Ranchi : झारखण्ड राज्य के लिए वर्ष-2025-26 के लिए सेना भर्ती रैली 22 अगस्त से 04 सितंबर 2025 तक रांची में आयोजन होने को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी राँची, श्री मंजुनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में आज दिनांक- 18 अगस्त 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता राँची, श्री रामनारायण सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राँची, श्री उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर राँची, श्री अजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री प्रवीण पुष्कर, डायरेक्टर Recruiting रांची, कर्नल विकास भोला, जिला नज़ारत उप समाहर्ता राँची, डॉ. सुधेश कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी राँची, श्रीमती…
Author: Sankalan News
हजारीबाग | 79वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर हजारीबाग की सड़कों पर देशभक्ति का अनूठा नजारा देखने को मिला। बच्चों की सैकड़ों की संख्या में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर में देशभक्ति का संदेश फैलाया। यह यात्रा झील बास्केटबॉल कैंप से शुरू होकर पुराना समाहरणालय, विमेंस कॉलेज रोड, बंशीलाल चौक होते हुए मालवीय मार्ग से होकर निकली और अंततः झंडा चौक पर समाप्त हुई। मुख्य अतिथि का संबोधन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास राणा (केंद्रीय सदस्य, झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं अध्यक्ष, रॉल बॉल स्केटिंग हजारीबाग) ने बच्चों के बीच उपस्थित होकर टॉफी और मिठाई वितरित की।…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र के मानधनीया पंचायत के जलमा में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को खेला गया। रोमांचक फाइनल में आकाशवाणी क्लब मुरवे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए धड़हा को 3–0 से हराकर चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मैच के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष निलेश ग्याशेन उर्फ सोनू सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विजेता मुरवे टीम को ट्रॉफी के साथ 17,000 नगद उपविजेता डाड़हा टीम को ट्रॉफी के साथ 12,000 नगदतीसरे स्थान पर रही हुटरु की टीम को ट्रॉफी के…
चतरा. हंटरगंज पुलिस ने नकली पेट्रोल के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है. नकली पेट्रोल बेचने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 20 गैलन में भरा 800 लीटर नकली पेट्रोल लदे मैजिक वाहन (जेएच 19 डी 1613) को जब्त किया है. गिरफ्तार लोगों में वाहन चालक हंटरगंज थाना क्षेत्र के हीरिंग गांव निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह, बिहार के गया जिले के शेरघाटी के शत्रुघ्न प्रसाद उर्फ कारू व बाराचट्टी थाना क्षेत्र के भलुआ के सुनील कुमार केसरी शामिल हैं. पकड़े गये लोग पेट्रोल पंप से 10 से 15 रूपये प्रति लीटर कम पर बेचते थे. इस संबंध में…
चतरा : स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कान्हा चट्टी में शाम से फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा। सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय में ध्वजारोहण किया गया उसके बाद राजपुर थाना बेसिक स्कूल तहसील कचहरी, स्वास्थ्य केंद्र, बी के उच्च विद्यालय, रामनगर उच्च विद्यालय, झारखंड आवासीय विद्यालय कन्हा चट्टी, सहित प्रखंड के सभी पंचायत और कई स्थान पर स्वतंत्रता दिवस का शुभ अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। वही झारखंड आवासीय विद्यालय कहां छुट्टी के बच्चियों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक और देश के बलिदान से जुड़ी कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम इतनी मनमोहन थी और कार्यक्रम में जितने भी किरदार निभाया…
Chatra : पूरे देश के साथ-साथ चतरा जिले में भी 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष, उल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। प्रातः 8:00 बजे समाहरणालय परिसर, चतरा में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सुमित कुमार अग्रवाल शामिल हुए। ध्वजारोहण के पश्चात, दोनों वरीय पदाधिकारियों ने फांसीहारी तालाब स्थित शहीद स्मारक स्थल, पोस्ट ऑफिस चौक स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एवं विनय भारती पार्क में माल्यार्पण कर शहीदों एवं महापुरुषों को नमन किया। इसके साथ ही रेड क्रॉस भवन, पोस्ट ऑफिस चौक में भी ध्वजारोहण…
इटखोरी/चतरा : धनखेरी गांव निवासी 25 वर्षीय प्रमोद यादव पिता श्री इंदो यादव की मौत बीती रात संदेहास्पद स्थिति में हो गयी । मृतक युवक का शव घर के ही पास मचान से फांसी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया । युवक के परिजनों ने बताया कि बीती रात 7 से 7:30 बजे के लगभग उसके मोबाइल पर एक कॉल आया उसके बाद वह खाना खाकर अपनी बाइक लेकर निकल गया, जब देर रात तक भी घर नहीं पहुंचा तो उसे घर के आस-पास व अन्य स्थानों पर खोजा गया । इस दौरान उसका मोबाइल बन्द , नॉट रिचेबल…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), अबुआ आवास, मनरेगा योजनाओं तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (JSLPS) के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की संयुक्त विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, बीपीएम, बीपीओ, एफपीओ समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। *मनरेगा एवं आवास योजनाओं की प्रगति समीक्षा* बैठक में वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, मनरेगा पार्क, बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना समेत मनरेगा अंतर्गत विभिन्न विकासात्मक कार्यों…
चतरा जिला के हंटरगंज प्रखण्ड क्षेत्र के केदलीकला पंचायत अंतर्गत बेलगड़ा नावाडीह के गोमिया पहाड़ के पास वन विभाग के फर्जी अधिकारी बनकर आए एक अज्ञात व्यापारी के द्वारा आरा मशीन के माध्यम से दो हरे लिप्टस पेड़ो की कटाई का मामला प्रकाश में आया है हालांकि ग्रामीणों ने फर्जी अधिकारी को खदेड़ दिया।मौके पर पहुंची वन विभाग के टीम ने दो पेड़ सहित जड़े भी बरामद की हैं।जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम एक बाइक से दो अज्ञात व्यापारी जंगल पहुंचे और आरामशीन के माध्यम से अंधाधुन पेड़ो कि कटाई करने लगे जिसके बाद ग्रामीण आरा मशीन की आवाज…
चतरा : चतरा जिले के कुन्दा प्रखंड में डेंगू ने दस्तक दे दी है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यहां डेंगू की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत हो गई जबकि एक बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक 5 वर्षीय अंकुश कुमार है। परिजनों ने बताया कि अंकुश को तेज बुखार और शरीर में दर्द की शिकायत थी। उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, लेकिन पहुंचने के कुछ ही मिनट बाद उसने दम तोड़ दिया। दूसरी ओर, उसी गांव की 4 वर्षीय रानी कुमारी भी डेंगू से संक्रमित पाई गई है। रानी को गंभीर हालत…
