Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : नारी के विकास से ही समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव : उप विकास आयुक्त
    Chatra News

    Chatra News : नारी के विकास से ही समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव : उप विकास आयुक्त

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsMarch 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चतरा सदर प्रखंड कार्यालय के सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में रविवार को जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला परिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप तथा जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) गौरव कुमार जयसवाल ने सखी मंडल की दीदियों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि नारी के विकास से ही समाज एवं राष्ट्र का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सखी मंडल के माध्यम से विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, जिससे महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं। साथ ही उन्होंने सखी मंडल की दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। जिला परिषद सदस्य चन्द्रदेव गोप ने भी महिला समूहों की दीदियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। समूह के माध्यम से बैंक से ऋण लेकर महिलाएं छोटे-छोटे व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बन रही हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायी है।कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के डीपीएम गौरव कुमार जयसवाल ने बताया कि सखी मंडल की दीदियों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़कर ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसके माध्यम से वे कृषि, पशुपालन तथा कुटीर उद्योग जैसे कार्यों से अपनी आजीविका को सुदृढ़ बना रही हैं। उन्होंने बताया कि धान खरीदारी, स्कूलों में रागी लड्डू एवं दाल की आपूर्ति जैसे कार्य भी अब सखी मंडल की दीदियों के माध्यम से किए जा रहे हैं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम के दौरान सखी मंडल की दीदियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए समूह से जुड़ने के बाद अपने जीवन में आए सकारात्मक बदलावों की जानकारी दी। साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले कैडर एवं समूहों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएम लाइवलीहुड राजेश कुमार राम, डीएम एसएमआईबी पप्पू कुमार, डीएम एफआई आमोद कुमार सिंह, डीएम ईपी नागेश्वर कुमार, बीपीएम दीपक कुमार सिंह, एफटीसी औरंगजेब अख्तर सहित जेएसएलपीएस के अन्य कर्मी एवं सखी मंडल की दीदियां उपस्थित थीं।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : मदगाड़ा की सुप्रिया कुमारी: महिला सशक्तिकरण का चमकता सितारा, दिल्ली बुलाई गईं!

    March 9, 2026

    Chatra News : पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने किया खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण

    March 9, 2026

    Chatra News : अनीश कुमार सिंह के शव के साथ प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और सरकारी सहायता का मिला भरोसा

    March 8, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : मदगाड़ा की सुप्रिया कुमारी: महिला सशक्तिकरण का चमकता सितारा, दिल्ली बुलाई गईं! March 9, 2026
    • Chatra News : पर्यटन विकास की संभावनाओं को लेकर उपायुक्त ने किया खैवा बंदारू जलप्रपात का निरीक्षण March 9, 2026
    • Chatra News : नारी के विकास से ही समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव : उप विकास आयुक्त March 8, 2026
    • Chatra News : अनीश कुमार सिंह के शव के साथ प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच और सरकारी सहायता का मिला भरोसा March 8, 2026
    • Ranchi News : डॉ. इरफान अंसारी का ऐतिहासिक निर्णय — जनप्रतिनिधियों के लिए मजबूत होगी स्वास्थ्य सुरक्षा March 7, 2026
    • Chatra News : ग्राम सभाओं के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ चलाया गया जागरूकता अभियान March 7, 2026
    • Chatra News :पांच दिनों की बेचैनी खत्म, लेकिन टूटे सपनों का दर्द: चतरा में अनिश का शव मिला, क्या था वो रहस्यमयी रात? March 7, 2026
    • Chatra News : उपायुक्त की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा,लंबित भुगतान व कार्यों में देरी पर प्रखंडों को कड़ी फटकार March 7, 2026
    • Chatra News : होली के रंगों में डूबी पीड़ा: बेसहारा मां का फरिश्ता बना राजू March 7, 2026
    • Chatra News : गुस्से की आग में जल गई जिंदगी: एक डांट ने शोभा को छीन लिया हमेशा के लिए! March 6, 2026
    Categories
    • Business News
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Economic News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Informational News
    • Latehar News
    • National News
    • News
    • News Chatra
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Shabad News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.