
Chatra : लावालौंग प्रखंड स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय में RUAR कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी प्रभारी प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) श्री विपिन भारती, प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष राजेश कुमार लामटा, मुखिया अमित चौबे एवं बीपीओ ईश्वर राम द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 6 से 18 वर्ष तक के सभी बच्चों को विद्यालय से जोड़ना, शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः शिक्षा की मुख्यधारा में लाना है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षक, अभिभावक, पंचायत प्रतिनिधि (PRI मेंबर्स), समाजसेवी, बुद्धिजीवी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम का संचालन सीआरपी मोहम्मद रुस्तम द्वारा किया गया। अपने संबोधन में बीडीओ श्री विपिन भारती ने कहा कि शिक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा तथा हर बच्चे को विद्यालय से जोड़ना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर पीरामल फाउंडेशन के सुरेंद्र कुमार, बीआरसी से रजत उपाध्याय, संतोष कुमार, अनिल कुमार गुप्ता सहित सभी सीआरपी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शिक्षा के प्रति जागरूकता और सामूहिक भागीदारी का सकारात्मक संदेश दिया गया।
रिपोर्टर मो0 साजिद
