चतरा: 30 अक्टूबर से लापता सत्यम साहू का शव गुरुवार को चतरा सदर थाना क्षेत्र के धामनिया पत्थर खान के पास बरामद हुआ। युवक 30 अक्टूबर को धामनिया मोड़ से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुआ था, जिसकी सूचना परिजनों ने सदर थाना में दी थी।शव बरामद होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हत्या की आशंका जताई और न्याय की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सदर एसडीपीओ संदीप सुमन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर…
Author: Sankalan News
Chatra : आगामी झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर चतरा जिले में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि 11 नवंबर को सुबह 7 बजे समाहरणालय परिसर से कुल्लू मोड़ तक ‘रन फॉर झारखंड’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जिला खेल पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षक को…
Chatra : सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु जिला परिवहन कार्यालय की ओर से ‘रफ़्तार घटाओ, सुरक्षा बढ़ाओ’ विशेष अभियान का शुभारंभ किया गया है। यह अभियान 3 नवंबर से 7 नवंबर तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जा रहा है।अभियान के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद यादव, मोटरयान निरीक्षक तथा परिवहन विभाग की टीम द्वारा बस, ऑटो, मैजिक, टेम्पो समेत अन्य सवारी एवं निजी वाहनों में प्रतिबंधित रफ्तार और सुरक्षित ड्राइविंग संबंधी संदेशों से युक्त स्टिकर व बैनर लगाए जा रहे हैं। साथ ही माइकिंग के माध्यम से आमजनों…
चतरा: रुढ़िवादी संयुक्त ग्रामसभा मंच के तत्वावधान में मंगलवार को टंडवा अंचल कार्यलय के समक्ष आदिवासी समाज ने एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आक्रोश रैयतों ने सीसीएल प्रबंधन व अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है। घूसखोरी बंद करो, रैयतों का जमीन लूटना बंद करो, फर्जीवाड़ा बंद करो सीसीएल प्रबंधन बाहरी को नौकरी देना बंद करो के नारे जमकर लगाया गया। रैयतों ने कहा पिपरवार सीसीएल द्वारा रैयतों की जमीन का म्यूटेशन करा कर लूटना चाहती हैं। आरोप लगाया गया कि सीसीएल ने भूमि अधिग्रहण के लिए 2013 में बने कानून की जगह सीबी एक्ट 1957 के तहत नोटिफिकेशन किया।…
Chatra : लावालौंग प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत मांधनिया पंचायत के बरहेद गांव के निवासी बिनोद भोक्ता की पुत्री प्राप्ति के अवसर पर छठी संस्कार कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय युवा नेता गौतम रविदास शामिल हुए। गौतम रविदास ने बच्ची को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्चे हमारे भविष्य हैं, और समाज का एक हिस्सा है। भविष्य तभी उज्जवल होगा जब हर घर में शिक्षा का प्रकाश फैलेगा। इस सराहनीय कार्यक्रम में मुख्य रूप से दास जी के साथ समाजसेवी राकेश यादव, कमलदेव यादव, चंद्रदेव यादव, पंचायत समिति सदस्य बैजनाथ राम, राजू कुमार, योगेंद्र कुमार महतो, विकाश कुमार, जेपी भोक्ता, रविन्द्र…
चतरा : जिले के पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 3 नवंबर को हण्टरगंज थाना क्षेत्र में छापामारी कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुल 2.8 किलो ग्राम अवैध अफीम, दो मोबाइल फोन दो वाहनों को जब्त किया गया है। प्रेस वार्ता कर जिला कप्तान सुमित अग्रवाल ने बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिल पर सवार नकली तस्कर अफीम बिहार की ओर ले जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर जाकर वाहनों की जांच की,…
चतरा, झारखंड: झारखंड पुलिस ने राज्य को नशामुक्त बनाने के अपने मिशन में एक ऐतिहासिक सफलता दर्ज की है। पहली बार एनडीपीएस अधिनियम के तहत अफीम तस्करी से अर्जित करोड़ों की काली कमाई पर गाज गिरी है। चतरा जिले की पुलिस ने जिला परिषद सदस्य के पुत्र राजेश कुमार उर्फ राजेश दांगी की करोड़ों की चल-अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के चैप्टर V-A के तहत की गई है, जो पूरे झारखंड में अब तक की सबसे बड़ी जप्ती मानी जा रही है।पुलिस अधीक्षक सुमीत कुमार अग्रवाल के निर्देशन में एनडीपीएस सेल, सिमरिया एसडीपीओ शुभम…
सड़क हादसे में चार लोग घायल, दो पुरुष तथा दो महिलाए। तीन की स्थिति गम्भीर Chatra : लावालौंग प्रखंड के मैन चौक के समीप केसरी पेट्रोल पंप के पास सोमवार की शाम लगभग 6: 45 को भीषण सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल और टेंपो के बीच आमने-सामने की टक्कर से यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही लावालौंग थाना के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के द्वारा बेहतर इलाज के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया गया है। एक को…
Ranchi : झारखण्ड स्टेट लाइवलीहुड प्रोमोशन सोसाइटी (JSLPS), ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा आयोजित कार्यशाला में सीईओ-जेएसएलपीएस श्री अनन्य मित्तल ने कहा कि वर्तमान में सरकार की विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ 33 लाख से अधिक सखी मंडल की महिलाओं तक पहुँचाया जा रहा है। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर ग्रामीण महिलाओं के लिए आजीविका के नए आयाम स्थापित करना है। आवश्यकता है कि हम सभी जिलों में उपलब्ध परिसंपत्तियों का पुनः उपयोग सुनिश्चित करें ताकि समुदाय को अधिकतम लाभ मिल सके। इस दिशा में DDCs और DPMs की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण…
चतरा जिला के गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय स्थित लोटार डैम में डूबे एक युवक का शव घटनास्थल पर लगभग 17 घंटे बाद सोमवार सुबह करीब 9 बजे बरामद किया गया। स्थानीय तैराकों की कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला।शव बरामद होने के बाद इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही सहायक अवर निरीक्षक विद्यानंद शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया।मृतक की पहचान पहरा पंचायत के पांडेटांड़ गांव निवासी गन्दौरी भुइंया के पुत्र पिंटू भुइंया के रूप में हुई है। हालांकि…
