
चतरा/जोरी । अंतरराज्यीय पशु तस्करों के विरुद्ध चतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार पिकअप वाहन में लदे 21 गोवंश के साथ 7 तस्करो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पशु तस्करों के पास से 9300 नगद और 6 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए है। इस संबंध में वशिष्ठ नगर जोरी थाना में प्रेसवार्ता के माध्यम से पत्रकारों को विस्तृत जानकारी देते हुए डीएसपी मुख्यालय केदारनाथ राम ने बताया कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को दिनांक 4 जनवरी 2024 को गुप्त सूचना मिली थी कि पशु तस्करों के द्वारा अवैध पशु (गोवंश) की तस्करी हेतु डोभी-हंटरगंज की ओर से चार पिकअप वाहन में लाद कर चतरा की ओर जा रहे हैं। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी दल त्वरित कार्रवाई करते हुए वशिष्ठ नगर जोरी थाना गेट के समक्ष मुख्य पक्की सड़क पर वाहन चेकिंग लगाकर उक्त पिकअप वाहन के आने का इंतजार करने लगे। तभी सुबह करीब 05:15 बजे डोभी-हंटरगंज की ओर से चार पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। जिसे सशस्त्र बलों के सहयोग से रोक कर चेक करने पर पिकअप वाहन संख्या जेएच-10-सीडी/0971 में कुल 5 गाय, पिकअप वाहन संख्या जेएच-10-सीपी/5156 में कुल 6 गाय, पिकअप वाहन संख्या बीआर-03-जीबी/7333 में कुल 5 गाय एवं पिकअप वाहन संख्या जेएच-10-बीएक्स/1268 में कुल 5 गाय, चारों पिकअप वाहन से कुल मिलाकर 21 गाय को अमानवीय तरीके से बिना चारा पानी के, क्षमता से अधिक लोड पाया गया। उक्त गोवंशियो से संबंधित चिकित्सीय एवं अन्य कागजातों की मांग किए जाने पर कोई वैद्य कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। और ना ही कोई संतोषजनक जवाब दिया गया। जिससे प्रतीत होता है कि सभी मवेशी (गाय) अवैध रूप से तस्करी हेतु ले जाया जा रहा है। इस संबंध में बशिष्ठ नगर जोरी थाना कांड संख्या 01/2024, दिनांक 04.01.2024, धारा 414/34 भादवि. एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा-11 (डी) तथा झारखंड गोवंशीय हत्या प्रतिषेध अधिनियम की धारा-5/12 दर्ज किया गया। जिसके बाद सभी पशु तस्करों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में थाना प्रभारी पुअनि. परमानंद मेहरा एवं थाना सशस्त्र बल के जवान शामिल थे। बहरहाल समाचार लिखे जाने तक जब्त सभी पशुओं को थाना परिसर में ही रखकर उसकी देखभाल की जा रही है।
गिरफ्तार पशु तस्करों का नाम व पता
- ब्रजेश यादव (उम्र 25 वर्ष) पिता लक्ष्मण यादव, ग्राम बालापुर, थाना व जिला भोजपुर, जिला बक्सर (बिहार)
- सोमनारायण यादव (उम्र 26 वर्ष) पिता सियाराम यादव, ग्राम स्वामीजी का मठिया, थाना सिमरी, जिला बक्सर (बिहार)
- मनीष कुमार यादव (उम्र 23 वर्ष) पिता राजेश कुमार यादव, ग्राम बुझावन टोला, थाना जगदीशपुर, जिला भोजपुर (बिहार)
- सोनालाल यादव (उम्र 46 वर्ष) पिता स्वर्गीय जगनारायण यादव, ग्राम सपही, थाना ब्रह्मपुर, जिला बक्सर (बिहार)
- सन्नी कुमार यादव (उम्र 24 वर्ष) पिता हरेराम यादव, ग्राम मोंगुरा, थाना जगदीशपुर, जिला भोजपुर (बिहार)
- राजकिशोर यादव (उम्र 50 वर्ष) पिता स्वर्गीय गोपाल यादव, ग्राम पांडेयपुर, थाना ब्रह्मपुर, जिला गया (बिहार)
- कामता यादव (उम्र 66 वर्ष) पिता स्वर्गीय सच्चितानंद यादव, ग्राम व थाना दुमुहान, जिला बलिया (यूपी
