Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : 23 फरवरी को मतदान, 27 को होगी मतगणना
    Chatra News

    Chatra News : 23 फरवरी को मतदान, 27 को होगी मतगणना

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsFebruary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra नगर परिषद चुनाव के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी को मतदान होगा, जबकि 27 फरवरी को मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसी क्रम में रविवार को चतरा कॉलेज परिसर में मतदान कर्मियों के लिए संयुक्त ब्रीफिंग का आयोजन किया गया। ब्रीफिंग में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कीर्तिश्री जी, पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल एवं सामान्य प्रेक्षक सुधीर दास उपस्थित रहे। इस दौरान निर्वाचन कार्य से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने मतदान सामग्री की सुरक्षित हैंडलिंग, बैलेट पेपर एवं मतपेटी से संबंधित प्रावधान, सीलिंग प्रक्रिया तथा निर्धारित समय-सीमा के अनुपालन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। सभी मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी है। संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को समन्वय एवं सतर्कता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया है। सामान्य प्रेक्षक ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। ब्रीफिंग के उपरांत मतदान दलों को आवश्यक निर्वाचन सामग्री के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। जिला प्रशासन ने परिवहन, सुरक्षा, संचार एवं आधारभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की है। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की अपील की है। उक्त मौके पर सभी निर्वाची पदाधिकारी,सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य, ऐतिहासिक एवं गरिमामय समापन

    February 22, 2026

    Chatra News : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक वैभव के साथ रोमांचक गतिविधियों की धूम

    February 20, 2026

    Chatra News : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, मंत्रियों ने किया उद्घाटन

    February 19, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : 23 फरवरी को मतदान, 27 को होगी मतगणना February 22, 2026
    • Chatra News : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य, ऐतिहासिक एवं गरिमामय समापन February 22, 2026
    • Chatra News : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, सांस्कृतिक वैभव के साथ रोमांचक गतिविधियों की धूम February 20, 2026
    • Chatra News : राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, मंत्रियों ने किया उद्घाटन February 19, 2026
    • Chatra News : तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी पूर्ण, 19 फरवरी को होगा भव्य उद्घाटन February 18, 2026
    • Chatra News: राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026: उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, तैयारियों की समीक्षा February 17, 2026
    • Chatra News : चतरा की धड़कनों को राहत का वादा: अमन कुमार की पुकार, ‘मांझी बनकर पार लगाऊंगा सबकी नैय्या, जारी किया चुनावी घोषणा पत्र! February 17, 2026
    • Chatra News : बायोमेट्रिक का धोखा उजागर कान्हाचट्टी प्रखंड में शिक्षकों पर ग्रामीणों का ऐलान-ए-जंग February 16, 2026
    • Ranchi News : रांची एयरपोर्ट के पास हथियारों का बड़ा खेल: राहुल सिंह गैंग के 3 अपराधी गिरफ्तार, गोलीबारी की साजिश नाकाम! February 15, 2026
    • Chatra News: चोरी की वारदात , सीमेंट दुकान का ताला तोड़ कर 24,600 रुपए उड़ाए February 15, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.