Close Menu
Sankalan NewsSankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sankalan NewsSankalan News
    Subscribe
    Sankalan NewsSankalan News
    Home » Chatra News : JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त एवं एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, 19 अप्रैल को 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा
    Chatra News

    Chatra News : JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त एवं एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, 19 अप्रैल को 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा

    Sankalan NewsBy Sankalan NewsApril 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Chatra : आगामी 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित होने वाली झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क एवं प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में आज जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल, चतरा में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित कर परीक्षा व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई। संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान सभी दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं केंद्राधीक्षकों को परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिले में कुल 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 4280 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली के लिए अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग समय सुबह 8:00 बजे निर्धारित है, जबकि परीक्षा का आयोजन पूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं द्वितीय पाली के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1:00 बजे निर्धारित है तथा परीक्षा अपराह्न 3:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक संपन्न होगी। उक्त परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने हेतु अनुमंडल पदाधिकारी स्तर से भी आदेश जारी किए गए हैं।भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (B.N.S.S)-2023 की धारा-163 (पूर्व में धारा 144 दंड प्रक्रिया संहिता) के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। इस परीक्षा के लिए निर्धारित केंद्रों में नाजरेथ विद्या निकेतन हाई स्कूल चतरा, नाजरेथ विद्या निकेतन मिडिल स्कूल चतरा, नाजरेथ स्कूल (इंग्लिश मीडियम) चतरा, उपेंद्रनाथ वर्मा इंटर कॉलेज चतरा, डीएवी पब्लिक स्कूल चतरा, रामेश्वर लाल खंडेलवाल विद्या मंदिर चतरा, एसएस गर्ल प्लस 2 हाई स्कूल, गौरक्षणी रोड चतरा, चतरा कॉलेज चतरा, इंदुमती टिबरेवाल सरस्वती विद्यामंदिर हाई स्कूल चतरा, राज्य संपोषित प्लस 2 हाई स्कूल चतरा, पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, सिमरिया रोड चतरा एवं आरडीएस इंटर कॉलेज चतरा शामिल हैं। निषेधाज्ञा के तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार का घातक हथियार या विस्फोटक पदार्थ लेकर चलना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। अनावश्यक भीड़, जुलूस निकालना, लाउडस्पीकर या अन्य ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग तथा शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि पर सख्त रोक रहेगी। इसके अतिरिक्त परीक्षा में कदाचार करना या उसमें संलिप्त होना तथा परीक्षा संबंधी सामग्री का वितरण या प्रचार-प्रसार भी पूर्णतः वर्जित रहेगा।
    हालांकि यह आदेश कर्तव्य पर तैनात सुरक्षा बलों एवं पारंपरिक रूप से शस्त्र धारण करने वाले समुदायों पर लागू नहीं होगा। जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों एवं आमजन से अपील की है कि वे समय से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंचें एवं जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करें।संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा,जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार,जिला भू अर्जन पदाधिकारी वैभव कुमार सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी वेदवंती कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं उपस्थित थे।

    चतरा
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Sankalan News
    • Website

    Related Posts

    Chatra News : डेढ़ किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    April 17, 2026

    Chatra News : सामुदायिक पुलिसिंग से बढ़ेगा भरोसा,कस्तूरबा विद्यालय में बालिकाओं को खेल सामग्री वितरित

    April 17, 2026

    Chatra News : चतरा में सगाई से पहले प्रेमिका की फांसी: वीडियो कॉल पर प्रेमी को दिखाई मौत

    April 17, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • Chatra News : डेढ़ किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई April 17, 2026
    • Crime News : हजारीबाग जंगल में नक्सल दस्ते का खात्मा: 15 लाख के शूटर शहदेव समेत 4 माओवादी ढेर, 4 हथियार जब्त April 17, 2026
    • Chatra News : सामुदायिक पुलिसिंग से बढ़ेगा भरोसा,कस्तूरबा विद्यालय में बालिकाओं को खेल सामग्री वितरित April 17, 2026
    • Hazaribagh News : मिलेनियम पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रचा सफलता का नया इतिहास, यावर हुसैन जिले के टॉप 10 में शामिल April 17, 2026
    • Chatra News : JPSC परीक्षा को लेकर उपायुक्त एवं एसपी ने की संयुक्त ब्रीफिंग, 19 अप्रैल को 12 केंद्रों पर होगी परीक्षा April 17, 2026
    • Chatra News : चतरा में सगाई से पहले प्रेमिका की फांसी: वीडियो कॉल पर प्रेमी को दिखाई मौत April 17, 2026
    • Chatra News : ग्राम हरहद में माता कोलेश्वरी प्राण प्रतिष्ठा सह शतचंडी यज्ञ का भव्य आयोजन April 17, 2026
    • Chatra News : JPSC परीक्षा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण April 16, 2026
    • Chatra News : प्रतापपुर के जंगलों में अग्नि तांडव; 11,000 वोल्ट की तारों तक पहुँची लपटें, दहशत में ग्रामीण April 16, 2026
    • Chatra News : चतरा जिला में टी बी मरीजों को पोषण टोकरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया हैं। April 16, 2026
    Categories
    • Chatra
    • Chatra Mews
    • Chatra Newa
    • Chatra News
    • Chatra Nrws
    • ChatraNews
    • Dhanbad Newa
    • Dhanbad News
    • Hajaribag Newa
    • Hajaribag News
    • Hazaribagh News
    • Latehar News
    • News
    • News News
    • Palamu News
    • Plamu News
    • Ranchi News
    • Uncategorized
    • अपराध
    Sankalan News
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Jharkhand
    • Bihar
    • Breaking News
    • Privacy Policy
    © 2026 Sankalan News. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.