Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : होली को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न,सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील, विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
    Chatra News

    Chatra News : होली को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न,सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील, विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आए जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

    बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने जिलेवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी जिले में सभी पर्व-त्योहार आपसी सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं, जो सराहनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी सभी के सहयोग से होली का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।

    उपायुक्त ने विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया। साथ ही उत्पाद विभाग को अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया शुभम कुमार खंडेलवाल ने शांति समिति के सदस्यों से अपील किया कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना अथवा संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें। उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट से बचने की चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे पोस्ट पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। सभी थाना प्रभारियों को असामाजिक तत्वों की पहचान कर सक्रिय रूप से कार्रवाई करने, पर्व के दौरान नियमित पेट्रोलिंग करने की बात कही।

    विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम

    होली पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। बैठक में अनुमंडल, प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम स्तर पर आयोजित शांति समिति की बैठकों की समीक्षा भी की गई तथा उपस्थित सदस्यों से आवश्यक सुझाव प्राप्त किए गए।
    बैठक के अंत में उपायुक्त ने जिला प्रशासन की ओर से सभी जिलेवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। बैठक में डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा, सिमरिया एवं टंडवा, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद विनीता कुमारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल चतरा, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News,मुखिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन, महिला, बुजुर्ग तथा बच्चे भी विशेष रूप से हुए सैकड़ों शामिल

    March 2, 2026

    Chatra News : चतरा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी रायगढ़-गया बस, दर्जनों यात्री घायल, मची चीख-पुकार

    March 2, 2026

    Chatra News : मुखिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन, महिला, बुजुर्ग तथा बच्चे भी विशेष रूप से हुए सैकड़ों शामिल

    March 2, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News,मुखिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन, महिला, बुजुर्ग तथा बच्चे भी विशेष रूप से हुए सैकड़ों शामिल March 2, 2026
    • Chatra News : होली को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न,सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील, विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम के निर्देश March 2, 2026
    • Ranchi News : चतरा के नए अध्यक्ष बाबू भाई ने थामा झामुमो का दामन: ‘सड़क-नाली-पानी, अब चतरा बनेगा स्मार्ट सिटी!’ March 2, 2026
    • Chatra News : चतरा में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी रायगढ़-गया बस, दर्जनों यात्री घायल, मची चीख-पुकार March 2, 2026
    • Chatra News : मुखिया द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन, महिला, बुजुर्ग तथा बच्चे भी विशेष रूप से हुए सैकड़ों शामिल March 2, 2026
    • Latehar News : उम्मीदों की आखिरी उड़ान, आग में जल गई जिंदगी: चंदवा के संजय और पत्नी की दिल दहला देने वाली मौत!सांसद कालीचरण सिंह ने रोते-बिलखते परिवार को गले लगाया, 51 हजार की मदद देकर दिया साथ का भरोसा March 1, 2026
    • Chatra News : राज्यपाल से मिले सुबोध पासवान, महादेव मठ को विश्व धरोहर सूची में शामिल करने की मांग March 1, 2026
    • Chatra News : रंग-गुलाल की मस्ती! हेरुवा नदी किनारे स्वर्णकार परिवार ने धूमधाम से मनाई होली मिलन February 28, 2026
    • Ranchi News : झारखंड DGP तदाशा मिश्र का सख्त अल्टीमेटम: फरार अपराधियों को जकड़ो, नक्सलियों का सफाया करो! February 28, 2026
    • Chatra News : धूमधाम से हेलीपैड पर स्वागत: सीएम हेमन्त सोरेन ने दी नवदंपति को आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं से की गुप्त बैठक! February 28, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.