चतरा पुलिस ने 24.5 किलो डोडा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार तस्कर लावालौंग थाना क्षेत्र के खड़िया शेरका गांव का रहने वाला है। जिसका नाम बबलू खाना है। यह एसडीपीओ अविनाश कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। उन्होंने बताया कि प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गोमे मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान उक्त व्यक्ति पुलिस को देखते ही बाइक मोड़कर भागने का प्रयास किया। परंतु पुलिस ने उसे पिछा कर पकड़ लिया। जांच के दौरान प्लास्टिक के बोरा में करीब 24.5 कि०ग्रा० डोडा बरामद किया है।…
Author: Sankalan News
चतरा: जिले की इटखोरी प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत इन दिनों लोगों का आकर्षण का केन्द्र बन गया है।गांधी चौक के समीप एक जोड़े सांप अपने बिल के बाहर आकार निर्त्य कर लोगों को लुभा रहे हैं, यह नजारा लोगों को काल्पनिक रूप में सीरियल अथवा फ़िल्मों में दिखाई देती थीं। पर यह दृश्य चतरा जिले के इटखोरी गांव के सुभाष चौक में देखने को मिल रही है, कुछ गांव के बुजुर्ग का कहना है कि इस तरह का निर्तय तभी सांप करते हैं, जब वे नर और मादा प्रेम में डूबा हुआ रहते हैं। इस तरह का नजारे देखने के…
इटखोरी : मैट्रिक की स्टेट टॉपर ज्ञान सरोवर के पूर्वरती छात्रा निशा वर्मा के पिता को ज्ञान सरोवर परिवार की ओर से सम्मानित कर 5100 ₹ का पुरस्कार दिया गया। मालूम हो कि झारखंड बोर्ड के मैट्रिक के परीक्षा में झारखंड टॉपर रही निशा वर्मा के परिवार को इटखोरी ज्ञान सरोवर परिवार की ओर से सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर पुरस्कृत किया गया ।इस मौके पर प्रधानाध्यापक बीरबल पांडे ने निशा की प्रशंसा कर कहा कि अब बेटी और बेटे में फर्क नहीं देखा जा रहा है। बेटियां एक अलग बुलंदियों को छू रही है। उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार…
गिद्धौर (चतरा): जज्बा व नियत सही हो तो कुछ भी किया जा सकता है। इसी प्रकार कुछ कर दिखाया है प्रखंड मुख्यालय के आशीष कुमार। आशीष कुमार के जज्बे व नेक दिल को आज सभी सलाम कर रहे हैं। आशीष ने दहेज मुक्त विवाह रचाकर समाज में एक आदर्श स्थापित किया है। इसकी चर्चा प्रखंड मुख्यालय के साथ-साथ संपूर्ण प्रखंड में हो रही है। आशीष बगैर दहेज व किसी प्रकार के लोभ लालच में न पड़कर अपनी नयी जीवन की शुरूआत किया है। आशीष ने किसी तामझाम में नहीं,बल्कि सादगी के साथ 21 जून की रात एक निर्धन परिवार के…
इटखोरी। जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रज किशोर तिवारी उर्फ बिरजू तिवारी ने मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉपर रही छात्रा निशा वर्मा को डिक्शनरी देकर सम्मानित किया। उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने छात्रा निशा वर्मा के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ने कहा कि मेहनत के साथ पढ़ाई करने वाले हमेशा सफलता की बुलंदी को छूते हैं। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। अपने सपनों को पूरा करना आसान नहीं होता है। इस मौके पर समाजसेवी भरत साव, टुन्नी सिंह, मयूरहंड जिप सदस्य देवेन्द्र कुमार,नगीन सिंह कान्हाचट्टी प्रखंड के प्रमुख पति प्रदीप पासवान, उपप्रमुख सुमन सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे।
लावालौंग: प्रखण्ड क्षेत्र के सिलदाग पंचायत में पंचायत सचिवालय के सभागार में मुखिया,उपमुखिया और वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। निर्वाचित पदाधिकारी लावालौंग के अंचल अधिकारी सह प्रखण्ड पदाधिकारी अमित कुमार ने सिलदाग पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया *कसीदा देवी* उपमुखिया *राजेन्द्र प्रसाद यादव* सहित वार्ड सदस्यों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उनमें से मुखिया कसीदा देवी तथा संगीता देवी, सुनिता देवी, मंजू देवी, किरण देवी, राजेश ठाकुर, आशीस तूरी, राजेन्द्र प्रसाद यादव इन सभी वार्ड शामिल हैं। पंचायत सचिवालय में शपथ ग्रहण करने के बाद कुल 9 नवनिर्वाचित् वार्ड सदस्यों के बीच…
लावालौंग प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत एवं पंचायत के पोटम गांव के टोला काशीमहुआ में बुधवार शाम को दहाड़ी मजदूरी करने वाला व्यक्ति राजू साव पिता: टहल साव के घर में अचानक वज्रपात हो जाने से लाखों कि संपत्ति जल कर खाक हो गई, इस घटना के समय में पत्नि जंगल जलावान लेने तथा पुत्र और पुत्री पास के स्कूल में ट्यूशन पढ़ने गए थे। तभी उन सभी लोगों की जान बच पाई, लेकीन घर के गौवशाला में 7बकरियां थीं जो बुरी तरह से जलकर मर गई। जबतक आसपास के ग्रामीण कुछ कर पाते घर का रखा समान चावल, आलु, प्याज़, जेवर,…
इटखोरी : (चतरा) इटखोरी प्रखंड के महुदा गांव निवासी बाबूलाल दांगी की पुत्री निशा वर्मा ने झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित 2022 की मैट्रिक परीक्षा में 98% अंक लाकर झारखंड टॉपर बनी, गरीब परिवार की इस छात्रा ने मैट्रिक की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर इटखोरी ही नहीं बल्कि पूरे चतरा जिला को गौरवान्वित किया है। निशा वर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता एवं विद्यालय के शिक्षकों को दिया। बताते चलें कि निशा वर्मा हजारीबाग अवस्थित इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा है। बातचीत के क्रम में निशा ने बताया कि वह आगे चलकर आईआईटी…
चतरा : मयूरहंड प्रखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हुए निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों को मगंलवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी मुमताज अंसारी ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएं।शपथ ग्रहण के बाद निर्वाची पदाधिकारी के उपस्थिति में प्रमुख और उपप्रमुख का नियमा अनुसार चयन किया गया।जिसमे प्रमुख पद के लिय कदगवां पंचायत से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य सत्य सिंह और पंदनी पंचायत से निर्वाचित मिक्की देवी अपना नामांकन किया था।जिसमे मिक्की देवी को कुल 8 मत प्राप्त हुए।और सत्य सिंह को कुल चार मत प्राप्त हुए।वहीं उपप्रमुख पद के लिए भी दो निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य…
चतरा समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभागीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत संचालित सभी कार्यक्रमों का वित्तीय एवं भौतिक समीक्षा किया गया। समीक्षा उपरांत उपायुक्त ने कई आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उपायुक्त ने गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण, उनका HIV जांच, उन्हें ससमय आयरन की गोली देने, समेत संस्थागत प्रसव/ होम डिलीवरी, टीवी, VHSND day एवं अन्य मामलों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। इस्टीट्यूशनल डिलीवरी बढ़ाने को लेकर भी उपायुक्त ने कई आवश्यक निर्देश दिया। उपायुक्त ने वैसे क्षेत्र को चिन्हित करने का निर्देश दिया, जहां…
