प्रतापपुर प्रखंड के न्यूज शिवमंदिर के प्रांगन मे बुधवार रात्रि को भक्तिजागरण कार्यक्रम व रासलीला का आयोजन किया गया ।यह आयोजन न्यूज शिवमंदिर के अध्यक्ष मंटू गुप्ता, सचिव मनोज गुप्ता, नयन प्रसाद, निर्मल राम, अजय राज,संजय कुमार सहित कमिटी के सदस्यो के द्वारा किया गया ।भक्तिजागरण व रासलीला कार्यक्रम मे सभी कलाकार बनारस से कमिटी के द्वारा बुलाये गये थे।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष मोती पासवान, विशेष अतिथि मे प्रतापपुर मुखिया रीना देवी,समाजसेवी केदार ठाकुर,सहित पूजा समिति के पदाधिकारियो के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया ।मौके पर मुख्य अतिथियो व विशेष अतिथियो ने कार्यक्रम…
Author: Sankalan News
सिक्किम के चीफ जस्टिस विश्वनाथ समादार ने अपने परिजनों के साथ की मां भद्रकाली की पूजा अर्चना, पूजा पाठ के बाद वे मंदिर के कई धार्मिक स्थल पर पहुंचकर माथा टेका, उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर मंदिर परिसर में दिया गया, भोजन वन विश्राम आकार में हुआ, मौके पर चतरा डीसी अंजली यादव, एसपी राकेश रंजन, एसडीओ मुमताज अंसारी समेत बड़ी संख्या में मंदिर प्रबंधन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे
चतरा पीडीएस व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एंव भ्र्ष्टाचार से मुक्ति के प्रति विभाग हुआ गम्भीर। चतरा प्रखंड स्थित राज्य खाद्य निगम गोदाम में हुए खाद्यान्न की गबन को लेकर जिला प्रशासन ने उठाया बड़ा क़दम। जिले के सभी ग्यारह राज्य खाद्य निगम के गोदामों का भौतिक सत्यापन कराने का निर्णय लिया है। खाद्यान्न की भौतिक जांच के लिए प्रत्येक प्रखंड में मजिस्ट्रेट प्रतिनयुक्त कर दी गई है। हंटरगंज प्रखंड गोदाम के लिए रामनारायण खलखो, कार्यपालक दण्डाधिकारी चतरा, पथलगड्डा प्रखंड के गोदाम के लिए विपिन कुमार दुबे कार्यपालक दण्डाधिकारी चतरा, कुंदा प्रखंड गोदाम के लिए सलमान जफर खिजरी कार्यपालक दण्डाधिकारी…
टंडवा:-(चतरा) प्रखंड क्षेत्र के पंचायत पोकला उर्फ कसियाडिह के ग्राम स्थान पोकला बाजार टांड़ में सेंट्रल कोलफिल्ड्स की ओर से सी एस.आर. के अंतर्गत विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें राँची गांधीनगर के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पंचायत के ग्रामीणों को इलाज मुक्त में किया गया जिसमें महिलाओं-पुरुषों में 1238 ग्रामीणों को जाँच कर इलाज़ किया गया । गाँधीनगर राँची के विशेषज्ञ चिकित्सक उपस्थित थें जिसमें विशेषज्ञ हडडी रोग,शिशु रोग,स्त्री रोग,नेत्र रोग,कान रोग,नाक रोग ,गला रोग,दाँत रोग,चर्म रोग,शल्य चिकित्सक में पन्द्रह विभिन्न विभागों के कुल 30 चिकित्सक ग्रामीणों को मुक्त इलाज के साथ निशुल्क जांच कर दवाइयों का वितरण…
लावालौंग:प्रखंड मुख्यालय अन्तर्गत मुख्य चौंक के समीप फुटबॉल ग्राउंड में महाशिवरात्री के अवसर पर सीआरपीएफ बी 190 बटालियन के द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित फुटबॉल टुर्नामेंट का समापन मंगलवार को हो गया। यह टुर्नामेंट सीआरपीएफ बी 190 बटालियन के सहायक कमांडेंट गिरीश कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुआ।उक्त विषय की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ 190 बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार के निर्देशानुसार चार दिनों पूर्व से ही फुटबॉल टुर्नामेंट का आयोजन किया गया था।जिसमें महाशिवरात्री के अवसर पर लावालौंग बनाम हेडुम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया।जिसमें हेडुम नें लावालौंग को दो गोल से हराकर…
इटखोरी:- महाशिवरात्रि पूजा के पावन अवसर पर माँ भद्रकाली में स्थापित 1008 सहस्त्र शिवलिंग पर बनारस गंगा नदी का गंगा जल से जलाभिषेक किया गया, यह गंगा जल चतरा लोकसभा क्षेत्र सांसद सुनील कुमार सिंह द्वारा काशी विश्वनाथ बनारस से भेजवाया गया था, जलाभिषेक कार्यक्रम में शामिल भाजपा जिला अध्यक्ष आदरणीय अशोक शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री, डॉ मृत्युंजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष देव कुमार सिंह, भाजपा जिला मंत्री शिवबालक सिंह, विधायक प्रतिनिधि निरंजन सिंह, भद्रकाली कॉलेज के प्राचार्य दुलार हजाम, मंदिर प्रबंधक सदस्य समिति रतन शर्मा, प्रदेश एससी मोर्चा महामंत्री रंजय भारती, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह, एवं जलाभिषेक…
केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के पतरा कला में आयोजित वैदिक श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के अंतिम द्वितीय दिन महाशिवरात्रि के पावन पर्व के शुभ अवसर पर महायज्ञ के परिक्रमण में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव बड़कागांव विधानसभा प्रभारी माननीय श्री रोशनलाल चौधरी जी शामिल होकर विधानसभा क्षेत्र की जनता जनार्दन के जीवन में सुखी संपन्न दुखहरित एवं पीड़ा से दूर खुशहाल जीवन आपन की कामना करते हुए भगवान शिव के प्रांगण में माथा टेक आशीर्वाद मांगा।इनके साथ जिला उपाध्यक्ष भोला महतो जिला मीडिया प्रभारी दीपक कुमार दीन्हा प्रखंड उपाध्यक्ष विश्वनाथ कुशवाहा प्रदीप राम वही एक समिति…
प्रतापपुर प्रखंड के राजपुर में नर्मदेश्वर महादेव मंदिर का पांचवा वार्षिकोत्सव को लेकर सात दिवसीय रूद्र का समापन बुधवार को किया जाना है।इसको लेकर चतरा जिले के कांग्रेस के युवा जिला अध्यक्ष मोती पासवान के नेतृत्व में मंगलवार को राजपुर के यज्ञ कमिटी से मुलाकात कर यज्ञ कमिटी व ग्रामीणो के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर बुधवार को यज्ञ समापन को लेकर विस्तार से चर्चा किया गया ।तथा बुधवार को भव्य भंडारे को सफल बनाने का निर्णय लिया गया । मौके पर युवा जिला के कांग्रेस अध्यक्ष मोती पासवान ने बताया कि बुधवार को राजपुर…
प्रतापपुर महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा व झांकी निकाली गई।यह शोभा यात्रा व झांकी बभने चंडी स्थान के महाशिवरात्रि पूजा कमिटी के सदस्यो के द्वारा आयोजित किया गया ।शोभा यात्रा व झांकी बभने चंडी स्थान से होते हुये सोनवर्षा,ब्लौक कॉलोनी पथ होते हुये प्रतापपुर मुख्य बाजार होते हुये बूढवा महादेव मंदिर तक निकाली गई ।इस शोभा यात्रा मे पांच हजार महिला, पुरूष, युवक ,युवतियां व ग्रामीण श्रद्धालुओ ने हिस्सा लिया।मौके पर श्रद्धालुओ ने जय महादेव का जयजयकार करते हुये डिजे,गाजे बाजे के साथ नृत्य करते हुये भ्रमण कर बूढवा महादेव पहुंचे।बूढवा महादेव मंदिर कमिटी के…
