Author: Sankalan News

Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी के निर्देशन में उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज “सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को नेतृत्व कौशल से सशक्त करना, स्थानीय शासन में उनकी भागीदारी को प्रभावी बनाना तथा पंचायत स्तर पर सुशासन में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना था।कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंडों से चयनित महिला मुखिया ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा, “महिलाओं की भागीदारी केवल आंकड़ों तक…

Read More

Chatra : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आज वनाधिकार अधिनियम, 2006 एवं वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम, 1980 के अंतर्गत विकास परियोजनाओं के सुचारू क्रियान्वयन को लेकर जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट सह प्रशिक्षण भवन हॉल चतरा में राजस्व पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “वनाधिकार कानूनों की गहराई से समझ और सही अनुपालन न केवल विकास परियोजनाओं को गति देगा, बल्कि स्थानीय समुदायों के अधिकारों की रक्षा भी सुनिश्चित करेगा।” इस अवसर पर कार्यशाला में वन प्रमंडल…

Read More

Chatra : बैंक ऑफ इंडिया, विकास भवन शाखा परिसर में किसान माह समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को बैंकिंग सेवाओं, ऋण योजनाओं एवं वित्तीय सशक्तिकरण की जानकारी देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बैंक ऑफ इंडिया के उप आंचलिक प्रबंधक (ऋण वसूली विभाग) खीरोध चंद्र साहु उपस्थित थे। इनके साथ अग्रणी जिला प्रबंधक अहसन अहमद, JSLPS के जिला प्रबंधक (वित्तीय समावेशन) आमोद कुमार सिंह, वरिष्ठ शाखा प्रबंधक चतरा शाखा चंद्रकांत मनी, शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार, स्टार कृषि विकास केंद्र से प्रवीण कुमार, किसान एवं महिला स्वयं सहायता समूह (सखी मंडल) की सदस्यगण…

Read More

लावालौंग/चतरा : प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग में शनिवार को रक्त मित्र लावालौंग की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन चतरा लोकसभा सांसद कालिचरण सिंह ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।इस दौरान बीडीओ विपिन कुमार भारती और वरिष्ठ नेता उपेंद्र सिंह भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।शिविर में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 90 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्त मित्र के सदस्यों ने शिविर के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।इस अवसर पर उन्होंने परिसर में पौधारोपण किया और 175 पौधों का वितरण कर लोगों से…

Read More

उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी द्वारा आज मयूरहंड प्रखंड क्षेत्र का दौरा किया गया, जिसमें उन्होंने प्रखंड में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जमीनी हकीकत का अवलोकन किया। इस क्रम में उपायुक्त ने संबंधित विभागों के वरीय अधिकारियों, कार्यालय प्रमुखों, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संयुक्त रूप से क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। मनरेगा पार्क का उद्घाटन एवं निरीक्षण निरीक्षण की शुरुआत करमा पंचायत अंतर्गत अम्बा टांड़ में निर्मित मनरेगा पार्क से हुई। उपायुक्त ने नवनिर्मित पार्क का औपचारिक उद्घाटन करते हुए इस परियोजना की प्रशंसा की और लाभुकों के प्रयासों की सराहना की।…

Read More

Chatra : राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) के तहत दिनांक 18 जुलाई 2025 को नाज़रथ विद्या निकेतन विद्यालय चतरा एवं इंदुमती तिवड़ेवाल सरस्वती विद्या मंदिर, दिभा चतरा में छात्र-छात्राओं के बीच तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा बच्चों को तंबाकू से होने वाले घातक प्रभावों, जैसे कि ओरल कैंसर, फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियाँ, हृदय रोग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि तंबाकू एक स्लो पॉइज़न की तरह शरीर को अंदर से क्षतिग्रस्त करता है और इसके सेवन से व्यक्ति…

Read More

Chatra : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के तहत संचालित समग्र शिक्षा अभियान और झारखंड शिक्षा परियोजना, चतरा के संयुक्त तत्वावधान में आज स्थानीय जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में जिलास्तरीय फर्स्ट लिटिल चैंप बालक/बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात मैदान में उपस्थित सभी खिलाड़ियों को सामूहिक रूप से खेल भावना और अनुशासन की शपथ दिलाई गई। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर और शॉल ओढ़ाकर किया गया। तत्पश्चात उपायुक्त ने मैदान में पहुंचकर प्रतिभागी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और सभी को…

Read More

लावालौंग/चतरा : थाना क्षेत्र के कटीया गांव में चोरों ने जमकर उत्पात मचाया और लाखों रुपये मूल्य का सामान लेकर फरार हो गए।घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों है।जानकारी के अनुसार चोरों ने गांव के संजय यादव के घर से एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात,जमीन के कागजात और लगभग पचास हजार रुपये नकद चुरा लिए। इसके बाद चोर कुलदीप यादव की दुकान में घुसकर लगभग पचास हजार रुपये के किराना सामान और चार हजार रुपये नकद भी ले उड़े।चोरों नें राजू यादव के घर में भी घुसपैठ की, लेकिन जब वहां कुछ भी नहीं मिला…

Read More

चतरा जिले के कुन्दा थाना अंतर्गत मेदवाडीह उच्च विद्यालय से चोरी गई पांच मॉनिटर, पांच कम्पयुटर का सीपीयू , पांच की-बोर्ड, पांच माउस, छह बैटरी, एक प्रिंटर, एक स्टेप्लाईजर, एक यूपीएस को पुलिस ने बरामद कर बड़ी सफलता अर्जित की है। इस मामले में चोरी की घटना में शामिल एक चोर को भी गिरफ्तार किया गया। पत्रकारों से बातचीत में एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने लिखित आवेदन दिया था कि विद्यालय में रखे पांच कम्पयुटर सेट, बैट्री एवं अन्य उपकरणों की चोरी कर ली गई है। चोरी से संबंधित कुन्दा थाना कांड संख्या-18/2025. दिनांक-14.07.2025,…

Read More

Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री ने आज देर शाम जिले के शहरी क्षेत्र में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं का स्थल पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उनके साथ दक्षिणी वन प्रमंडल पदाधिकारी  मुकेश कुमार, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी  सन्नी राज, एवं नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी  बिनीता कुमारी उपस्थित रहीं। गीरवा में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन परियोजनाओं का निरीक्षण निरीक्षण की शुरुआत सदर प्रखंड अंतर्गत गीरवा में साढ़े तीन एकड़ भूमि पर निर्माणाधीन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और एक एकड़ क्षेत्र में बन रहे फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) से हुई। नगर…

Read More