चतरा वशिष्ठ नगर थाना जोरी परिसर में रविवार को दुर्गा पूजा लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से अंचलाधिकार मिथलेश कुमार एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अभिषेक पाण्डे ने किया।जबकि बैठक का संचालन जोरी थाना प्रभारी गुलाम सरवर कर रहे थे।इस मौके पर सभी समुदाय के लोग,जन प्रतिनिधि,राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता एवं प्रबुद्ध लोग उपस्थित हुए।लोगो ने एक स्वर में कहा की अन्य त्योहारों की भांति दुर्गा पूजा भी मिलजुल कर और भाई चारे के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।स्थानीय पुलिस इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडे,एवं थाना प्रभारी मो गुलाम सरवर ने संयुक्त रूप से…
Author: Sankalan News
आये दिन प्रायः ऐसा देखा जा रहा है कि कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर किसी अन्य के नाम पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों के बीच भ्रम,अफवाह या ब्लैकमेलिंग कर अपने निजी हितों की पूर्ति कर रहे हैं।ऐसे ही वाट्सअप में एक मामला उपायुक्त चतरा के नाम पर *7431864738* नम्बर से अकाउंट बनाया गया है।इस अकॉउंट पर उपायुक्त चतरा का डीपी फोटो लगा हुआ है। जिला प्रशासन चतरा आमजनों को ऐसे लोगों से सतर्क रहने की अपील करता है।साथ ही अगर कोई इस नम्बर से लोगों को मैसेज करता है तो वे इनके झांसे या बहकावे में न आएं।अविलम्ब इसकी…
राजपुर थाना परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने पर स्थानीय गणमान्य लोगों एवं स्थानीय प्रशासन के बीच गहन मंथन किया गया। स्थानीय प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा संपन्न कराने एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दिए जाने का अपील की गयी। विभिन्न पूजा समिति के अध्यक्षों को राजपुर पुलिस द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रशासनिक स्तर से पूजा को लेकर जारी निर्देश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक की अध्यक्षता राजपुर थानाध्यक्ष…
कान्हाचट्टी:_ बदलते दौर में जब एक एक इंच जमीन के लिए लोग अपने ही सगे रिश्तेदारों और करीबी लोगों की जान लेने में नहीं हिचकते हैं, ऐसे में एक महान व्यक्ति बोला जाए फिर भी कम है। ऐसे में स्वर्ण समाज के लिए अशोक सिंह ने बोला की अपना भूमि दान स्वर्ण समाज के लिए भवन निर्माण कार्य के लिए समर्पण करता हूं। अशोक सिंह का निवासी पंचायत पांडेबारा ग्राम जीटी रोड नरेणा पवई प्रखंड चौपारण जिला हजारीबाग इनका घोषणा है कि हमारा अखिल भारतीय सवर्ण महासंगठन धरा पर आएं,कुछ कार्य किया जाए समाज संगठित के लिए तो हम जीटी…
इटखोरी : कांग्रेस झारखण्ड डेलीगेट सदस्य बनाये जाने के बाद अनिल सिंह का उनके गृह प्रखण्ड इटखोरी पहुंचने पर कांग्रेसियों ने भब्य स्वागत किया। इस मौके पर अनिल सिंह ने कहा कि आने वाले समय मे कांग्रेस को मजबूत करना ही मात्र मेरा विकल्प है। पूर्व विधायक योगेंद्र नाथ बैठा ने पुष्प पौधा दे कर अनिल सिंह का स्वागत किया साथ ही कहा कि पर्यावरण एवं हरियाली का प्रतीक यह पुष्प पौधा मैं अनिल सिंह को स्वागत स्वरूप भेंट कर रहा हूँ ताकि पुष्प की तरह इनका जीवन भी खिलता रहा एवं आगे निरन्तर प्रगति पथ पर ये अग्रसर हो।…
चतरा उपायुक्त श्री अबु इमरान ने जिले में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से नगर परिषद क्षेत्र का 08 सितम्बर 2022 को किया था निरीक्षण।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ने नयकी तालाब के गहरीकरण/सौन्दर्यीकरण, तालाब के समीप प्रस्तावित सुभाष मार्केट कॉम्पलेक्स अतिक्रमण का मामला देख अतिक्रमण मुक्त कराने का दिया निर्देश। निरीक्षण के क्रम में वहीं सामुदायिक शौचालय जो सुलभ इंटरनेशनल के द्वारा संचालित है उसकी स्थिति दयनीय पायी गई थी। मौके पर शौचालय केयर टेकर के द्वारा उपायुक्त को लंबित मानदेय की जानकारी दी गई। जिसे लेकर उपायुक्त ने कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद, चतरा को निर्देशित किया…
इटखोरी अवस्थित भद्रकाली महाविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा का आयोजन किया गया! इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर दुलार हजाम ने की। कार्यक्रम में हिंदी की महत्ता एवं उपयोगिता विषय पर परिचर्चा की गई वक्ताओं ने हिंदी को राष्ट्र की गरिमा और गौरव बताया। हिंदी विभाग के वरिष्ठ व्याख्याता जानकी प्रसाद दांगी ने हिंदी को राष्ट्र की प्राणधारा बताते हुए संपर्क भाषा के रूप में इसकी उपयोगिता और महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य डॉ दुलार हजाम ने हिंदी को राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक बताते हुए संपूर्ण भारत को एक सूत्र में पिरोने वाली भाषा की संज्ञा…
झारखण्ड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश डा0 रवि रंजन के चतरा के इटखोरी परिसदन आगमन पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतरा श्री राकेश कुमार सिंह, उपायुक्त चतरा श्री अबु इमरान एवं रजिस्ट्रार श्री सदीस उज्जवल वेक ने सम्मान प्रकट करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही जिला प्रशासन चतरा द्वारा न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। मुख्य न्यायधीश ने इटखोरी यात्रा के दौरान मां भद्रकाली मंदिर पहुंच पूजा अर्चना की।मौके पर मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता श्री पवन कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा श्री मुमताज अंसारी, डीएसपी मुख्यालय श्री…
चतरा/मयूरहंड:-गुरुवार को सिंदुवारी गुरुमठ में प्रखंड क्षेत्र के किसानों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता मालेश्वर सिंह व संचालन पूर्व मुखिया अर्जुन सिंह ने किया।बैठक में किसानों को संगठन बनाकर काम करने का आह्वान किय गया। जिसमें गांव व क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित किसानों को किसान विकास मोर्चा संगठन बनाने को लेकर जानकारी दी गई।इस दौरान पूर्व मुखिया श्री सिंह ने कहा कि किसान जब तक संगठित होकर कोई काम नहीं करेंगे तब तक उनकी मेहनत का फल कोई और ही खाता रहेगा। उन्होंने बताया कि एक किसान दिन रात एक करके खेतों…
लावालौंग: प्रखण्ड क्षेत्र अन्तर्गत हेडुम पंचायत के कल्यानपुर में पंचायत स्तरीय पोषण माह आंगनबाड़ी केंद्र में सेविकाएं/ सहायिका तथा पोषण सम्बंधी हरी सब्जियां, आयरन युक्त भोजन, कैल्सियम युक्त सब्जियां और अनेकों प्रकार की चीज़ों को स्टॉल लगा कर प्रदर्शन किया, तथा सबसे खुबसूरत लोगों ने सब्जियों के द्वारा मनमोहक रंगोलियां भी बनाई। इन सभी चीजों को प्रदर्शन कर गर्भवती महिलाओं, कुपोषित बच्चों को क्या क्या खिलाने तथा उसकी खिलानेकी मात्रा व रोकथाम करने पर भी विशेस चर्चाएं और जानकारियां दी गई, साथ ही साथ रतनी देवी व गायत्री देवी दो गर्भवती महिलाओं को गोद भराई की रस्म अदा की गई।…
