Author: Sankalan News

Chatra : उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सिविल सर्जन चतरा जगदीश प्रसाद, उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार, जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार, जिला स्वास्थ्य समिति, समस्त चिकित्सा पदाधिकारीगण, डीपीएम, बीपीएम, एमओआईसी, स्वास्थ्य केंद्रों के प्रतिनिधि, नीति आयोग से सम्बद्ध फेलो तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जननी सुरक्षा योजना,…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के सिलदाग पंचायत के प्राथमिक विद्यालय तिलोरवातरी में प्रबंधन से लेकर विभाग तक की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। ज्ञात हो कि उक्त विद्यालय में पूर्व से इसी गांव की कसीदा देवी रसोईया के पद पर पदस्थापित थी।परंतु विगत तीन वर्ष पूर्व हुए मुखिया के चुनाव में कसीदा देवी मुखिया चुनाव लड़ी और मुखिया बन गई। विभागीय नियमावली के अनुसार पदभार ग्रहण करने से पूर्व मुखिया को अपने पूर्व पद से त्यागपत्र देना था। परंतु मुखिया पति ने दबंगई से विद्यालय प्रबंधन पर दबाव बनाते हुए ना ही मुखिया का त्यागपत्र कराया और ना ही…

Read More

चतरा/ जिला खजापूर्ति विभाग सांसद प्रतिनिधि श्री विद्यासागर आर्य ने आज डीसी महोदया से मिलकर खाद्य आपूर्ति विभाग के संबंध में पूरे जिले से मिल रहे शिकायतों के बारे में अवगत कराया। प्रतापपुर प्रखंड में 1 महीने का राशन नहीं मिलने, दाल, नमक, चीनी इत्यादि डीलरों के द्वारा उपभोक्ताओं को नहीं दिए जाने संबंधित जानकारी दी। डिलरो द्वारा तय मानक से उपभोक्ताओं को कम वजन से राशन देने, राशन कार्ड में नाम जोड़ना हटाने की प्रक्रिया जल्द करने जिससे आयुष्मान कार्ड एवं वृद्धा पेंशन विधवा पेंशन बनने में सुविधा हो। सभी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण अनाज उपलब्ध हो। डीलरों का कमीशन…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखंड मुख्यालय के मुख्य चौंक के समीप स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में इन दिनों अवैध वसूली और प्रताड़ना का मामला प्रकाश में आया है।उक्त विषय को लेकर मंधनियां पंचायत के गड़यानी गांव की एक महिला ने विडिओ के माध्यम से स्कूल में हो रहे अत्याचार से बालिकाओं को मुक्त करने की गुहार लगाई है। महिला ने बताया है कि मेरी पुत्री धनवंती कुमारी कस्तूरबा विद्यालय में नवमी कक्षा में पढ़ाई करती है। वहां शिक्षिका कंचन सिंह के द्वारा आए दिन बालिकाओं को प्रताड़ित एवं मारपीट किया जाता है।धनवंती नें बताया कि हम सुबह के समय…

Read More

Chatra : उपायुक्त शश्रीमती कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार आज जिला परिवहन पदाधिकारी सह सिमरिया प्रखंड नोडल पदाधिकारी श्री इन्द्र कुमार द्वारा सिमरिया प्रखंड सभागार में सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान प्रखंड में संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर श्री कुमार ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने लंबित कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश भी दिए। बैठक के पश्चात उन्होंने मौके पर पहुँच कर…

Read More

रांची। मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने झारखंड में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए प्रक्रिया शुरू करने हेतु स्कूली शिक्षा सचिव को निर्देशित किया है। उन्हें बताया गया कि राज्य में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल की जरूरत है। कुछ राज्यों में दो सैनिक स्कूल चल रहे हैं। पूरे देश के अलग-अलग सैनिक स्कूलों की तुलना में राज्य के तिलैया स्थित सैनिक स्कूल में सर्वाधिक 875 छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। वहीं मुख्य सचिव ने सैनिक स्कूल, तिलैया के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि स्कूल की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने में कोई कोताही नहीं होगी। वह…

Read More

Chatra : श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में आज जिला नियोजनालय, चतरा द्वारा चतरा कॉलेज के समीप स्थित हैलीपैड मैदान में एक दिवसीय दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन जिले के बेरोजगार युवाओं को विभिन्न निजी क्षेत्रों में रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास था। इस अवसर पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री कालीचरण सिंह, विधायक चतरा श्री जनार्दन पासवान,  विधायक सिमरिया श्री कुमार उज्ज्वल दास एवं जिला उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन…

Read More

चतरा जिले के पत्थलगड्डा थाना पुलिस ने गुरुवार को छापामारी कर 03 किलो 26 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के सिंघानी टोला ललकीमाटी रोड पर अफीम की खरीद बिक्री की जानेवाली है। सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ शुभम् खंडेलवाल के नेतृत्व में छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में सोनू यादव के मोटरसाइकल से 1 किलोग्राम अफीम बरामद किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सोनू यादव ने पूछताछ में बताया कि उसने अफीम…

Read More

चतरा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के निर्देशानुसार लावालौंग प्रखंड के ग्राम लावालौंग में गुरुवार को “आशा” विषय पर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना था। इस अवसर पर अधिकार मित्र जनेश कुमार यादव, अभिषेक कुमार ठाकुर और रविकांत कुमार ने उपस्थित ग्रामीणों को बाल विवाह जैसे सामाजिक अपराधों से दूर रहने की प्रेरणा दी। साथ ही, “नालसा जागृति” और “नालसा संवाद” जैसे अभियानों के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की भावना को मजबूत करने पर बल दिया गया।कार्यक्रम के दौरान…

Read More

Chatra : लावालौंग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों काफी सुर्खियों में आए दिन बटोर रही है। लावालौंग में विगत पंन्द्रह वर्षों से कार्यरत एनएम कुसुमलता के द्वारा कार्यशैली की सारी हदें पार कर दी गई है। ज्ञात हो कि आदिम जनजाति का (परहिया) परिवार भी इसके लूट भरे रवैये से वंचित नहीं रह पाया। उक्त विषय की जानकारी देते हुए भलवाही चांदी गांव निवासी राजकुमार परिया ने बताया कि तीन सप्ताह पूर्व हम अपनी बहन का प्रसव कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लावालौंग आए थे। यहां एनएम कुसुमलता के द्वारा प्रसव कराया गया। इसके बाद उसने हम लोगों से…

Read More