Author: Sankalan News

Chatra : लावालोंग प्रखंड के युवा नेता सह समाजसेवी गौतम रविदास लावालौंग प्रखंड अंतर्गत लावालौंग पंचायत के ग्राम मदनडीह (पतरातु) स्थित दिवंगत श्री तुलसी दास जी की धर्मपत्नी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में उनके निवास स्थान पहुंचे। तथा उन्होंने दिवंगत आत्मा को पुष्पांजलि अर्पित की एवं शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।इस अवसर पर मन्धनिया पंचायत के मुखिया पति सह मुखिया प्रतिनिधि भोला राम, नीरज कुमार चंद्रवंशी, अक्षय कुमार, मनोज कुमार, प्रदीप राम, सहेंद्र राम, निर्मल राम, एवं कमाली राम उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से रूबरू होते हुए रविदास जी ने कहा की ईश्वर दिवंगत आत्मा…

Read More

Chatra : लावालोंग प्रखंड में स्थित आवासीय अनुसूचित जनजातीय उच्च विद्यालय में बड़े धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू दिवस। पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अवधेश कुमार एवं शिक्षकों द्वारा देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल दिवस हर वर्ष बच्चों के सम्मान, अधिकारों और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता बताने को लेकर मनाया जाता है। पूरे भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है।चुकी यह स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री थे। उन्हें…

Read More

घाटशिला उपचुनाव के नतीजे आते ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह छा गया। हजारीबाग से लेकर घाटशिला तक जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी, पटाखे छोड़े और जीत का जश्न मनाया।झामुमो उम्मीदवार सोमेश सोरेन की जीत को पार्टी ने जनता के विश्वास की जीत बताया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि घाटशिला की जनता ने विकास और स्थिर नेतृत्व पर भरोसा जताया है। झामुमो नेताओं का दावा है कि अब क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार और बढ़ेगी।वरिष्ठ नेता रामा सोनी ने कहा कि यह जीत झारखंड की जनता की उम्मीदों और विश्वास की…

Read More

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को पुलिस केंद्र चतरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ उपायुक्त कृतिश्री, पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल और रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव धर्मेन्द्र पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।शिविर की शुरुआत एसपी सुमित अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान करके की। उनके साथ एसडीपीओ सिमरिया शुभम खंडेलवाल, टंडवा एसडीपीओ प्रभात कुमार बारवार समेत कुल 26 पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने रक्तदान किया।इस अवसर पर डीसी कृतिश्री ने शिविर का निरीक्षण किया और कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है। अगर किसी के रक्तदान…

Read More

चतरा सदर प्रखंड के ग्राम उंटा स्थित अस्पताल मैदान में क्रांति कृषक सेवा स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के दसवें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी शामिल हुईं।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रदेव गोप, मुखिया अनिता यादव, जिला सहकारिता पदाधिकारी लोकनाथ महतो तथा राजद (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रश्मि प्रकाश ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि स्वावलंबी सहकारी समितियों का प्रमुख उद्देश्य किसानों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है।…

Read More

चतरा पुलिस अधीक्षक के अध्यक्षता में पुलिस केन्द्र, चतरा के सभा कक्ष में आयोजित अपराध गोष्ठी में लूट, हत्या, लैंगिक/पोक्सो, एससी/एसटी, और एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही लंबित वारंट और कुर्की के निष्पादन, जेल से रिहा कैदियों का सत्यापन, उग्रवादियों व अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाने, ड्रग्स अधिनियम से संबंधित प्रस्ताव भेजने, और अवैध अफीम खेती के खिलाफ जागरूकता अभियान संचालित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। इस गोष्ठी में प्राथमिकता के साथ अपराध ज्यादा तेजी से समाप्त करने हेतु नवीन रणनीति और अभियानों पर चर्चा की गई।…

Read More

Chatra : विश्व मधुमेह दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आज दिनांक 14 नवंबर 2025 को जिला सदर अस्पताल, चतरा सहित जिले के सभी CHC, PHC, UAAM, UPHC एवं AAM परिसरों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सदर अस्पताल चतरा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने विधिवत रूप से किया। कार्यक्रम में डॉ. अमृता अनुप्रिया एवं डॉ. दयानंद सरस्वती सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपाधीक्षक डॉ. पंकज कुमार ने मधुमेह के कारण, लक्षण और जोखिमों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मधुमेह ऐसी अवस्था है जिसमें शरीर…

Read More

Chatra : झारखंड स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला के चौथे दिन आज जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पीछे स्थित इको पार्क परिसर में विविध सांस्कृतिक और रचनात्मक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों एवं स्थानीय कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी-अपनी प्रतिभा की उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। दिनभर की गतिविधियों में गायन, नृत्य, रंगोली, चित्रांकन, नाटक, भाषण एवं प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता सहित कई कार्यक्रम शामिल रहे। कार्यक्रम में उपायुक्त कीर्तिश्री, वन प्रमंडल पदाधिकारी (दक्षिणी) मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा तथा जिला शिक्षा…

Read More

लावालौंग/चतरा : वन्यप्राणी आश्रयणी लावालौंग के अंतर्गत इको विकास समिति का चुनाव आगामी 16 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। यह चुनाव समिति के नये पदाधिकारियों के चयन के लिए कराया जा रहा है। चुनाव की पूरी प्रक्रिया वन पदाधिकारी लावालौंग के पर्यवेक्षण में सम्पन्न होगी। इसके लिए चूनाव के लिए स्थल लावालौंग वन परिसर में निर्धारित किया गया है। स्थानीय ग्रामीणों में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का मानना है कि इस प्रक्रिया से क्षेत्र में वन संरक्षण, पर्यावरणीय जागरूकता और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। इस संबंध में जानकारी प्रभारी वनपाल रवी कुमार…

Read More

चतरा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सांसद खेल महोत्सव 2025’ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को चतरा बीएड कॉलेज सभागार में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए प्रतिभागियों ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित चतरा विधायक जनार्दन पासवान ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। विधायक पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ‘फिट इंडिया’ और ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों से देश के युवाओं में…

Read More