Author: Sankalan News

चतरा। चतरा पुलिस मादक पदार्थों पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते बुधवार को हंटरगंज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में बिहार में तस्करी के लिए जा रही 01 किलो 90 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। बरामद अफीम की कीमत लगभग 5 लाख रु है। आज अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए चतरा एसडीपीओ संदीप सुमन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल को गुप्त सूचना मिली थी कि लावालौंग थाना क्षेत्र से दो तस्कर होंडा साइन मोटरसाइकिल रजि नं-जेएच 13 के-3724 से अफीम की खेप…

Read More

Chatra : उपायुक्त कीर्तिश्री जी के निर्देशानुसार जिले में लोकसेतू पोर्टल के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत कृषि सहित अनुषंगी विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन सृजन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत आवेदन सृजन, विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए जन्म प्रमाण पत्र एवं मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से संबंधित आवेदन सृजन हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्डों में 09 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक एवं प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में 06 अक्टूबर…

Read More

चतरा उत्तरी वन प्रमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रतापपुर वन क्षेत्र पदाधिकारी अजीत कुमार के नेतृत्व में प्रतापपुर,कुन्दा, हंटरगंज ,राजपुर प्रक्षेत्र व बिहार के इमामगंज व शेरघाटी प्रक्षेत्र के द्वारा संयुक्त रूप से झारखंड-बिहार के सीमावर्ती इलाकों में अवैध संचालित 6 आरा मिलों को ध्वस्त किया गया है। इस मौके पर पकड़ी,सलैया,केवलडीह सहित अन्य जगहों पर छापेमारी कर जेसीबी सहित आधुनिक मशीनों से ध्वस्त किया गया। इस मौके से कई प्रजातियों की लकड़ियां भी कुल 9 ट्रैक्ट जब्त किया गया। इन सभी जब्त लकड़ियां को बिहार के इमामगंज वन क्षेत्र कार्यालय में ले जाया गया। संदर्भ में वन क्षेत्र पदाधिकारी अजीत…

Read More

Chatra : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से आज उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने चतरा नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कठौतिया घाट, छठ तालाब दीभा, हरलाल तालाब सहित अन्य प्रमुख घाटों पर सुरक्षा एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद विनीता कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी हरिनाथ महतो, अंचल अधिकारी चतरा अनिल कुमार तथा चतरा सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखण्ड क्षेत्र के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। सांसद कालीचरण सिंह के अनुशंसा पर लावालौंग में सब पोस्ट ऑफिस (SO )खोले जाने की स्वीकृति मिल गई है। इस निर्णय से पूरे क्षेत्र में उत्साह और हर्ष का माहौल है।अब तक स्थायी डाकघर नहीं होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। डाक संबंधी कार्यों के लिए ग्रामीणों को इधर-उधर भटकना पड़ता था, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती थी। पोस्ट ऑफिस (एस ओ)के खुलने से लोगों को अब अपने ही प्रखंड में सभी डाक सेवाएं उपलब्ध होंगी।…

Read More

Chatra : लावालौंग प्रखण्ड के डाक बंगला परिसर में बुधवार को एसीसी( सीमेंट ) कंपनी के द्वारा एक दिवसीय शिविर दुकानदार आदित्य प्रसाद केसरी उर्फ लालाजी के कुशल नेतृत्व में यह आयोजन किया गया। इस शिविर में “सही मैटेरियल, सही तकनीक, सही एक्सपर्ट जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर के दौरान कंपनी के टेक्निकल एक्सपर्ट मनीष कुमार और सेल्स ऑफिसर रौशन शुक्ला ने निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री के उपयोग, सही तकनीक और विशेषज्ञ मार्गदर्शन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित लोगों को भवन निर्माण में आमतौर पर होने वाली गलतियों और उनसे बचने के उपायों के…

Read More

हजारीबाग | इचाक प्रखंड के सभी वित्त रहित स्कूल और कॉलेजों में बुधवार को शिक्षकों ने एक दिवसीय शैक्षणिक हड़ताल किया। यह हड़ताल झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले आयोजित की गई, जिसमें दर्जनों शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। हड़ताल के कारण आदर्श इंटर महाविद्यालय इचाक, जीएम इंटर कॉलेज इचाक, जेएम इंटर कॉलेज उरूका, उच्च विद्यालय सिझुआ, उच्च विद्यालय बरकाखुर्द और सीएम आदर्श उच्च विद्यालय इचाक में पढ़ाई पूरी तरह बाधित रही। छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे, लेकिन कक्षाएं नहीं चल सकीं। मोर्चा की मुख्य मांगें — राजकर्मी का दर्जा, 75 प्रतिशत अनुदान…

Read More

चौपारण (हजारीबाग) | हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड स्थित जमुनियातरी गांव से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है। बिरहोर समुदाय की 12 वर्षीय सरस्वती कुमारी, पिता रोहन बिरहोर, की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। बताया जा रहा है कि बीमार चल रही मासूम की जान समय पर इलाज और सड़क सुविधा के अभाव में चली गई। बीमार सरस्वती को नहीं मिल सका समय पर इलाज सरस्वती पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। परिवार ने अपनी हैसियत के अनुसार उसे स्थानीय निजी क्लिनिक से दवा दिलाई, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। मंगलवार सुबह जब स्थिति बिगड़ गई,…

Read More

हजारीबाग | हजारीबाग पुलिस ने बरही थाना क्षेत्र में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश को नाकाम करते हुए चार अपराधियों को हथियार समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते एक संभावित बड़ी घटना टल गई। पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देश पर चोरी, लूट और डकैती पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान यह सफलता हाथ लगी। घटना का खुलासा इस प्रकार हुआ : दिनांक 14 अक्टूबर 2025 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चार अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर हथियार के साथ हजारीबाग से…

Read More

हजारीबाग, झारखंड — टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा गांव में मंगलवार रात एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब ग्रामीणों और वन विभाग की संयुक्त कोशिशों से कुएं में गिरे हथिनी के बच्चे को सात घंटे के अथक प्रयासों के बाद सुरक्षित निकाला गया।जानकारी के अनुसार, चार हाथियों का झुंड रात में गांव के पास आया था। उसी दौरान हथिनी का एक बच्चा पुराने, खुली मुंडेर वाले कुएं में जा गिरा। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। वनपाल विद्याभूषण प्रसाद, राजकुमार सिंह और शंभू प्रसाद के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और मशालों की…

Read More