“चतरा जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर मौत का कारण बन गया है। पराडीह इलाके में एक अज्ञात अपाचे बाइक ने स्थानीय निवासी विनोद यादव को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि विनोद यादव सड़क किनारे नाली में जा गिरे।ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उनकी हालत नाजुक बताई गई। डॉक्टरों ने उन्हें हजारीबाग मेडिकल कॉलेज और फिर रिम्स रेफर किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने चतरा–रांची मुख्य सड़क को घंटों तक जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे सदर थाना प्रभारी विपिन कुमार और अंचल अधिकारी…
Author: Sankalan News
लावालोंग/चतरा : शनिवार को सिलदाग़ पंचायत में आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी विपिन कुमार भारती पंचायत मुखिया तथा रोजगार सेवक विजय कुमार चौबे, पंचायत समिति सदस्य रीना देवी ने ग्रामीण बुजुर्गो के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में सुबह से ही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने आए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां अधिकारियों की देखरेख में सभी आवेदनों का त्वरित एवं पारदर्शी रूप से निष्पादन किया गया।शिविर के दौरान अबूआ आवास , आयुष्मान भारत कार्ड , जाति…
लावालोंग/चतरा : थाना क्षेत्र के लावालौंग पंचायत अंतर्गत बान्दू गाँव निवासी नागेशर यादव की (पतोहू) बहु अनिता देवी की बिजली की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अनिता अपने घर लावालोंग बाजारटाड में अकेली थी। उसके पति बिरेन्द्र यादव काम के लिए घर से निकले थे।दोपहर के बाद नहाने एवं कपड़े धोने के क्रम में उसने समरसेबल ( पानी मोटर) चलाने के लिए रखे गए स्टार्टर से निकले दोनो फेज तार को एक ही हाथ में रखकर दिवार में लगे बोर्ड के साॅकेट में तार लगा रही थी। इसी दौरान उसके हाथ में एक फेज तार सट…
Chatra : लावालोंग थाना से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित माॅडल स्कूल में ताला तोड़कर चोरी कर ली गई।उक्त विषय की जानकारी देते हुए प्रधानाध्यापक भगीरथ मिस्त्री ने बताया कि स्कूल के पिछले हिस्से में दिवार काफी नीचे है जिसको फांदकर चोर स्कूल में प्रवेश किया।इसके बाद सभी जगह जल रहे हाइलोजन और बल्ब के तार काट डाले।वहीं सभी जगह लगे सीसी टीवी का तार कई जगहों पर काट डाला।इसके बाद कार्यालय के कमरे का ताला तोड़कर स्मार्ट टीवी को हथौडी मारकर फोड़ दिया।फिर कार्यालय के स्टोर रूम का ताला तोड़कर प्रवेश किया।फिर डब्बे में रखे सभी लाॅकरों…
Chatra : जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी, सुदृढ़ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से आज सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की विस्तृत समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में PM-ABHIM, 15वें वित्त आयोग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, संस्थागत प्रसव, रूटीन इम्यूनाइजेशन, आयुष्मान भारत कार्ड, एम्बुलेंस सेवा, कायाकल्प मूल्यांकन, तथा अस्पताल प्रबंधन सहित सभी प्रमुख घटकों की गहन समीक्षा की गई। बैठक की शुरुआत विभाग के कार्यक्रमों से संबंधित अद्यतन प्रगति प्रतिवेदन की प्रस्तुति से हुई, जिसके बाद उपायुक्त ने अधिकारियों को यह स्पष्ट कर दिया कि स्वास्थ्य सेवा ऐसा…
Chatra : भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से आज यूनिटी यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस यात्रा का विधिवत शुभारंभ चतरा के सांसद कालीचरण सिंह और विधायक जनार्दन पासवान ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करके किया। इसके बाद हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं और स्कूली छात्राओं के साथ पूरे चतरा शहर का भ्रमण किया गया। यह आयोजन भारत सरकार के युवा एवं खेल मंत्रालय द्वारा यूनिटी यात्रा के तहत किया गया है, जिसका उद्देश्य सरदार पटेल की देश एकता में महत्वपूर्ण भूमिका को याद करना…
लावालौग /चतरा : प्रखंड के रिमी पंचायत में शुक्रवार को आपकी योजना सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल पदाधिकारी ( SDO) प्रखंड विकास पदाधिकारी विपिन कुमार भारती, मुखिया सुग्गी देवी तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ( BPO) राजेश कुमार पासवानने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कई विभागीय स्टॉल लगाया गया था। जहां सबसे अधिक मंईया समान योजना को लेकर आवेदन प्राप्त किया गया। वहीं जन्म प्रमाण पत्र , आवास , सावित्रीबाई फुले योजना , मातृत्व योजना ,मत्स्य योजना , कृषि से संबंधित योजना, मनरेगा योजना, पशुपालन , वृद्धा पेंशन , जाति, आय , मोटेशन, जमीन नापी…
रांची : अनन्य मित्तल, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी- जेएसएलपीएस ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के कुशल नेतृत्व और झारखण्ड सरकार के सहयोग से राज्य के 423 मॉडल क्लस्टर लेवल फेडरेशन ग्रामीण महिलाओं को संगठित कर आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं । ‘SHG Federation Awards-2025’ में ग्रामीण महिलाओं ने सामूहिक नेतृत्व, पारदर्शी प्रबंधन और मजबूत संगठन क्षमता के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम गौरंविन्त किया है। ”झारखण्ड की महिला संकुल स्तरीय संस्थाओं (CLFs) ने राष्ट्रीय SHG फेडरेशन पुरस्कार–2025 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।महिला अभिवृद्धि सोसायटी (APMAS) द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह 21 नवम्बर 2025…
Chatra : झारखंड रजत पर्व के अवसर पर राज्य सरकार द्वारा सुशासन और जन-सेवा को केंद्र में रखकर संचालित “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का आज से पूरे जिले में विधिवत शुभारंभ हो गया। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी रोस्टर के अनुसार यह महत्वाकांक्षी जन-कल्याणकारी अभियान 21 से 28 नवंबर 2025 तक जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में सेवा का अधिकार सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सेवाओं, प्रमाण-पत्रों, पेंशन योजनाओं एवं कल्याणकारी लाभों को त्वरित, पारदर्शी और सुलभ रूप से पहुँचाना है। अभियान के प्रथम…
चतरा:— चतरा जिले से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है, जहां भाजपा सांसद कालीचरण सिंह ने मानवता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण पेश किया। मनिका विधानसभा क्षेत्र में यूनिट मार्च कार्यक्रम से अपने निवास चतरा लौटते समय जब सांसद का काफिला तुंबागड़ा के पास पहुंचा, तो सड़क किनारे एक घायल व्यक्ति को देखकर उन्होंने बिना किसी देरी के अपनी गाड़ी रोकी।सांसद ने तुरंत सड़क किनारे उतरकर घायल की स्थिति का आकलन किया और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर घायल को प्राथमिक उपचार के लिए नज़दीकी अस्पताल पहुंचाने में मदद की। इस दौरान सांसद के साथ लातेहार भाजपा जिला अध्यक्ष पंकज सिंह,…
