हंटरगंज :-राम नारायन मेमोरियल डिग्री कॉलेज के स्टेडियम में शनिवार को छः दिवसीय वार्षिक खेल कुद प्रतियोगिता का समापन बड़े ही धूम धाम हुआ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विनोबा भावे विश्व विद्यालय के पीआईओ डॉ प्रमोद कुमार , विशिष्ट अतिथि के रूप में चतरा विधानसभा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान एवं सम्मानित अतिथि के रूप में सीओ मिथिलेश कुमार खासतौर से मौजूद रहे। अतिथियों ने कहा कि खेल कूद से जहां मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है वहीं खेल कूद से आपसी भाई चारा को बढ़ावा भी मिलता है जिससे एक बेहतर समाज का निर्माण होता है।यही…
Author: Sankalan News
चतरा पुलिस अफीम तस्करों के विरुद्ध सख्त दिखता नजर आ रही है बता दें कि बड़े पैमाने पर अफीम से ब्राउन शुगर बनाने वाले केमिकल हुआ ब्राउन शुगर अफीम के साथ पिता समेत दो पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया बता दें कि पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर करीब 25 लाख रुपये के ब्राउन शुगर कि खेप के साथ पिता व दो पुत्र गिरफ्तार हुआ है । पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने अपने प्रेसवार्ता में बताया कि एसडीपीओ अविनाश कुमार के नेतृत्व में गठित सदर थाना पुलिस की टीम ने की कार्रवाई। 740 ब्राउन…
हंटरगंज पुलिस ने 83 बोतल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार हंटरगंज से ऑटो में छुपाकर गया ले जायी जा रही विदेशी शराब की खेप को हंटरगंज पुलिस ने गुरुवार की सुबह जब्त किया है। टेम्पो में सवार गया का एक तस्कर भी पकड़ा गया है। प्रशिक्षु डीएसपी धनंजय कुमार राम ने बताया कि टेम्पो में एक तहखाना बनाकर शराब ले जाया जा रहा था। तलाशी के दौरान तहखाने से 83 पीस अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद हुई है। टेम्पो पर बैठे एक तस्कर मकनपुर बम नदी थाना बाराचट्टी जिला गया का निवासी है जिसे गिरफ्तार किया…
प्रतापपुर प्रखंड के घोडदौड पंचायत के नवसृजित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगन मे शनिवार को स्वंय सहायता समूह को बैंको से ऋण मुहैया कराने तथा उन्हें आजिविका के क्षेत्र मे आगे बढाने के लिए ऋण लिंकेज हेतू दस्तावेज का सत्यापन शिविर लगाकर किया गया ।यह कार्यक्रम झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक एवं जेएसएलपीएस के तत्वाधान में किया गया ।मौके पर पांडेयपुरा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक एस के बनर्जी,सहायक बिजेन्द्र कुमार, प्रतापपुर झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक संजीव कुमार पांडेय, बीपीएम नीरज सिंह, सी सी मनोज कुमार बैंक सखी सहित स्वंय सहायता समूह के कई महिलाएं शामिल थे।…
प्रतापपुर :-चतरा जिला के नोडेल पदाधिकारी uid के पत्रांक 143 दिनांक 8/2/22 के आलोक में शनिवार को सिदकी पंचायत के हिन्दिया कला गांव के आदिम जनजाति बैगा बिरहोर के 50 बच्चों को नया आधार तथा कई परिवार का आधार अपडेट किया गया ।यह आधार बैगा बिरहोर के अन्तर्गत पीटीजी बच्चो एवं परिवारों का नेटवर्क क्षेत्र मे लाकर बनाया गया मौके पर ब्लौक आधार ऑपरेटर गौतम कुमार ने बताया कि हिन्दिया कला गांव में नेटवर्क नही रहने तथा बिजली नही होने के कारण आदिम जनजाति बैगा बिरहोर के परिवारो को रिजर्व वाहन के द्वारा नेटवर्क क्षेत्र लाकर नया आधार व आधार…
प्रतापपुर प्रखंड में इन दिनो दूसरे के खाते से पैसा उड़ाना एवं निकालना आम बात हो गया है। यहां तक कि लोग वृद्ध महिला को भी पेंशन के पैसे नही छोड़ रहे हैं। दरसल मामला सिदकी पंचायत के सतबहिनी के एक वृद्ध महिला तेतरी देवी का है। वृद्ध महिला के खाता में पैसा जांच करने के नाम पर बभने (चण्डीस्थान) फ्राउड बीसी संचालक प्रकाश कुमार पिता शंकर साव नें वृद्ध तेतरी देवी के नौ हजार रूपये गटक गया है। इस संबंध में भुतभोगी तेतरी देवी ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। भुतभोगी ने आवेदन मे लिखी…
चतरा समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में जिला परामर्श समिति (PCPNDT) की बैठक हुई। बैठक में उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं चिकित्सकों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने किसी भी जांच में PCPNDT की किसी भी परिस्थिति में अवहेलना न हो इसका खास खयाल रखने का निर्देश दिया गया। इसके अलावे बैठक में District inspection & monitoring committee (DIMC) को लेकर भी चर्चा किया गया। वहीं PC&PNDT के तहत प्राप्त आवेदनों में मौजूद दस्तावेजों की उपायुक्त द्वारा समीक्षा की गई। वहीं उपायुक्त ने अल्ट्रासाउंड मसीन के संचालन को लेकर चिकित्सकों…
इटखोरी प्रखंड के अंतर्गत भुरकुंडा जंगल में एक 12 चक्का ट्रक पलट गई, गाड़ी नम्बर cg7ca.5237 है गाड़ी मे कबाड़ी का समान लोड थी, चन्दवा से 15 टन गाड़ी मे लोड कर बरही जा रहा था, उसी बिच भूरकुंडा जंगल मे अनियंत्रित हो कर ट्रक पलट गया, ये घटना लगभग सुबह 2.30 बजे हुई, गाड़ी मे अकेला चालक था चालक को हलकी फूलकी चौटें लगी है, चालक का नाम अजय कुमार है अजय कुमार ने बताया की में चंदवा से कबाड़ी लोड कर आ रहा था,भूरकुंडा मे अंबैलेंस हो गया
लावालौंग प्रखण्ड में दिव्यांग व्यक्तियों की दिव्यांगता का प्रतिशत जांच कर उनका सर्टिफिकेट बनाने को लेकर लावालौंग स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में मात्र खानापूर्ति की गई तथा दूर दराज से आए हुएलोगोंके साथ छलावा किया गया। ज्ञात हो कि चतरा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को लावालौंग स्वास्थ्य केंद्र में वृहद दिव्यांगता जांच शिविर लगाया जाना था।जिसमें चार विशेषज्ञ डॉक्टरों,एक दंडाधिकारी,दो महिला पर्यवेक्षिका एवं एक कंप्यूटर ऑपरेटर की उपलब्धता शिविर में सुनिश्चित किया जाना था। परंतु यहां केवल दो ही डॉक्टर तथा एक ऑपरेटर उपस्थित रहे। जबकि हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं मनोचिकित्सक के लोग नदारद दिखे…
चतरा:- लावालौंग प्रखण्ड में दिव्यांग व्यक्तियों की दिव्यांगता का प्रतिशत जांच कर उनका सर्टिफिकेट बनाने को लेकर लावालौंग स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित शिविर में मात्र खानापूर्ति की गई तथा दूर दराज से आए हुएलोगोंके साथ छलावा किया गया। ज्ञात हो कि चतरा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को लावालौंग स्वास्थ्य केंद्र में वृहद दिव्यांगता जांच शिविर लगाया जाना था।जिसमें चार विशेषज्ञ डॉक्टरों,एक दंडाधिकारी,दो महिला पर्यवेक्षिका एवं एक कंप्यूटर ऑपरेटर की उपलब्धता शिविर में सुनिश्चित किया जाना था। परंतु यहां केवल दो ही डॉक्टर तथा एक ऑपरेटर उपस्थित रहे। जबकि हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं मनोचिकित्सक के लोग नदारद…
