रामगढ़ : नेमरा गांव के रास्तों पर चलते हुए, किसानों से मिलते हुए, जल-जंगल-ज़मीन के मुद्दों पर बोलते हुए — हर जगह मुख्यमंत्री में पिता की विरासत जीवित दिखाई देती है। यह रिश्ता केवल खून का नहीं, बल्कि विचारों, सिद्धांतों और सेवा के संकल्प का है। झारखंड की धरती अपनी प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों, कल-कल बहती नदियों और हरे-भरे खेतों के लिए जानी जाती है। इस धरती के सच्चे बेटे और वर्तमान मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को प्रकृति से गहरा लगाव है। यह लगाव केवल शब्दों में नहीं, बल्कि उनके जीवनशैली और नीतियों में साफ़ दिखाई देता है। गांव के…
Author: Sankalan News
Chatra : स्वतंत्रता दिवस-2025 के सफल आयोजन को लेकर आज मुख्य कार्यक्रम स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा में उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी श्रीमती कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल ने फुल ड्रेस रिहर्सल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिले के सभी वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। रिहर्सल कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक के आगमन पर परेड की सलामी दी गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में क्रमशः एसएसबी,जिला पुलिस बल (पुरुष – दो प्लाटून), जिला पुलिस बल (महिला), एवं होमगार्ड की टुकड़ियों ने आकर्षक प्रदर्शन किया। तत्पश्चात उपायुक्त ने झंडोत्तोलन कर राष्ट्रीय ध्वज…
Chatra : कान्हाचट्टी मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के अध्यक्षता में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कान्हाचट्टी के सायलबगीचा के बजरंगबली मंदिर प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा प्रखंड महामंत्री शंकर दयाल सिंह ने किया। वही इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी परिकल्पना हर घर तिरंगा कार्यक्रम को पिछले साल के भांति इस बार भी पूरी शिद्दत के साथ सफल किया जाएगा। हम सभी भाजपा के सिपाहियों ने इस बार भी पूरी मेहनत और लग्न के साथ इस बार भी…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में जिले के 116 माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में आयोजित साप्ताहिक रेल टेस्ट परीक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा में पाया गया कि 11 विद्यालयों में 75% से अधिक छात्र-छात्राएं परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं। उपायुक्त ने इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कड़ी फटकार लगाई और विद्यालय में पठन-पाठन की गुणवत्ता में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। साथ ही, कारण पृच्छा (स्पष्टीकरण) की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि आने वाली दो साप्ताहिक टेस्ट परीक्षाओं में परिणामों में अपेक्षित…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के पूर्णाडीह में युवा संघर्ष क्लब की ओर से हर साल की तरह 5वा सीजन का भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि JMM पार्टी के महिला मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष सह लावालौंग पूर्व मुखिया प्रत्यासी प्रतिमा देवी, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता गोविंद ठाकुर, रक्त मित्र के विवेक केशरी, समाजसेवी सतीश कुमार, विष्णु रविदास संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं किक लगाकर कर किया। मुखिया पूर्व प्रत्यासी प्रतिमा देवी ने: आयोजक को “पोल नेट” तथा सहयोग राशि देकर मनोबल बढ़ाते हुए अपने संबोधन में कही कि क्षेत्र में ऐसे खेल आयोजन होना…
हजारीबाग | इनरव्हील क्लब हजारीबाग में डिस्ट्रिक्ट 325 की चेयरमैन रश्मि गुप्ता का आधिकारिक दौरा आयोजित किया गया। रश्मि गुप्ता का आगमन गिरीडीह से हुआ और कार्यक्रम की शुरुआत आर्श कन्या विद्यालय में स्थापित इको बेंच के उद्घाटन से हुई। इसके बाद होटल ए के इंटरनेशनल में विभिन्न सेवा परियोजनाओं का उद्घाटन उनके हाथों संपन्न हुआ, जिसमें साड़ी, व्हीलचेयर और कैनोपी का वितरण शामिल रहा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली की छात्राओं ने गर्भाशय कैंसर जागरूकता पर एक मार्मिक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसने उपस्थित लोगों को संवेदनशील कर दिया।कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष रजनी सहाय के स्वागत गीत से…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में की अध्यक्षता में जिला भू-अर्जन, परिवहन, राजस्व, राजस्व संग्रहण, अभिलेखागार, खनन, निबंधन एवं उत्पाद से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में उक्त सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान उपायुक्त ने राजस्व विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों की विस्तार से समीक्षा की। इसमें प्रमुख रूप से विभिन्न परियोजनाओं हेतु भूमि हस्तांतरण एवं भूमि चिन्हितिकरण, CA Land, FRA, NOC से जुड़े मामलों की अद्यतन स्थिति, NGDRS पोर्टल (प्रतिबंधित सूची) पर प्रविष्टि हेतु सूची प्राप्त करने एवं प्रमाण पत्र…
हजारीबाग | जिले के मटवारी गांधी मैदान में रविवार को लव-कुश जयंती का आयोजन अद्वितीय उत्साह और श्रद्धा के साथ हुआ, जिसमें हजारीबाग समेत आसपास के जिलों और राज्यभर से हजारों लोग उमड़ पड़े। कार्यक्रम की शुरुआत लव-कुश की प्रतिमा पर आरती और पुष्प अर्पित कर हुई। इसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो पीसीटी चौक, इंद्रपुरी चौक, झंडा चौक, बंसी लाल चौक, बस स्टैंड और देवांगन चौक होते हुए पुनः मटवारी गांधी मैदान लौटी। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। मंच से संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अभय महतो ने कहा कि…
लावालौंग/चतरा : झालसा रांची के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव महोदय के मार्गदर्शन में लावालौंग प्रखण्ड के पंचायत रिमी ग्राम सेहदा में रविवार (10/8/2025) को पीएलवी सह अधिकार मित्र जनेश कुमार यादव अभिषेक कुमार ठाकुर और रविकांत कुमार के द्वारा बाल मज़दूरी ,बाल विवाह और विरधा पेंशन के बारे में जानकारी दी गई !इसके अलावा नशा से हो रहे नुकसान के बारे में जानकारी दिया गया ।साथ ही तंबाकू से विभिन्न प्रकार के कैंसर सहित अन्य बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया ।साथ ही व्यस्क लोगों को उनके अधिकार…
रामगढ़ : हरे-भरे खेत, पेड़ों की लहराती टहनियां, नीले आसमान के नीचे फैली हरियाली और मिट्टी मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन का पैतृक गांव नेमरा। गांव की पगडंडियों पर चलते हुए मुख्यमंत्री ने न केवल धान रोपनी में लगे किसानों-महिलाओं के साथ बातचीत की, बल्कि प्रकृति के इस अद्भुत सौंदर्य को निहारते हुए बचपन की यादें भी ताजा कीं। उन्होंने नेमरा के बरमसिया और बड़का नदी दोईन में किसानों से बात-चीत करते हुए कहा कि स्थानीय तौर पर बारिश के पानी का खेती के लिए इस्तेमाल किए जाने के बहुत फायदे हैं। उन्होंने किसानों से कहा कि छोटी बरसाती नदी के…
