
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत सतबरवा थाना क्षेत्र पोंची गांव में बना छठ घाट स्थित 14 वर्षीय नाबालिक अपहरण कर हत्या कर दिया गया जिसमें चौकाने वाला खुलासा हुआ है। नाबालिक हत्या उसका चचेरा भाई और चचेरा बहनोई ने मिलकर की थी। अपहरण पंकज कुमार यादव ने अपने चेचर बहनोई को एक महिला के साथ आपत्तिक जनक स्थिति में देख लिया था जबकि उसके चचेरा भाई साथ उसका जमीनी विवाद कुछ दिनों से चल रहा था।
चचेरे बहनोई अमित यादव को डर था कि पंकज यादव पूरे गांव और ससुराल वाले को इस मामले के बारे में बता देगा जबकि चचेरा भाई संदीप यादव जमीन विवाद का बदला लेना चाहता था इसके बाद अमित यादव ने नाबालिक पंकज यादव की हत्या की योजना बनाई वही संदीप यादव के साथ मिलकर छठ घाट से अपहरण योजना भी बनाई गई।
अपहरण के बाद पंकज यादव की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया तकनीकी जांच और कई अन्य बिंदु पर पूछताछ के बाद पुलिस ने पलामू के पिपराटांड़ थाना क्षेत्र चितरंगी निवासी अमित यादव और संदीप को गिरफ्तार कर लिया दोनों की निशानदेही पर शव को बरामद कर लिया गया है पुलिस अधीक्षक रीष्मा रेमशन ने बताया कि अमित यादव का एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था और पंकज यादव ने उसे देख लिया था उसके चचेरा भाई संदीप यादव जमीन विवाद का बदला लेना चाहता था दोनों मिलकर हत्या की साजिश रची।
पलामू एसपी ने बताया कि पंकज यादव की गला घोटकर हत्या की गई है पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल बाइक और चार मोबाइल फोन जब कर लिया है मामले की जांच सतबरवा थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ददन राम सहायक निरीक्षक सुबोध कुमार और सुधीर कुमार कर रहे थे।
