंह संबंधी रोग होने की संभावना बनी रहती है। बैठक के पश्चात उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से आम लोगों में तंबाकू एवं इसके उत्पादों से होने वाले नुकसान से होने वाली जानकारी साझा की जाएगी।
    इस दौरान समाहरणालय परिसर में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सामूहिक शपथ दिलाया गया । उक्त कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश मिश्र, डीएसई रामजी कुमार , सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर मनीष लाल, एसडीपीओ संदीप सुमन, थाना प्रभारी बिपीन कुमार, रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक सहित कई प्रखंडो के बीडीओ, कर्मी आदि उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार!

    March 25, 2026

    Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन

    March 25, 2026

    Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

    March 25, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • चतरा में ‘मौत की सवारी’ बनी ट्रैक्टर-ट्रॉली; कौलेश्वरी जा रहे 26 श्रद्धालु घायल, मची चीख-पुकार! March 25, 2026
    • Chatra News : पुलिस अधीक्षक द्वारा रामनवमी पर्व को लेकर संवेदनशील जुलूस मार्गों का किया भौतिक सत्यापन March 25, 2026
    • Chatra News : राजस्व मामलों की समीक्षा बैठक में उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर March 25, 2026
    • Ranchi News : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से संबंधित तैयारियों को ससमय पूर्ण करें पदाधिकारी,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार March 25, 2026
    • Chatra News : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न; चतरा के कठौतिया तालाब पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब March 25, 2026
    • Chatra News : लावालौंग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया चैती छठ महापर्व, घाटों पर उमड़ी आस्था की भीड़ March 25, 2026
    • Chatra News : सहारा परिवार ने किया हनुमान चालीसा व बजरंग बाण पाठ का आयोजन March 25, 2026
    • Chatra News : खुले कुएं की लापरवाही: पिता की मौत के 2 साल बाद तीन अफसरों पर FIR, कोर्ट ने लगाई मुहर! March 25, 2026
    • Chatra News : प्रखंड में चैती छठ का पहला अर्घ्य श्रद्धा और आस्था के साथ अर्पित March 24, 2026
    • Chatra News : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने वेयरहाउस का किया आंतरिक निरीक्षण March 24, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.