
चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड की मदगाड़ा पंचायत की मुखिया सुप्रिया कुमारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और समर्पण से कोई सपना बड़ा नहीं होता। महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए उन्हें नई दिल्ली का औपचारिक निमंत्रण मिला है।झारखंड से कुल छह मुखियाओं सहित देशभर के प्रतिनिधि इस ऐतिहासिक आयोजन में शिरकत करेंगे। सम्मेलन में पंचायत विकास, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण जैसे ज्वलंत मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श होगा। सुप्रिया कुमारी का चयन पूरे पंचायत के लिए गर्व का विषय है—यह पंचायतवासियों के अटूट विश्वास, आशीर्वाद और सहयोग का कमाल है।सभी को भरोसा है कि दिल्ली से लौटकर सुप्रिया जी नए अनुभव और सुझावों के साथ पंचायत के विकास को नई उड़ान देंगी। यह न सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि हर उस महिला के लिए प्रेरणा जो समाज सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहती है!
कान्हाचट्टी संवादाता नितेश कुमार सिंह
