Ranchi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज आर०आर० स्पोर्टिंग क्लब, रातु रोड एवं पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू, रांची स्थित दुर्गा पूजा पंडाल का विधिवत् अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मां दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर समस्त राज्यवासियों की सुख, समृद्धि, उन्नति एवं खुशहाली की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मीडिया के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का उत्साह चरम पर है। रिमझिम बारिश के बीच सभी मातारानी के भक्तजन काफी उमंग और उत्साह के साथ दशहरे का यह…
Author: Sankalan News
हजारीबाग। शमा लाइब्रेरी वेलफेयर एंड एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा 1500वें साल जन्म उत्सव के पावन अवसर पर आदरणीय पथ प्रदर्शक हजरत मोहम्मद (स.अ.) की शिक्षाओं पर आधारित सीरत-ए-पाक क्विज प्रतियोगिता का आयोजन 28 सितंबर 2025 (रविवार) को किया जा रहा है। यह कार्यक्रम खिरगांव स्थित डम्पिंग ग्राउंड परिसर में प्रातः 9 बजे परीक्षा और दोपहर 2 बजे से शुरू होगा पुरस्कार वितरण। इस क्विज प्रतियोगिता में लगभग एक हजार बच्चे भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन ओएमआर शीट पर किया जाएगा ताकि प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डी.डी.सी. हजारीबाग इश्तियाक अहमद होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में…
chatra : पर्यटन निदेशक के निर्देश एवं उपायुक्त, चतरा के आदेशानुसार दिनांक 26 सितम्बर 2025 को विश्व पर्यटन दिवस सप्ताह के अवसर पर चतरा जिले में पर्यटन जागरूकता हेतु साइकिल रैली एवं विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यह साइकिल रैली जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, चतरा से हेरुआ डैम तक आयोजित की गई, जिसमें खेलो इंडिया सेंटर के छात्र-छात्राओं एवं आवासीय क्रीड़ा प्रशिक्षण केन्द्र के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के समापन पर प्रतिभागियों को पर्यटन के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही चतरा जिले के अंतर्गत अधिसूचित प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी साझा की गई और यह…
Chatra : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत सिद्धो-कान्हो कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ चतरा की ओर से बहुउद्देश्यीय सहकारी समितियों (MPCS) के सशक्तिकरण विषय पर एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन आज जिला परिषद सभागार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त चतरा श्रीमती कीर्तिश्री जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सहकारी समितियाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों व वनोपज संग्राहकों को संगठित कर उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने का माध्यम हैं। जब किसान सामूहिक रूप से कार्य करेंगे तो उनकी सौदेबाजी क्षमता बढ़ेगी और…
Chatra : नमामी गंगे योजना के तहत संचालित “स्वच्छता ही सेवा” अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने की दिशा में आज समाहरणालय चतरा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी कार्यालयों के प्रधान, अधिकारी और कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम की शुरुआत उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री ने स्वच्छता की शपथ दिलाकर की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि यह हर नागरिक का दायित्व है। यदि हम अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने की आदत डालें,…
लावालौंग: चतरा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के माननीय सचिव महोदय के निर्देशानुसार लावालौंग प्रखंड माँधनिया पंचायत के ग्राम होशिर में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन अधिकार मित्र पीएलवी जनेश कुमार यादव एवं अभिषेक कुमार ठाकुर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। शिविर में ग्रामीणों को उनके मौलिक अधिकारों एवं विधिक प्रावधानों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बताया कि हर नागरिक को कानून द्वारा समान अधिकार और न्याय पाने का अवसर प्राप्त है। “उसका हक, उसकी ताकत, समानता से सम्मान, नन्हे कदम बड़ा न्याय, बचपन सुरक्षित भविष्य…
Chatra : समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज उपायुक्त कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता अरविंद कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय समीक्षा समिति (DLRC) की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रथम तिमाही के बैंकिंग प्रगति की समीक्षा की गई। जनधन खातों का Re-KYC, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), अटल पेंशन योजना (APY) तथा साइबर सुरक्षा जागरूकता को प्राथमिकता देने पर बल दिया गया। अपर समाहर्ता ने बैठक के दौरान कहा कि वित्तीय समावेशन सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी बैंक शाखाओं…
हजारीबाग | झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा, हजारीबाग के बैनर तले सोमवार को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रवीण मेहता और संचालन गणेश कुमार सीटू ने किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने सरकार से झारखंड राज्य की नींव रखने वाले वीर आंदोलनकारियों को उचित सम्मान और अधिकार देने की जोरदार मांग उठाई। धरना में शामिल सीपीआई के वरिष्ठ नेता एवं हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों को अब भी न्याय नहीं मिला है। उन्होंने सरकार से मांग की कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आधिकारिक रूप से झारखंड आंदोलनकारी…
कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स मे नवरात्रि के अवसर पर बच्चों और अभिभावक के लिए नवरात्री डंडिया नाईट का आयोजन डोरण्डा केंद्र पर किया गया l इस अवसर अवसर कलाकृति स्कूल ऑफ आर्ट्स के बच्चों द्वारा बनाई गई माँ दुर्गा की 10 दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी का भी शुभारम्भ 21 माताओं के द्वारा किया गया l इस अवसर पर माँ दुर्गा की 108 पेंटिंग्स को प्रदर्शित किया गया | डंडिया में 400 से अधिक संख्या में कलाकृति स्कूल ऑफ़ आर्ट्स के बच्चों के अभिभावक उपस्थित थें | डंडिया में बेस्ट कॉस्टयूम का पुरस्कार श्वेता सिंह, प्रियंका एवं माधुरी दुबे, बेस्ट कॉस्टयूम माता…
Ranchi : धरती पर “भगवान” के रूप में आपकी नियुक्ति हो रही है। आपसे इस राज्य की गरीब, कमजोर और असहाय जनता को काफी आशा और उम्मीदें हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपनी सेवा भावना से यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत और बेहतर करेंगे। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे । इस अवसर पर उन्होंने 160 सहायक प्राध्यापकों, दन्त चिकित्सकों एवं चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य संरचना…
