लावालौंग/चतरा : दुर्गा पूजा हर्सोउल्लास के साथ मनाने को लेकर बजरंग क्लब दुर्गा पूजा समिति कर्मा की एक बैठक की अध्यक्षता चेतन गोप ने किया तथा संचालन हरिहर पाण्डे के द्वारा किया गया। बैठक में नए कमिटी का गठन किया गया जिसमें अध्यक्ष मिथलेश चौबे, उपाध्यक्ष चेतलाल भुईयां,सचिव विनोद कुमार ,उपसचिव माणिक चन्द,कोषाध्यक्ष ननकू ठाकुर तथा मीडिया प्रभारी रवि शर्मा को सर्वसम्मति से बनाया गया। दुर्गा पूजा सफल संचालन हेतु 24 कार्यकारणी सदस्य बनाया गया है.इसके अलावे नव युवक संघ दुर्गा पूजा समिति के पुराने कमिटी के पदाधिकारी को संरक्षक बनाया गया है। इस मौके पर प्रसाद भारती, महेंद्र गोप,…
Author: Sankalan News
हजारीबाग | युवा कर एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा भारत युवा भारत हजारीबाग की ओर से प्रखंड समूह स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 20 सितंबर, शनिवार को सुबह 9:30 बजे किया जाएगा। यह प्रतियोगिता कटकमसांडी प्रखंड के खुटरा पंचायत स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम फुटबॉल मैदान में आयोजित होगी। इस खेलकूद प्रतियोगिता में कटकमसांडी, कटकमदाग, बड़कागांव और केरेडारी प्रखंडों के सभी युवा क्लबों की टीमें भाग ले सकती हैं। आयोजन में फुटबॉल, कबड्डी, ऊँची कूद, लंबी कूद, रस्साकशी, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ जैसे विविध खेल शामिल किए गए हैं। कोच शरीफ उल्लाह गुड्डू ने…
Chatra : लवालौंग थाना क्षेत्र के लमटा गांव के पास गुरुवार को प्रेम प्रसंग में प्रेमी पर जानलेवा हमला हुआ है। यह हमला कोई और नहीं प्रेमिका ने स्वयं की है। घायल युवक की पहचान लातेहार जिला के सासंग गांव निवासी जहीर मियां के पुत्र मोहम्मद मुंतशिर के रूप में हुई है। जबकि युवती की पहचान शहर के नगवां मोहल्ला निवासी मो अणु मिस्त्री की पुत्री शब्बू प्रवीण उर्फ मुस्तरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी युवती को हिरासत में ले लिया है। बताया जाता है कि पहले से शादीशुदा मुंतशिर का प्रेम प्रसंग सब्बू परवीन के साथ…
चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने आज अपर समाहर्ता अरविंद कुमार के साथ चतरा सदर प्रखंड क्षेत्र के कई विकास योजनाओं और कार्यस्थलों का निरीक्षण कर प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि “जिले में चल रही योजनाओं की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी अधिकारी योजनाओं को धरातल पर बेहतर ढंग से उतारने में सक्रिय भूमिका निभाएँ। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सबसे पहले ब्राह्मणा पंचायत के घूरनाडीह स्थित लगभग 25 एकड़ में विकसित बिरसा हरित ग्राम योजना स्थल का दौरा किया। यहाँ पर उन्होंने बागवानी कार्यों का जायजा लिया और मौके…
चतरा जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय सभागार में “स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान का शुभारंभ उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त महोदया ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई और जिलेवासियों से स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि “स्वच्छोत्सव” थीम पर आधारित यह विशेष अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक जिले में मनाया जाएगा। इस अवधि में व्यक्तिगत एवं घरेलू स्वच्छता को बढ़ावा देने, CTU अंतर्गत चिन्हित सार्वजनिक स्थलों की सफाई, विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन, स्कूलों में रैलियां एवं प्रतियोगिताएं, श्रमदान कार्यक्रम,…
चतरा. शहर के सुरही मुहल्ला के हरलाल तालाब स्थित सूर्य मंदिर को चोरों ने निशाना बनाते हुए मंगलवार देर रात दान पेटी तोड़ डाली. मंदिर के ग्रिल को तोड़कर घुसे चोरों ने दान पेटी का ताला तोड़ा और उसमें रखी राशि लेकर फरार हो गए. मंदिर पुजारी विजय पंडित ने बुधवार दोपहर मंदिर पहुंचकर देखा कि दान पेटी टूटी हुई है और सारी राशि गायब है. बताया जा रहा है कि मंदिर निर्माण के बाद से अब तक दान पेटी नहीं खोली गई थी. इस बार दुर्गा पूजा के अवसर पर दान पेटी खोलने की तैयारी की जा रही थी.…
हजारीबाग | नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 02 स्थित मिल्लत कॉलोनी में बन रहे अपार्टमेंट के निर्माण को लेकर स्थानीय निवासियों ने जोरदार आपत्ति दर्ज कराई है। मोहल्लेवासियों का कहना है कि 3 मई 2025 को निजी जमीन पर जेसीबी से खुदाई की गई, जिससे निकली मिट्टी और भारी वाहनों की आवाजाही ने नई बनी सड़क को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस कारण रोजाना पैदल चलने वाले राहगीरों, खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और महिलाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि खुदाई के कारण वहां एक डोभा बन गया…
चतरा/सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के निमित्त आज भारतीय जनता पार्टी जिला चतरा द्वारा रेड क्रॉस में महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया रक्तदान शिविर कार्यक्रम का उद्घाटन चतरा के लोकप्रिय सांसद आदरणीय कालीचरण सिंह जी के द्वारा किया गया।17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की निमीत भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे भारतवर्ष में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जैसे रक्तदान स्वच्छता अभियान एक पेड़ मां के नाम दिव्यांगजनों की उपकरण वितरण भारत की प्रगति पर चित्रकला प्रतियोगिता आदि कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसी निमित्त आज 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के…
हजारीबाग । दुर्घटना के बाद आर्थिक संकट से जूझ रहे एक 25 वर्षीय युवक के परिवार की मदद कर जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण प्रस्तुत किया। मामला हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र के जबरा स्थित ब्राम्बे आवास का है, जहां 29 अगस्त को सड़क दुर्घटना में इरशाद अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।दुर्घटना में उनका बायां पैर टूट गया और परिवार के पास इलाज कराने के लिए पर्याप्त साधन नहीं थे। शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती की कोशिश भी जानकारी और संसाधनों के अभाव में टलती रही। बाद में 9 सितम्बर को किसी…
Ranchi : राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज सदर अस्पताल, रांची में आयोजित “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव रखती है। महिलाओं की भूमिका समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। एक स्वस्थ नारी ही परिवार और समाज को सशक्त बना सकती है। हमारी सरकार महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता मानती है।…
